Since: 23-09-2009

  Latest News :
बसपा बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों के धनबल से दूर: मायावती.   चुनाव आयोग ने दिए छह राज्यों के गृह सचिव और बंगाल के डीजीपी को हटाने के निर्देश.   आगरा जा रही साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त.   ईडी के समक्ष आज पेश नहीं होंगे केजरीवाल.   हिप्र कांग्रेस के छह बागी विधायकों की अयोग्यता बरकरार.   सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से झटका जमानत नहीं मिली.   आचार संहिता के चलते भोपाल में 10 हजार आर्म्स लाइसेंस निलंबित.   भाजपा नेता के मैरिज गार्डन-दुकानों पर चला बुलडोजर.   मुस्लिमों को समझ में आने लगी कांग्रेस की नीयत इसलिए हो रहा मोहभंगः डॉ. सनवर पटेल.   मप्रः डिंडोरी बालाघाट-मंडला में रेड अलर्ट.   राघौगढ़ से लेकर छिंदवाड़ा तक इस बार भाजपा जीत का परचम फहराएगी: वीडी शर्मा.   इलेक्ट्रोरल बॉन्ड घोटाले को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया भारत का सबसे बड़ा घोटाला.   यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी 8 की हालत गंभीर.   नक्सली फरमान: ठेकेदार काम छोड़ दें अन्यथा दी जाएगी मौत की सजा.   वाहन चेकिंग के दौरान सात लाख 95 हजार रुपये नगदी मिले.   सोशल मीडिया पर कांग्रेस- भाजपा का कार्टून वॉर.   कांकेर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग देव-जात्रा में हुए शामिल.   कार और बाइक में टक्कर बाइक सवार की मौत.  

रीवा News


maihar, Bus ,parked truck, one dead

मैहर। मध्य प्रदेश में इन दिनों पड़ रही कढ़ाके की ठंड के चलते कई इलाके कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। राेजाना कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना की खबरें आ रही है। शनिवार तड़के भी मैहर जिले में कोहरे के कारण नागपुर से रीवा जा रही एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक बस सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री मामूली रुप से घायल हुए हैं।     जानकारी अनुसार नागपुर से रीवा जा रही एक यात्री बस शनिवार सुबह करीब 4 बजे मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैगांवा पहुंची थी। इस दौरान अधिक कोहरा होने के कारण बस चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाया और सीधी जाकर उसमें टकरा गया। सुबह का समय होने के कारण सभी यात्री सो रहे थे। अचानक हुई भिड़ंत से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में बस यात्री प्रीतम तिवारी (उम्र 25 वर्ष) पुत्र विनोद तिवारी की मौत हो गई। मृतक नागपुर से रीवा अपने घर जा रहा था। वहीं बस में बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 December 2023

rewa, CBI raid, Medical College

रीवा। केन्द्रीय अन्वेशन ब्यूरो (सीबीआई) की पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय स्थित श्याम शाह मेडीकल कॉलेज में छापामार कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने यहां मेडिकल कॉलेज में जरूरी दस्तावेज खंगाले, इसके बाद टीम संजय गांधी अस्पताल पहुंची। यह कार्रवाई बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले के मामले में की गई है।   गौरतलब है कि वर्ष 2020 में ग्वालियर में शिकायत के बाद मध्य प्रदेश में बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज का बड़ा घोटाला उजागर हुआ था। इस घोटाले से तकरीबन एक लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य अब भी दांव पर लगा हुआ है। बताया गया था कि कोरोना काल के समय अधिकारियों की मिलीभगत से प्रदेश में नियमों को पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों को भी मान्यता दे दी गई थी। इन कॉलेजों के पास न तो पर्याप्त मात्रा में जमीन थी और न ही अस्पताल। इसके अलावा भी कई गड़बड़ियां मिली थीं।   इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी है। साथ ही मामले में उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि जांच पूरी होने तक न तो बच्चों की परीक्षाएं आयोजित होंगी और न ही नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी। इसके लिए छात्र छात्राओं को नए प्रवेश के लिए नए साल का इंतजार करना होगा। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की परिक्षा परिणाम जारी करने के अलावा एडमिशन के लिए पोर्टल खोलने की मांग को खारिज कर दिया था।   सीबीआई ने कोर्ट से नर्सिंग कॉलेजों की जांच के लिए तीन माह का समय मांगा था। मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में दबिश दी। यहां टीम ने कई दस्तावेज खंगाले। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर जांच की। टीम यहां मामले को लेकर जानकारियां जुटाई रही है, जिनका भौतिक सत्यापन करके पता लगाया जा रहा है कि कितनी बिल्डिंग हैं, कितने क्लास रूम हैं और लैब है या नहीं। इसके साथ ही अन्य कई गड़बड़ी की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में टीम से जब मीडिया से बात करने से साफ इनकार कर दिया।   मामले पर संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि पांच सदस्यीय केन्द्रीय जांच दल पहुंची है। उच्च न्यालाय के परिपालन पर टीम जांच कर रही है। हमारे यहां जो भी नर्सिंग कॉलेज हैं, उनकी जांच भी टीम द्वारा की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 December 2023

bhopal,  Congress , JP Nadda

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकारें रही हैं, उन्होंने आपस में लड़ने, बहानेबाजी और घोटाले करने के सिवाय कुछ नहीं किया। जो कमलनाथ 15 महीनों की सरकार में मुख्यमंत्री रहे, उनके रिश्तेदारों के करोड़ों रुपये के घोटाले पकड़े गए। उनके ओएसडी के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए। मतलब साफ है, जहां कमल खिलता है, वहां विकास होता है और जहां कांग्रेस आती है वहां घोटाला होता है।   भाजपा अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार शाम को रीवा जिले के सिरमौर में विधानसभा उम्मीदवार दिव्यराज सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव जीत-हार का नहीं है। यह विधायक बनाने का चुनाव भी नहीं है। यह आपके हितों का चुनाव है। इसमें आपको यह निर्णय करना है कि अगले पांच सालों तक कौन आपके हितों की रक्षा कर सकता है। इसलिए ये देखकर वोट मत कीजिए कि कौन आपकी जाति का है, आपके इलाके का है, आपकी भाषा बोलता है या आपका रिश्तेदार है। आपको अपने वोट का फैसला इस आधार पर करना है कि पांच सालों तक कौन सा व्यक्ति और कौन सी पार्टी आपके हितों की रक्षा और विकास कर सकते हैं।   आपने लोकसभा में कमल खिलाया, तो देश आगे बढ़ा नड्डा ने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में कमल खिलाया, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। आपके एक वोट से देश आगे बढ़ा है। कोरोना संकट और यूक्रेन-रशिया के युद्ध के चलते जब सारी दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा रही थी, यूरोप की, ब्रिटेन की, अमेरिका की, आस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्थाएं डगमगा गई थीं, मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी मजबूती से खड़ा रहा। हमने अर्थव्यवस्था के मामले में उन अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने हम पर 200 साल शासन किया और 11वें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। आप भाजपा को आशीर्वाद देंगे, केंद्र में मोदी की सरकार बनाएंगे, तो 2028 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।     उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय 97 प्रतिशत मोबाइल चाइना से आते थे, आज 97 प्रतिशत मोबाइल देश में ही बन रहे हैं। एप्पल का मोबाइल भी भारत में बन रहा है। इस्पात उत्पादन में भारत अग्रणी देश है और ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया का तीसरा देश है। दवाओं के मामले में तो भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। सबसे अच्छी और सबसे सस्ती दवाएं भारत में बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम सारी दुनिया में बढ़ रहा है।     हर वर्ग को ताकत दे रही मोदी सरकार   नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार गांव, गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित, पिछड़े, युवा और महिला हर वर्ग के हितों के बारे में सोचती है और सभी को ताकत दे रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में करोड़ों लोगों को मुफ्त पांच किलो राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ घर दिये हैं। उज्जवला योजना में करोड़ों बहनों को गैस कनेक्शन दिये हैं, जिनमें से रीवा में भी 250000 कनेक्शन दिये गए हैं। जलजीवन मिशन में देश में 10 करोड़ घरों में नल कनेक्शन लगाए जा रहे हैं, जिनमें से साढ़े पांच लाख कनेक्शन मध्यप्रदेश में लगेंगे और 1.5 लाख कनेक्शन आपके रीवा में लग रहे हैं। मोदी जी की सरकार प्रदेश के 84 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि दे रही है, जिनमें से 2.07 लाख किसान रीवा के हैं। आयुष्मान योजना में रीवा के भी 2 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।     मध्यप्रदेश में बह रही विकास की गंगा   भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई देता हूं, जिनके कार्यकाल में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 10 गुना बढ़ी है। मध्यप्रदेश का बजट 13 गुना बढ़ा है और ट्राइबल वेलफेयर का बजट 57 गुना बढ़ा है। स्वास्थ्य का बजट 26 गुना बढ़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 83931 कि.मी. सड़कें 7 साल में बनी है। प्रदेश के 34 स्टेशनों का जीर्णोद्धार करके उन्हें वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है, 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना के तहत बहनों की चिंता सरकार कर रही है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं।     कांग्रेस के नेता मनी कलेक्टर   नड्डा ने कहा कि आपने जब कांग्रेस को चुना था, तो उसने घोटालों के सिवा क्या किया? कोयला घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, 2-जी घोटाला और ऐसे कई घोटाले कांग्रेस की सरकारों ने किए, जिसके चलते भारत की छवि एक भ्रष्टाचारी देश की बन गई थी। चाहे कमलनाथ हों, भूपेश बघेल हों या अशोक गहलोत हों, ये लोग नेता या मुख्यमंत्री नहीं, कलेक्टर हैं। किसी जिले के नहीं, बल्कि ये अपने-अपने प्रदेशों से पैसा कलेक्ट करके दिल्ली दरबार को अर्पित करते हैं। आपके हक के पैसों पर डाका डालकर ये उसे दिल्ली पहुंचाते हैं। इसलिए 17 तारीख को कमल का बटन दबाएं, विकास के लिए कदम बढ़ाएं, यही निवेदन है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2023

