छत्तीसगढ़ में एक लाख करोड़ के घोटाले
छत्तीसगढ़ के घोटाले

 

कांग्रेस ने किया \"रमन के खोट\" को प्रकाशित

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोगी की पार्टी का आरोप है कि रमन के शासनकाल में एक लाख करोड़ के घोटाले हुए हैं। 

महासमुंद में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी द्वारा आज नगर के पुराने रेस्ट हॉउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के 13 वर्षों के कार्यकाल में 1 लाख करोड़ के घोटाले पर एक रिपोर्ट \"रमन के खोट\" का विमोचन किया गया।

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रमन सिंह की भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को काफी बढ़ावा दिया है। यह इस बात का सबूत है कि किस प्रकार यह सरकार काम कर रही है। कांग्रेस की इस प्रेसवार्ता के बाद से अभी रमन सिंह सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।