rewa, Union Home Minister,Khajuraho and Rewa

खजुराहो/रीवा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार को खजुराहो और रीवा में संभागीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शाह ने बैठक में पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।   केन्द्रीय मंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल के वीआईपी रोड के पास स्थित राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचे। यहां उन्होंने सागर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्हें चुनाव जीतने के लिए मार्गदर्शन दिया। केन्द्रीय मंत्री शाह ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक मंचासीन थे। बैठक में सागर संभाग के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। रीवा में बसपा के पूर्व उम्मीदवार सहित कई नेता भाजपा में शामिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खजुराहो की बैठक में शामिल होने के बाद रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने रीवा और शहडोल संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित किया। रीवा में केंद्रीय गृह मंत्री शाह के समक्ष सतना जिले से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार अनिल अग्रहरी शिवा, कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद कन्हैया पोहानी, व्यवसायी चेतन खिलवानी, व्यवसायी और पंजाबी समाज के नेता आशीष पुरी, व्यवसायी आनंद अग्रवाल, मारवाड़ी समाज के राजेश केडिया, सिंधी समाज के श्री अजय खिलवानी, श्रेयस अग्रहरी, प्रेयस अग्रहरी और अभिषेक वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और सतना सांसद गणेश सिंह ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 October 2023

rewa,Blockade in protest , attack on workers

रीवा। शहर के ढेकहा तिराहे पर बुधवार को श्रमिकों पर हमले के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए श्रमिक सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया। वाहन में भी आग लगा दी। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पहले घायल श्रमिक को हॉस्पिटल भिजवाने एवं जाम खोलने के लिए कहा, लेकिन श्रमिकों ने एक भी नहीं सुनी। श्रमक बीच सड़क पर घायल को लेटाकर चकाजाम किए हुए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो बदले में श्रमिकों और पथराव कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। करीब ढाई घंटे रीवा में तनाव के हालात रहे।       जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 10 बजे सिविल लाइन थाना इलाके में आस्था मेडिकल स्टोर के सिक्योरिटी गार्ड से मजदूर की झड़प हुई। अफवाह फैली कि मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पुलिस का कहना है कि गार्ड ने चाबी के छल्ले से मजदूर को मारा था। अफवाह पर 500 से ज्यादा मजदूर ढेकहा चौराहे पर जमा हो गए। उन्होंने मेडिकल स्टोर के मालिक की कार जला दी। स्टोर पर पथराव किया। कुछ दूसरी दुकानों में भी तोड़फोड़ की। मजदूरों ने ढेकहा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सिविल लाइन थाने से पुलिस पहुंची, लेकिन मजदूरों की संख्या बहुत ज्यादा थी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा, लेकिन कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लाठी से भी हमला किया। झड़प में समान थाने थाना प्रभारी जेपी पटेल, कोतवाली थाना प्रभारी रूपलाल उईके समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ मजदूरों को भी चोट पहुंची है। बाद में मौके पर आसपास के थानों से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने मोर्चा संभाला। तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका।       आस्था मेडिकल स्टोर के मालिक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनकी शॉप के सामने बड़ी संख्या में मजदूर जमा होते हैं। इनमें से आधे नशे में रहते हैं। गांजा और शराब पीकर झगड़ते हैं। आज भी दो मजदूर आपस में झगड़ रहे थे। गार्ड ने रोका तो उस पर हमला बोल दिया। हम पहुंचे तो पथराव करने लगे। कार जला दी। प्रशासन से अनुरोध है कि मजदूरों के लिए कोई जगह तय की जाए।वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेंद्र गौतम ने बताया कि मजदूर काफी आक्रोशित थे। स्थानीय लोगों ने साहस नहीं किया होता तो पूरे इलाके में आग फैल गई होती। प्रशासन की नाकामी है। डेढ़ घंटे तक तो कोई सीनियर अधिकारी नहीं आया। दो से ढाई घंटे हंगामा चला है। क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने अपना बचाव किया, तभी चाबी का गुच्छा मजदूर के सिर में लग गया। मजदूरों ने अफवाह फैला दी कि चाकू मारा गया। मजदूर नशे में रहते हैं। पुलिस से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं।       रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि ढेकहा चौराहे पर हर सुबह मजदूर जमा होते हैं। बुधवार को भी यहां 250 से 300 मजदूर थे। उनका सिक्योरिटी गार्ड के साथ विवाद हुआ। इसके बाद मजदूरों की संख्या बढ़कर 400 से 500 हो गई। उन्होंने पथराव किया। दुकानों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कार जला दी। पुलिस के साथ भी मारपीट की। स्थिति अब कंट्रोल में है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2023

rewa,  BJP win , Ravi Kishan

रीवा। प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता एवं गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने रीवा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। विकास का यह सिलसिला जारी रहे, इसके लिए आप भाजपा को पुन: आने वाले चुनावों में जीत दिलाएं।       रवि किशन शनिवार को रीवा प्रवास के दौरान यहां राजनिवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वे विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कल मैं हनुमना से रथ यात्रा में शामिल हुआ और रीवा तक आया। इस दौरान चमचमाती सड़कें देखकर दंग रह गया। क्षेत्र में बहुत बढ़िया सड़कें बनी हैं। पहले की तुलना में रीवा शहर भी बदला-बदला नजर आता है।   उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने रीवा के बदवार में 750 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगा कर वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है। कोई भी प्लांट लगने से क्षेत्र का विकास तो होता ही है, साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलता है। रीवा क्षेत्र में विकास के बहुत से काम हुए हैं। विकास का यह सिलसिला आगे भी चलता रहे, इसके लिए एक बार फिर भाजपा को विजय का आशीर्वाद दें।       भारतीय जनता पार्टी द्वारा विंध्य क्षेत्र में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का शनिवार को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद रवि किशन, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल मंत्री, सांसद जनार्दन मिश्रा, गणेश सिंह, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिगनहाई से शुभारंभ किया। यात्रा मे सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया एवं समूचा वातावरण भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय, जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 September 2023

rewa, Chief Minister ,Laadli Bahna

रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार को रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना की तीसरी किश्त जारी की। उन्होंने मंच से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए एक-एक हजार रुपये के मान से 1209.59 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। उन्होंने समारोह से 1.81 लाख बैगा, भारिया, सहरिया जनजातीय महिलाओं को पोषण आहार के लिए उनके बैंक खातों में 18.16 करोड़ रुपये भी जारी किए।       कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आगामी 30 अगस्त को रक्षाबंधन है। इससे पहले 27 अगस्त को आपका भाई फिर आपको कुछ न कुछ उपहार देने का सोचेगा। इस दिन आपसे टेलिविजन के जरिए जुड़ूंगा। मुझे जरूर सुनना। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के एक हजार रुपये शिवराज और सरकार का बहनों के लिए समर्पण का परिणाम है।       इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने शहर में कॉलेज चौराहे से अस्पताल चौराहे तक डेढ़ किलोमीटर तक जन दर्शन रोड शो किया। यह रोड शो दो घंटे तक चला। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 153.317 करोड़ रुपये के 20 निर्माण कार्य का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इनमें जिले के लिए 67.62 करोड़ रुपये की लागत के 10 कार्यों का शिलान्यास और 85.697 करोड़ रुपए की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में विंध्य को न्याय नहीं मिला। हमारी सरकार ने यहां के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी।       मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री नहीं था, तब बहनों को चुनाव लड़ने ही नहीं देते थे। स्थानीय निकाय चुनाव में हमने आधी सीटों पर बहनों के चुनाव लड़ने का कानून बनाया। पहले पुलिस में बेटियां भी नहीं होती थीं। मैंने तय किया कि 30 फीसदी भर्ती पुलिस में बेटियों की करूंगा। बेटियों के हाथ में डंडे आएंगे तो गुंडों को ठीक कर दिखा देंगी। हमने कानून बनाया कि मकान, दुकान, खेत कोई बहन-बेटी के नाम पर खरीदेगा तो रजिस्ट्री का पैसा बहुत कम लगेगा।       उन्होंने कहा कि अभी मेरी सवा करोड़ बहनें हैं। ये और बढ़ रही हैं। योजना में 21 से 23 की उम्र की बहनों को भी जोड़ रहे हैं। कांग्रेस के कहने पर जिन्होंने फार्म नहीं भरे और जो रह गईं, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। सवा करोड़ बहनों के लिए सालभर का खर्च 15 हजार करोड़ रुपये आएगा, लेकिन यहां सीमित नहीं रहेंगे। पैसों का इंतजाम हो रहा है। जैसे ही इंतजाम होगा, एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये महीने तक ले जाएंगे। मेरा लक्ष्य हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपये महीना करने की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2023

rewa,Electric wire, devotees temple

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवतालाब के शिव मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा सामने आया है। सावन के चौथे सोमवार को यहां पूजन-अर्चन के दौरान बिजली तार टूट कर श्रद्धालुओं के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।     जानकारी के अनुसार, श्रावण के चौथे सोमवार को देवतालाब के शिव मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दोपहर के समय मंदिर में पूजन अर्चन के दौरान यह हादसा हो गया। घायलों को जिले के मऊगंज, नईगड़ी, देवतलाब के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।     जारी..

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2023

bhopal, Relatives demanding, CBI inquiry

भोपाल। भोपाल में दो बच्चों को जहर पिलाकर आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी के शव शुक्रवार तड़के रीवा के अंबा गांव पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने भूपेंद्र विश्वकर्मा, उनकी पत्नी रितु तथा दोनों बच्चों के शव हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे-बहू और पोतों की हत्या की गई है, इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।   भोपाल के रातीबड़ में भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) ने गुरुवार को अपने दोनों बच्चों ऋषिराज (9) और ऋतुराज (3) को जहर पिला दिया था। इसके बाद पत्नी रितु (35) के साथ फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात तीन बजे परिजन चारों के शव लेकर पैतृक गांव अंबा पहुंचे। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए चारों अर्थी श्मशान घाट के लिए एक साथ रवाना हुईं, लेकिन परिजन शव लेकर हाईवे पर बैठ गए। आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ चारों शवों को जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। वे पूरे मामले की सीबीआई जांच और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।   उनका कहना है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि घर का दरवाजा तोड़ कर सभी की हत्या की गई। एक महीने पहले भोपाल साइबर सेल को भी शिकायत की गई थी। इस प्रदर्शन की वजह से हाईवे की दोनों तरफ 5 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई है। वहीं, रीवा एसपी विवेक सिंह भी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं और परिजनों की मांगों को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2023

rewa,Lokayukta ,Patwari

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने रिश्वत की यह राशि खेत का सीमांकन करने के एवज में मांगी थी। पटवारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। करवाई पूरी हो जाने पर पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।   लोकायुक्त से मिली जानकारी अनुसार मनगवां तहसील के उलही कला निवासी फरियादी शैलेश द्विवेदी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि विगत 27 अप्रैल को जमीन सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था। जिसका निराकरण 12 तारीख तक करना था किंतु उलही कला हलका पटवारी सियालाल साकेत सीमांकन करने में आनाकानी की जा रही थी। उसके इस काम को रोककर रखा गया था। इस दौरान फरियादी ने जब पटवारी से जमीन सीमांकन के संबंध में बात की तो पटवारी ने सीमांकन के एवज में शैलेन्द्र से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। जिसके बाद 8 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायत की जांच कराने पर सही पाई गई। जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजना अनुसार बुधवार सुबह रिश्वत की आठ हजार रुपये राशि के साथ फरियादी शैलेन्द्र द्विवेदी को पटवारी के निवास स्थान पड़रिया रायपुर कर्चुलियान भेजा। यहां शैलेन्द्र ने जैसे ही निवास में पटवारी को घूस के रुपए दिए लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि उलही कला पटवारी को रिश्वत की रकम 8 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त राशि फरियादी से जमीन सीमांकन के एवज में मांगी गई थी। राशि नहीं मिलने पर पटवारी द्वारा सीमांकन में आनाकानी जा रही थी। पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2023

rewa,  car of tourists , four died

रीवा। रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी क्षेत्र में बुधवार देर शाम को उत्तर प्रदेश के पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।     पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 11 लोग बुधवार को दो कारों में सवार होकर रीवा जिले के प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात घूमने आए थे। राष्ट्रीय मार्ग-30 पर उनकी दोनों कारें आगे-पीछे चल रही थीं। शाम को लालगांव के पास देवास मोड़ पर आगे चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे आ रही गाड़ी में सवार लोगों ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकाला। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस की सूचना दी।     लालगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से क्योटी जलप्रपात घूमने आए पर्यटकों की एक कार बुधवार देर शाम लालगांव के पास पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सिरमौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। दो घायलों का फिलहाल रीवा में उपचार जारी है।   उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जिस युवक की मौत हुई, उसकी पहचान शिवम केशरवानी के रूप में हुई है, जबकि अस्पताल में पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल और सत्यजीत चटर्जी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चारों मृतक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी हैं। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रात करीब 9 बजे पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल और सत्यजीत चटर्जी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद तीनों शवों को प्रयागराज के लिए भेज दिया गया। वहीं, शिवम केशरवानी का शव फिलहाल सिरमौर सिविल अस्पताल में रखा है, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2023

भोपाल और रीवा में कमलनाथ वॉन्टेड के पोस्टर्स

भोपाल और रीवा में कमलनाथ वॉन्टेड के पोस्टर्स लगाए गए हैं। पोस्टर्स पर क्यूआर कोड भी दिया है। इन पर लिखा है- स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें। पोस्टर्स में पूर्व सीएम कमलनाथ को 'करप्शन नाथ' लिखा गया। 15 महीने की कमलनाथ सरकार का जिक्र कर घोटाले बताए गए हैं। शुक्रवार को मामला सामने आते ही कांग्रेस, BJP पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा अपना वास्तविक चरित्र दिखाने लगी है। हमें छेड़ोगे, तो हम छोड़ेंगे नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन लें, अगर एक्शन नहीं लेते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि ये बस उनके इशारे पर हुआ है।मामले में कांग्रेस नेता भोपाल के चूना भट्‌टी थाने पहुंचे। यहां भोपाल दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आवेदन सौंपा। FIR नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। वे थाने में ही धरने पर बैठ गए।भोपाल में ये पोस्टर्स ​​​​​​​शाहपुरा, मनीषा मार्केट और शैतान सिंह चौराहे पर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स पर पूछा गया है- 25000 करोड़ का किसान कर्जमाफी घोटाला, 2400 करोड़ का हेलिकॉप्टर घोटाला, 1178 करोड़ का गेहूं बोनस घोटाला, 600 करोड़ का खाद घोटाला, 350 करोड़ का CD घोटाला, 1963 करोड़ का मोबाइल घोटाला किसने किया? इनके आगे 'करप्शन नाथ' लिखा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2023

rewa, digital revolution, Panchayats

रीवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया है और आज इसके परिणाम नजर आ रहे हैं। आज भारत की पंचायतें गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं। आज ई-ग्राम स्वराज-जेम इंटीग्रेटेड पोर्टल शुरू होने से पंचायतों के माध्यम से होने वाली खरीद की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी। डिजिटल क्रांति के इस दौर में अब पंचायतों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है।     प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को रीवा में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में ई-जेम और ई-ग्राम स्वराज के एकीकृत पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही समावेशी विकास के पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री ने समारोह में हरी झंडी दिखाकर तीन नई रेलगाड़ियों की शुरुआत की। उन्होंने 2300 करोड़ की नई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने 7853 करोड़ रुपये की पांच नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने समारोह में वर्चुअली प्रदेश के चार लाख 11 हजार ग्रामीण आवासों में गृह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना के तहत देश के एक करोड़ 25 लाख हितग्राही को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान किए।     प्रधानमंत्री समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की भावना को बढ़ावा देने के साथ हमारे नागरिकों के विकास की आकांक्षाओं को पूरा करती हैं। देश की ढाई लाख से अधिक पंचायतों को, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के प्रतिनिधि हैं। हम सभी इस देश के लिए इस लोकतंत्र के लिए समर्पित हैं। काम के दायरे भले ही अलग हों, लेकिन लक्ष्य एक ही है जनसेवा से राष्ट्रसेवा। आजादी के इस अमृतकाल में, हम सभी देशवासियों ने विकसित भारत का सपना देखा है और इसे पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।     उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने पंचायतों से भेदभाव किया, अब उनसे उलटा हम उन्हें सशक्त कर रहे हैं। 2014 से पहले पंचायतों के लिए वित्त आयोग का अनुदान 70 हजार करोड़ से भी कम था। इतनी कम राशि से इतना बड़ा देश, इतनी सारी पंचायतें कैसे अपना काम कर पातीं। 2014 में हमारी सरकार आने के बाद पंचायतों को मिलने वाला यह अनुदान 70 हजार से बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। 2014 से पहले के 10 साल में केंद्र सरकार की मदद से 6 हजार के आसपास पंचायत भवन बनवाए गए थे। हमारी सरकार ने 8 साल के अंदर 30 हजार से ज्यादा नए भवन बनवा दिए हैं।     प्रधानमंत्री ने कहा कि पूज्य बापू कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना किया। 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की, ध्यान नहीं दिया। 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। आज इसके परिणाम नजर आ रहे हैं। हमारे यहां गाव के घरों के प्रापर्टी के कागजों को लेकर बहुत उलझनें रही हैं। इसके चलते भांति-भांति के विवाद होते हैं, अवैध कब्जों की आशंका होती है। पीएम स्वामित्व योजना से अब ये सारी स्थितियां बदल रही हैं।     उन्होंने कहा कि देश के गांवों को जब बैंकों की ताकत मिली है, तो खेती-किसानी से लेकर व्यापार कारोबार तक, सब में गांव के लोगों की मदद हो रही है। हमने जनधन योजना चलाकर गांव के 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खुलवाए। हमने इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक के माध्यम से गांवों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाई।     प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए देश की हर पंचायत, हर संस्था, हर प्रतिनिधि, हर नागरिक को जुटना होगा। विकसित भारत के लिए देश की हर पंचायत, हर संस्था, हर प्रतिनिध, हर नागरिक को जुटना होगा। ये तभी संभव है, जब हर मूल सुविधा तेजी से शत-प्रतिशत लाभार्थी तक पहुंचे, बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। पंचायतों द्वारा खेती से जुड़ी नई व्यवस्थाओं को लेकर भी जागरुकता अभियान जलाने की जरूरत है। प्राकृतिक खेती को लेकर आज देश में बहुत व्यापक स्तर पर काम चल रहा है। मेरा आग्रह है कि हमारी पंचायतें, प्राकृतिक खेती को लेकर जनजागरण अभियान चलाएं।     इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश बदल गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी विंध्य को रेल कनेक्टिविटी भी दे रहे हैं। रीवा से नागपुर आप सीधे जुड़ जाएंगे। केवल रेल कनेक्टिविटी ही नहीं, हमें नए एयरपोर्ट की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि एक जमाने में बाण सागर बांध जैसी परियोजनाओं का केवल शिलान्यास होता था, जो कभी पूरी नहीं हुई, लेकिन ये प्रधानमंत्री का नेतृत्व है कि सवा तीन लाख एकड़ जमीन में अकेले रीवा जिले में और सतना, सीधी जिले में भी सिंचाई हो रही है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का मंत्र दिया था। रीवा जिले में ही गेहूं का उत्पादन साढे चार गुना, धान का उत्पादन साढे पांच गुना, सरसों का उत्पादन 35 गुना तक हो गया है। उन्होंने जो कहा था, वो मप्र की धरती पर हुआ। किसानों की आय दोगुनी से ज्यादा हुई है। आज गांव-गांव में फोर व्हीलर है, कृषि के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। रीवा में 750 मेगावाट बिजली उत्पादन का चमत्कार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र को 40 लाख और शहरी क्षेत्र को 10 लाख घर दिए। हम तेजी से मकान बनाने का काम पूरा कर रहे हैं। आज 4 लाख 11 हजार घरों में गृह प्रवेशम है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 April 2023

rewa,Boat of friends , river, one missing

रीवा। जिले के कुठिला गांव के समीप स्थित टमस नदी में मस्ती कर रहे चार दोस्तों नाव बीच धार में पलट गई। तीन दोस्त तो किसी तरह किनारे तक पहुंच गए, लेकिन एक युवक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।   रीवा जिले के जवा थाने के कुठिला गांव में शनिवार सुबह चार युवक मौज मस्ती करने के लिए नाव से टमस नदी पार करके उस पार जा रहे थे। बीच नाव में ही दोस्तों ने हंसी मजाक शुरू कर दिया, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से नाव डगमगाने लगी। नाव चला रहे नाविक ने उन्हें चेताया भी कि नाव में हंसी मजाक न करें लेकिन चारों दोस्तों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। दोस्तों की मस्ती जारी रही और बीच धारा में पहुंचकर नाव पलट गई और नाव में सवार चारों युवक डूब गए। पानी अधिक होने की वजह से जान बचाने की कोशिश करने लगे। तीन युवक तो किसी तरह तैर कर नदी के बाहर आने में सफल हो गए जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन चौथा युवक बाहर नहीं आ सका। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2023

bhopal, Big announcement,Chief Minister , Mauganj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार का मऊगंज तहसील को जिला बनाने का वादा आज पूरा हो रहा है। चार तहसील मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब को मिलाकर मऊगंज प्रदेश का नया जिला होगा। आज से ही जिला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। आगामी 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा।     मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शनिवार को रीवा जिले के मऊगंज में जन-कल्याण कार्यक्रम में की। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 में प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों के खातों में 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। साथ ही 738 करोड़ 92 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।     लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों को भाई का उपहार मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेश की बहनों का सौतेला नहीं सगा भाई हूँ। मैं हमेशा उनके कल्याण की सोचता रहता हूँ। एक दिन सुबह चार बजे मेरे मन में संकल्प आया कि मैं अपनी बहनों को राखी का उपहार दूँ और यह उपहार एक दिन नहीं, हर महीने दिया जाए। लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों को अपने भाई का उपहार है। इसके फार्म भरना 25 मार्च से शुरू हो जायेंगे और जून माह से 1000 रुपये हर महीना बहनों को मिलेंगे। इसके लिये बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सरकारी कर्मचारी शहर, गाँव और वार्डों में आयेंगे और फार्म भरवाएंगे।     उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिये बहन और बेटियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्य प्रदेश की धरती पर बेटियाँ अभिशाप नहीं वरदान हैं। बेटियों के प्रति दुराचार करने वालों के लिये फाँसी का प्रावधान है। प्रदेश में 44 लाख 20 हजार लाडली लक्ष्मियां हैं। कन्या विवाह और प्रसूति सहायता जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थी योजना में पहले लैपटाप दिया जा रहा था। साथ ही अब जो बेटी गाँव में 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक लायेगी, उसे ई-स्कूटी भी दी जायेगी। मेधावी विद्यार्थी योजना में उच्च शिक्षा की फीस शिवराज मामा भरवा रहा है। प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में प्रारंभ की गई है।     चौहान ने कहा कि संबल गरीबों के कल्याण की योजना है। इसमें गरीब परिवारों को जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई आदि विभिन्न प्रकार की सहायता दी जाती है। दुर्घटना में मृत्यु पर परिवार को 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर दो लाख और नि:शक्तता पर एक लाख रुपये सहायता दी जाती है। पूर्व सरकार ने यह योजना बंद कर दी थी और बड़ी संख्या में हितग्राहियों के नाम काट दिये थे। हमारी सरकार ने पुन: योजना शुरू कर नाम जोड़ने का कार्य भी किया है। अभी तक 13 लाख कटे हुए नाम जोड़े जा चुके हैं।     एक लाख युवाओं को मिलेगा सीखो और कमाओ योजना का लाभ उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। "सीखो और कमाओ" योजना में लगभग एक लाख युवाओं को आगामी एक वर्ष में लाभ दिया जाएगा। प्रदेश में एक लाख 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चालू है। इसके अलावा एक लाख युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है। पिछली सरकार में डिफाल्टर हुए किसानों के ब्याज की 2 हजार 500 करोड़ रुपये की राशि हमारी सरकार भरेगी।   मुख्यमंत्री ने मऊगंज में टाउन हॉल निर्माण, औद्योगिकी क्षेत्र में विकास कार्य, हनुमना में डिग्री कॉलेज, घाट निर्माण, रोड निर्माण और जनजातीय उप योजना में विभिन्न कार्य कराये जाने की घोषणा भी की।     विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि आज का दिन मऊगंज के लिये अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक है। आज मुख्यमंत्री चौहान के प्रयासों से मऊगंज को जिला बनाने की वर्षों पुरानी माँग पूरी हो रही है। यह हमारे लिये खुशी, आनंद और उत्सव का दिन है। कार्यक्रम में श्रम एवं खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक प्रदीप पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, विधायक नागेन्द्र सिंह, केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कौल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2023

rewa, Vindhya region ,new airport

रीवा। मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र को आज नए एयरपोर्ट की सौगात मिल गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंदीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को दोपहर में रीवा में चोरहटा हवाई पट्टी पर बनने वाले नए एयरपोर्ट का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण 239.95 करोड़ रुपये से होगा। इसके बनने के बाद भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो के बाद प्रदेश का यह छठवां हवाई अड्डा होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने यहां 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 144 करोड़ 9 लाख के 15 कार्यों का लोकार्पण और 603 करोड़ 42 लाख के 17 निर्माण कार्य शामिल हैं।     इससे पहले रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कलाकारों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने यहां कलाकारों के साथ डांडिया भी खेला। इसके बाद मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के मंच पर पहुंचते ही पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्ति मय संगीत और बघेली गीत से र्कायक्रम की शुरुआत हुई।     केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री चौहान का क्षेत्रीय सांसद जनार्दन मिश्र ने स्वागत किया। लाडली बहना योजना पर बहनों ने लिखकर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बहनों ने लिखा है कि आपके द्वारा हम बहनों को लाडली बहना बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वृद्ध जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इसके बाद समारोह में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।     कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद जनार्दन मिश्र, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल शामिल रहे। सम्मेलन में रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर अजय मिश्र, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय शामिल रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 February 2023

गर्दन पर सांप लपेट कर भाजपा विधायक बने सपेरा

कहते हैं राजनीती आपसे सबकुछ करवा ही देती है। राजनीती में आप लोगों की चापलूसी करने तक में उतर जाते है। रीवा में विकास यात्रा के दौरान एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। त्योंथर से BJP विधायक श्यामलाल द्विवेदी कुछ समय के लिए सपेरे बन गए। विधायक द्विवेदी ने गले में सांप डाला और बीन बजाने लगे। विकास यात्रा के मंच पर विधायक का ये अंदाज देख सामने बैठी भीड़ ने खूब तालियां बजाईं।विधायक का VIDEO 12 फरवरी रविवार का बताया जा रहा है। जब त्योंथर विधायक श्यामलाल भी क्षेत्र में निकल रही विकास यात्रा में शामिल हुए। वे दोपहर में पटहट हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और यहां लोगों को संबोधित किया।दरअसल, मध्यप्रदेश में भाजपा 5 फरवरी से विकास यात्रा निकाल रही है। जो कि 25 फरवरी तक चलेगी। यात्रा के जरिए मंत्रियों और विधायकों समेत तमाम BJP नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं और जनता के सामने राज्य सरकार के कराए विकास कार्यों और योजनाओं का गुणगान कर रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि 69 साल के विधायक श्यामलाल द्विवेदी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ न लाव लश्कर है, न कोई सत्ता का टशन, न कहीं विरोध होता है। वे कोनी ग्राम पंचायत से 25 साल सरपंच, 5 साल जिला पंचायत सदस्य, 10 साल भाजपा मंडल अध्यक्ष, 5 साल भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक रमाकांत तिवारी के निधन के बाद साल 2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक का टिकट मिला। इसके बाद वह विधायक बनकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 February 2023

सबसे बड़ा शिवरात्रि भंडारा

    सनातन धर्म की आस्था का सबसे बड़ा पर्व शिवरात्रि इस वर्ष 18 फरवरी को मनाई जयेगी।  दुनियां भर में भगवान शिव की भक्ति  में डूबे श्रद्धालुगण  जश्न मनायेंगे।शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रीवा के पचमठा आश्रम में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है भंडारे में 1100 किलो के कड़ाहा में 5100 किलोग्राम खिचड़ी बनाई जाएगी। और करीब 51 हजार श्रद्धालु इस महाप्रसाद को ग्रहण करेंगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहें है। आपको बता दें 18 फरवरी का यह कार्यक्रम 15 वां कार्यक्रम होगा।  इससे पहले भी शिवरात्रि पर हर साल यहां कार्यक्रम होते हैं।  आयोजकों ने कहा कि 1100 किलो के कड़ाहे को रखने के लिए विशाल भट्टी बन रही है। 10 मजदूर भट्‌ठी बनाने में जुटे हुए हैं। महाशिवरात्रि के दिन 21 शिव भक्त मिलकर खिचड़ी तैयार करेंगे। देश में पहली बार इस तरह से बड़े स्तर पर महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। सबसे बड़े खिचड़ी महाप्रसाद को कवरेज करने एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया है। यह टीम महाप्रसाद बनाने से लेकर वितरण तक की गतिविधियों पर नजर रखेगी। मंदिर परिसर में डोम पंडाल लगाया जा रहा है। इसके बीच में मंच बनाया जाएगा। एक तरफ प्रसाद बनेगा, दूसरी तरफ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 1100 किलो ग्राम वाले कड़ाहे के अंदर 5100 किलो ग्राम खिचड़ी पकेगी। जिसमे 4000 लीटर पानी और 1100 किलो खिचड़ी की सामग्री होगी। 600 किलो चावल, 300 किलो दाल, 100 किलो देशी घी और 100 किलोग्राम हरी सब्जियां डाली जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 February 2023

rewa,Trainee plane crashes , pilot killed

    रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक निजी प्रशिक्षण कंपनी का विमान गुरुवार की रात मंदिर के गुंबद से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में मौजूद एक सीनियर पायलट की मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।   रीवा एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर में फाल्कन एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देती है। एकेडमी के विमान में राजस्थान निवासी सीनियर पायलट कैप्टन विमल कुमार (54) बिहार के पटना निवासी प्रशिक्षु सोनू यादव (22) को ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान चौरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच विमान मंदिर के गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर जोरदार धमाके के साथ विमान क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विमान का मलबा चारों तरफ बिखर गया। हादसे में ट्रेनिंग दे रहे सीनियर पायलट कैप्टन विमल कुमार की मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षु पायलट सोनू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें रीवा के मेडिकल कालेज रीवा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के आसपास के एरिया को सुरक्षित कर आगे की जांच करके सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।     कलेक्टर मनोज पुष्प समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को सुबह मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि तकनीकी टीम मुम्बई से रीवा आ रही है। हादसा क्यों और कैसे हुआ है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 January 2023

बैंकर्स संवेदनशीलता से स्वरोजगार के प्रकरण मंजूर करें: कलेक्टर

  ऋण प्रकरणों को बिना उचित कारण अमान्य करने वाले बैंकर्स को होगी कठिनाई  कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने स्वरोजगार प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि नौकरी करने के साथ-साथ हम सबका सामाजिक दायित्व भी है। अपने अधिकारों का सही उपयोग करके हम अगर दो व्यक्तियों का जीवन बदलने में सफल होते हैं यही हमारी बड़ी सफलता है। बैंकर्स संवेदनशीलता के साथ स्वरोजगार के प्रकरण मंजूर करें। आपकी सफलता गरीब का जीवन बदलने में है। अनावश्यक रूप से प्रकरणों की स्वीकृति में बाधा डालकर बैंकर्स अपनी शक्ति और कैरियर बर्बाद न करें। ऋण प्रकरणों को बिना उचित कारण अमान्य करने वाले बैंकर्स पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।                 कलेक्टर ने कहा कि कई बैंकर्स ने प्रकरण स्वीकृत तो कर दिए हैं लेकिन उनमें ऋण वितरण नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति की प्रगति प्रभावित हुई है। अब तक बैंकों द्वारा स्वीकृत 649 प्रकरणों में से 418 में ही ऋण वितरण किया गया है। शेष स्वीकृत प्रकरण 4 दिनों में वितरित करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जिन बैंक शाखाओं द्वारा विभिन्न योजनाओं के ऋण प्रकरणों के निराकरण में रूचि नहीं दिखाई जा रही है उनकी प्रत्येक सोमवार को टीएल बैठक के बाद समीक्षा की जाएगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक कम प्रगति वाले बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को इस संबंध में सूचना देंगे। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना तथा आदिमजाति कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, अन्त्यावसायी सहकारी समिति तथा अन्य विभागों की स्वरोजगार योजनाओं की बैंकवार प्रगति अगली बैठक में प्रस्तुत करें। सभी बैंकर्स केसीसी के स्वीकृत प्रकरण पोर्टल में अपलोड करने के साथ हर माह इसकी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करें। बैंकों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के अमान्य प्रकरणों की भी समीक्षा करें। स्टेट बैंक अगर स्वरोजगार प्रकरणों की मंजूरी में रूचि नहीं लेता है तो उसे जिले में बैंकिंग कारोबार करने में कठिनाई होगी।                   बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बैंकों के पास 379 सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण लंबित हैं। इनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही होगी। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग यूबी तिवारी ने बताया कि उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों को 1503 प्रकरण भेजे गए हैं। जिनमें से 506 प्रकरण मंजूर हुए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 304 प्रकरण बैंक भेजे गए हैं। इनमें से 38 प्रकरणों में 127 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया है। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबधंक एसके निगम ने ऋण प्रकरणों के वितरण की जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 December 2022

व्यवस्था सुधार का मेरा मिशन जन-सहयोग के बिना सफल नहीं होगा

  गरीबों की जिंदगी बदलने का अभियान है मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का यह कार्यक्रम गरीबों की जिंदगी बदलने का अभियान है। अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की 38 अलग-अलग योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिये जन-सेवा शिविर लगा कर 83 लाख नये हितग्राही जोड़े गये हैं। इन सभी को योजनाओं का लाभ मिलना अब शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता का राज है। मेरा प्रयास है कि जनता को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े। उनकी जायज आवश्यकताओं की पूर्ति और उनकी समस्याओं का निराकरण के लिये ही प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री  चौहान आज सीधी जिले में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रारंभ मे कन्या-पूजन और दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के नवीन हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 43 करोड़ 88 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 64 करोड़ 49 लाख के कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मुझे यह बताते हुए खुशी है कि रीवा संभाग में जन-सेवा अभियान में प्राप्त 7 लाख 59 हजार 778 आवेदन में से 7 लाख 2 हज़ार 845 आवेदन स्वीकृत कर अलग-अलग योजनाओं में हितग्राहियों के नाम जोड़ दिए गए हैं। सीधी जिले में भी 1 लाख 37 हज़ार भाई-बहनों के नाम योजनाओं में जोड़े गये। इन सभी हितग्राहियों को आज पूरे रीवा संभाग में स्वीकृति-पत्र वितरित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर-कमिश्नर यह सुनिश्चित करें कि स्वीकृति-पत्र के लिए किसी हितग्राही को परेशान न होना पड़े।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे लिये तो मेरी जनता ही भगवान है। मैं हमेशा कहता हूँ, भगवान के दर्शन अगर करना है तो दीन-दुखियों की सेवा कर गरीबों के आँखों के आँसू पोछ लो। इनकी आँखों में साक्षात नारायण दिखाई देंगे। मैं पूरे प्रशासन से कहता हूँ कि आपकी ड्यूटी है कि जनता की बेहतर सेवा की जाए। मुख्यमंत्री सहित विधायक, सांसद, कलेक्टर-एसपी और नीचे तक के अधिकारी-कर्मचारी हम सब लोकतंत्र में जनता के सेवक हैं।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मुझे लोग आजकल कह रहे हैं कि आपका मूड कुछ बदला हुआ है। जब काम अच्छा होता है तो मैं प्रशंसा करता हूँ और कहीं गड़बड़ होती है या कोई पैसा खा रहा है, कोई रिश्वत ले रहा है, कोई भ्रष्टाचार कर रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ मैं सख्त कार्यवाही भी करता हूँ। अगर कुर्सी पर बैठे हो तो जनता के लिए ढंग से काम करों। मैं व्यवस्थाओं को सुधारने की कोशिश कर रहा हूँ। इस मिशन में जनता के सहयोग के बिना सफलता नहीं मिल सकती।   मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि प्रदेश में जनजातीय भाइयों के लिए 89 विकासखण्डों में पेसा एक्ट लागू कर ग्राम सभाओं को अनेक अधिकार दिये गये हैं। इन अधिकारों का उपयोग कर हमारे जनजातीय भाई-बहन आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने नव निर्वाचित सरपंचों के अधिकार बढ़ाये हैं। इन अधिकारों का उपयोग कर ग्राम स्वराज की नई परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जाये। सरकार की जनहितकारी योजनाएँ निचले स्तर तक पहुँचे और सभी पात्र लोगों को उसका लाभ मिले, यह हमारी प्राथमिकता है।   भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो विकास और गरीबों के हित में कार्य हुए है, ऐसे काम पूर्व की सरकारों में कभी नहीं हुए। चारों तरफ सड़कों का जाल, पानी और बिजली की व्यवस्था के साथ हमारे किसान भाइयों एवं गरीबों के लिये अनेक योजनाएँ चला कर लाभ दिया जा रहा है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 में तत्कालीन सरकार ने किसान भाइयों का कर्ज 10 दिन में माफ करने की घोषणा की थी। सवा साल हो गए कर्ज माफ तो किया नहीं उस कर्जे पर ब्याज जरूर चढ़ गया। इस ब्याज को उतारने के लिये मैं इसी बजट में राशि का प्रावधान कर रहा हूँ। ब्याज के कारण जो डिफाल्टर हो गए, उनका पैसा अब किसान नहीं हम भरेंगे, हमारी सरकार भरेगी, ताकि किसानों से डिफाल्टर का टैग हट जाए।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान भाई जरा गंभीरता से सोच कर देखे कि बिना सिंचाई के उनका कल्याण हो सकता है। हमने एक नहीं अनेक सिंचाई योजनाएँ पूरी की और जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने जैसे किसान हितैषी कदम उठाए हैं। बिजली की व्यवस्था बेहतर करने की कोशिशें लगातार जारी है। किसानों को पर्याप्त बिजली दी जा रही है। खराब ट्रांसफार्मर भी शीघ्रता से बदले जा रहे हैं।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई-दवाई और रोजगार का इंतजाम भी किया जा रहा है। फ्री राशन की योजना आज तक किसी ने नहीं दी।  प्रधानमंत्री 5 किलो राशन भेजते हैं, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में भी 5 किलो राशन दिया जाता है। गरीब के राशन में यदि कोई गड़बड़ी करेगा उसे किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। तो उसे सीधे हथकड़ी लगाकर जेल भेजा जायेगा। ।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के गरीबों को आवास बना कर दिये जा रहे हैं। आवास योजना की राशि सीधे हितग्राही के खाते में अंतरित की जा रही है, इसमें यदि कोई गड़बड़ी करता है या पैसे की मांग करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होगी। जिन परिवारों के पास आवास के लिये भूमि नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में जमीन का पट्टा दिया जायेगा। इसकी शुरूआत अटल जी के जन्मदिन 25 दिसंबर से की जायेगी। कई सालों से बनी पुरानी कॉलोनियों को वैध कर विकास के सारे काम करवाये जायेंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर काम किये जा रहे हैं। शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन कर सी.एम.राइज स्कूल खोले जा रहे है। सीधी जिले में ही सी.एम.राइज स्कूल स्वीकृत हो चुके हैं, जिनके भवन निर्माण की निविदा जारी हो चुकी है। मेधावी बच्चों को लेपटॉप के साथ उनकी उच्च शिक्षा की फीस भी राज्य सरकार भर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति करते हुए मध्यप्रदेश की धरती पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अंग्रेजी में नहीं अब हिंदी भाषा में की जाएगी।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी हम क्रांति करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकारी नौकरी में 1 लाख 13 हज़ार रिक्तियाँ निकल चुकी है और स्व-रोजगार के माध्यम से भी रोजगार उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाते हुए महिलाओं को भी आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन शुरू किया है। मिशन में पाइपलाइन बिछा कर हर घर नल से जल दिया जा रहा है। अब मेरी बहनों को पानी के लिये हैंडपंप पर जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मिशन में हो रहे कार्यों पर अधिकारियों के साथ जन-प्रतिनिधि भी निगरानी रखें।   मुख्यमंत्री  चौहान ने खुशी जाहिर की कि सीधी जिले में नवाचार करते हुए बिल्हा डैम का पुनर्निर्माण शुरू किया गया है। इससे लगभग 50 हज़ार हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने जिले में महुआ उत्पादन में भी नवाचार करने पर बधाई दी। जिले के मझौली विकासखंड की खजुरिया ग्राम पंचायत में 100 एकड़ जमीन पर गो-अभयारण्य बनाया जा रहा है, जो गौ माता को आसरा और सहारा देगा।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सीधी को अत्याधुनिक विकसित शहर बनाया जाएगा। मिनी स्मार्ट सिटी के काम का अगला फेज हम फिर लेकर आएंगे, जिससे सीधी लगातार आगे बढ़ता रहे। जिले के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इंजीनियर कॉलेज भी यहाँ प्रारंभ करेंगे जिससे सीधी के बच्चों को ढंग से शिक्षा का लाभ मिल सके।   मुख्यमंत्री ने अपील की कि फालतू बिजली न जलाएं। इससे सरकार को बड़ी बचत होगी। सब मिल कर संकल्प ले कि सीधी जिले को आगे बढ़ाने में सरकार का साथ देंगे। अपने शहर-गाँव को बेहतर बनाएंगे और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ेंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने सीधी जिले के तीन अधिकारी तहसीलदार मझौली वी.के.पटेल, परियोजना समन्वयक रमसा सुजीत मिश्र और जनपद मझौली मान सिंह सैयाम को अच्छे काम के लिये सम्मानित किया। शिकायत के आधार पर पूर्व प्रभारी अधिकारी मनरेगा (वर्तमान में कटनी पदस्थ), जिला शिक्षा अधिकार और प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।   जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री  मीना सिंह और सांसद  रीति पाठक ने भी संबोधित किया। विधायक  केदारनाथ शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में विधायक, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। अटल जी के जन्म दिन से शुरू होगा सीएम भू-अधिकार योजना में प्लाट वितरण का कार्य अच्छा काम करने वाले तीन अधिकारियों को किया सम्मानित शिकायत के आधार पर तीन अधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित 110 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया नये हितग्राहियों को दिये योजनाओं के स्वीकृति-पत्र मुख्यमंत्री सीधी जिले के सीएम जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 December 2022

रीवा में करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन लोकार्पण

मध्यप्रदेश की बदलती तस्वीर आत्म-निर्भर भारत के सपने को पूरा करेगी केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। मध्यप्रदेश की बदलती तस्वीर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के सपने को पूरा करेगी। आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश के विकसित प्रदेशों में अग्रणी होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुपर इकॉनामिक पॉवर बनेगा और उसमें मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान होगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज बरसैता रीवा में आज रूपये 2443.89 करोड़ की लागत की कुल 204.81 किलोमीटर लंबी 7 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। उन्होंने 4 लेन चुरहट बायपास व 6 लेन टनल, सतना से बेला तक चार लेन सड़क का (पेव्ड शोल्डर के साथ), सीआरआईएफ के अंतर्गत रीवा शहर में काँक्रीट-सीमेंट सड़क, गाजन, मगरवार, इटौर, खम्हरिया गोरैया तक दो लेन सड़क एवं सज्जनपुर-छिबौरा-गाजन खंड पर दो लेन सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही ब्यौहारी से आदर्श ग्राम न्यू सपटा मार्ग और सीआरआईएफ के अंतर्गत देवतालाब-नईगढ़ी रोड के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। मंत्री गडकरी ने अति आधुनिक रीवा-सीधी 6 लेन टनल का अवलोकन किया और किये गये कार्य की सराहना की। गडकरी ने कहा कि रीवा-सीधी टनल भारत की सबसे पहली "एक्वा डक्ट" है। इसके ऊपर बाणसागर नहर और रोड बना हुआ है। यह देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण टनल है। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस टनल में 300 मीटर के बाद दूसरी टनल के लिये कनेक्टिविटी दी गई है, 46 एक्जास्ट फेन हैं, ऑप्टिकल फाइबर लेन है, साथ ही एलएक्सबीसी सिस्टम और फायर फाइटिंग सिस्टम है। उन्होंने इस कार्य के लिये संबंधित इंजीनियर्स को धन्यवाद और शुभकामनाएँ दीं।  मंत्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में उच्च गुणवत्ता के 5 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे/हाई-वे बनाये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री  चौहान से कहा कि इन हाई-वे के पास लॉजिस्टिक पार्क और इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाये। मुम्बई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का 245 किलोमीटर का हिस्सा मध्यप्रदेश में बनेगा। अटल प्रोग्रेस-वे, इंदौर-हैदराबाद 6 लेन, उज्जैन-गरोठ 4 लेन और आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड हाई-वे बनाये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान की मांग पर नर्मदा परिक्रमा पथ की सभी मिसिंग लिंक को पूरा किया जाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि प्रदेश के सभी सड़क परिवहन संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृत किया जायेगा।   केन्द्रीय मंत्री  गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिये सभी आवश्यक सुविधाएँ पानी, ऊर्जा, परिवहन और संचार की उत्कृष्ट व्यवस्था है। प्रदेश में सिंचाई के साधनों के विकास से कृषि का उत्पादन बढ़ा है। कृषि के क्षेत्र में आज मध्यप्रदेश देश में प्रथम है। इसके लिये मुख्यमंत्री  चौहान बधाई के पात्र हैं। विंध्य क्षेत्र के विकास में भी मध्यप्रदेश आगे है। मुख्यमंत्री  चौहान जहाँ अन्य क्षेत्रों के लिये एक रूपया देते हैं, वहीं विंध्य क्षेत्र के विकास के लिये सवा रूपया देते हैं। प्रदेश में अमृत सरोवर निर्माण का भी अच्छा कार्य हो रहा है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी देश का तेज गति से विकास कर रहे हैं। आज का दिन विंध्य की धरती के लिये ऐतिहासिक है। क्षेत्र में अदभुत टनल बनाई गई है।  गडकरी ने मध्यप्रदेश सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। उन्होंने विकास में धन की बिल्कुल कमी नहीं आने दी है। मध्यप्रदेश के रोड इतने अच्छे बन गये हैं कि आज हमारे मंत्री  गोपाल भार्गव सागर से साढ़े तीन घण्टे में रीवा आ गये हैं।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर जो कभी 3 प्रतिशत हुआ करती है आज 15.8 प्रतिशत हो गई है। सिंचाई क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है। सड़क, परिवहन व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हो गई हैं। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि विंध्य की एक-एक इंच जमीन में सिंचाई की व्यवस्था की जायेगी।   मुख्यमंत्री  चौहान ने नर्मदा परिक्रमा पथ सहित प्रदेश के लिये कई मार्गों के निर्माण की मांग केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के समक्ष रखी। श्री गडकरी ने सभी मांगों को पूरा किये जाने का आश्वासन दिया।   लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि आज प्रदेश के लिये बड़ी प्रसन्नता का दिन है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी इतने विकास कार्यों का एक साथ शिलान्यास/भूमि-पूजन कर रहे हैं। अत्याधुनिक रीवा-सीधी टनल भारत की सबसे चौड़ी और मध्यप्रदेश की सबसे लम्बी टनल है। इसके बनने से 30-35 मिनिट लम्बा रास्ता 5 मिनिट का रह जायेगा। इससे क्षेत्र का आर्थिक-सामाजिक और औद्योगिक विकास गति पकड़ेगा। सांसद  रीती पाठक,  जनार्दन मिश्रा और  गणेश सिंह ने भी संबोधित किया। सतना-मैहर सड़क का निर्माण शुरू हो गया है, इसके साथ सतना से चित्रकूट मार्ग का भी उन्नयन किया जाएगा। रीवा जिले में कलवारी से सिरमौर तक 35 किलोमीटर सड़क निर्माण का डीपीआर मंजूर, दिसम्बर 2022 से कार्य होगा शुरू। सिरमौर से डभौरा तक 38 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 152 करोड़ रुपए मंजूर। सीधी से चितरंगी होकर सिंगरौली तक 112 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 450 करोड़ रुपए मंजूर। उमरिया-शहडोल मार्ग में 4 आरोबी तथा दो बाईपास रोडों का निर्माण मंजूर। शहडोल से सगरा टोला होकर अमरकंटक तक की सड़क का निर्माण मंजूर, दिसम्बर माह से ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मध्यप्रदेश में अटल प्रगति हाइवे का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसमें मध्यप्रदेश में 306 किलोमीटर हाइवे का निर्माण किया जाएगा। इंदौर से मुम्बई तथा इंदौर से हैदराबाद हाईवे का निर्माण मंजूर किया गया है। उज्जैन से गरोठ तक सड़क का निर्माण मंजूर किया गया है। सीधी से सिंगरौली हाईवे के निर्माण की सभी बाधाएं दूर कर दी गई हैं। इसका नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका निर्माण कार्य दिसम्बर 2023 तक पूरा होगा। रीवा में टू लेन के बाईपास के रोड को फोरलेन सड़क बनाने का कार्य मंजूर किया जाता है। इसका निर्माण शीघ्र शुरू होगा। बेला से सिलपरा रिंग रोड का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। सतना शहर में कृपालपुर से बाईपास तक एनिमेटेड रोड बनाई जाएगी। दमोह से नागौद-सिरमौर होते हुए शंकरगढ़ तक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रयागराज के लिए सीधे मार्ग की सुविधा मिले। रीवा शहर में ढेकहा तिराहे में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।   रीवा-प्रयागराज मार्ग में चाकघाट के बघेड़ी चौराहे में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण मंजूर किया जाता है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सीआरएफ मद से प्रस्तावित सभी निर्माण कार्यों को मंजूरी दी जाती है। नर्मदा परिक्रमा पथ अमरकंटक से बड़ौदा तक बनाया जाएगा। इसमें से जिस भाग में फोरलेन सड़क नहीं है वहाँ फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अमरकंटक से डिंडौरी होकर जबलपुर तक का कार्य 2024 तक पूरा हो जाएगा। जबलपुर से बाड़ी बरेली-नसरूल्लागंज होकर इंदौर तक सड़क का निर्माण भी मंजूर किया जाता है। पिपराही से जड़कुड़ तक सड़क निर्माण मंजूर किया जाता है। रीवा-सीधी सड़क का फोरलेन में उन्नयन होगा। मध्यप्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 21 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण मंजूर किया गया है।   मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का हो रहा चहुँमुखी विकास मध्यप्रदेश में बनाये जा रहे हैं 5 ग्रीन फील्ड हाई-वे प्रदेश के सभी सड़क परिवहन संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृत किया जायेगा केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बरसैता रीवा में 2444 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया भारत की पहली एक्वा डक्ट अति आधुनिक रीवा-सीधी 6 लेन टनल का किया अवलोकन  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 December 2022

रीवा बस दुर्घटना में मृतकों के परिजन को एक-एक लाख रूपए की सहायता दी जाएगी

  मुख्यमंत्री चौहान ने रीवा में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद से गोरखपुर जा रही यात्री बस की रीवा में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस अत्यंत हृदय विदारक दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। यह दुखद है कि इस दुर्घटना में 15 लोगों को नहीं बचाया जा सका। मृतकों के परिजन को मध्यप्रदेश शासन की ओर से एक-एक लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। मृतकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा जिला प्रशासन को दिए गए हैं। घायलों का नि:शुल्क इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। घायलों को भी 10-10 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि उन्होंने आज प्रातः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर दुर्घटना के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रीवा जिला प्रशासन बचाव और राहत कार्य में लग गया था। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को उपचार के लिये तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2022

सीएम शिवराज ने देर रात रीवा जिले  में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और उन्हें इस हादसे से अवगत कराया।  मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि देर रात यह सड़क हादसा हुआ, घटना की जानकारी मिलते ही रीवा जिले के कलेक्टर एसपी सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन किया। हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके पार्थिव शरीर अभी त्योथर में रखे हुए है, मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जायेगा । इसके साथ ही जो व्यक्ति जो सुरक्षित हैं या कम।घायल है उन्हें फर्स्ट एड दे करके रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है । ऐसे यात्री जो गंभीर रूप से घायल है उनका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में निशुल्क किया जा रहा है ।रीवा जिला प्रशासन इलाज सहित घायलों एवं मृतकों के परिवाजनों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहा है* मुख्यमंत्री चौहान ने घायलों के संपूर्ण इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा जिला प्रशासन को दिए है । मुख्यमंत्री कार्यालय,  रीवा जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है ।रीवा जिला प्रशासन के अधिकारी,  प्रयागराज जनपद के आला अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहें है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2022

संजय गांधी अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट

ब्लड मांगने पर CMO के सामने पीटा ,प्रबंधन की लापरवाही   रीवा का संजय गाँधी  अस्पताल आये दिन कभी अव्यवस्था तो कभी मरीजों और उनके परिजनों के साथ मारपीट को  को लेकर सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर  ब्लड मांगना मरीज के परिजन को महंगा पड़ गया। घायल का इलाज कराने आये मरीज के अटेंडर  को ही अस्पताल के गार्डस ने घायल कर एडमिट करने लायक बना दिया।  अस्पताल में तैनात गार्ड्स ने मरीज के अटेंडर की जमकर लात घूंसों से पिटाई कर दी। यह सब CMO डॉ. अलख प्रकाश पाण्डेय के सामने हुआ।  जिसको लेकर अब अस्पताल प्रबंधन पर सवाल  खड़े हो रहे हैं।  सवाल ये भी है की क्या जान बचाने के लिए ब्लड की मांग करना गुनाह है। क्या सीएमओ और अस्पताल प्रबंधन की ये बड़ी लापरवाही नहीं है। वहीं अब इस मामले की जांच के नाम पर लीपापोती का काम शुरू कर दिया गया है। ये वीडियो रीवा के सबसे बड़े अस्पताल संजय गाँधी का है। वीडियो में जिस आदमी पर अस्पताल के ये गार्ड्स टूट पड़े हैं। उसकी गलती ये थी के उसने घायल मरीज के लिए  ब्लड की मांग कर ली थी।  यह मारपीट  प्रभारी CMO डॉ. अलख प्रकाश पाण्डेय के सामने  हुई।  मरीज के  अटेंडर का आरोप है कि स्टॉक रहने के बाद भी उन्हें ब्लड नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर जब विरोध जताया, तो आधा दर्जन गार्ड्स ने लात, घूंसों और डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही, अमहिया पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि एक  मरीज को ब्लड की जरूरत पड़ी, तो उसके परिजनों ने नीरज मिश्रा को जानकारी दी  . नीरज मिश्रा एक अन्य साथी के साथ अस्पताल पहुंचे। नीरज मिश्रा ब्लड लेने के लिए वहां तैनात प्रभारी CMO डॉ. अलख प्रकाश पाण्डेय से बातचीत करने लगे। इसी दौरान, नीरज के साथ पहुंचे साथी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे देखकर वहां तैनात गार्ड आक्रोशित हो गए। उन्होंने दोनों लोगों पर हमला बोल दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि नीरज मिश्रा के साथ जो दूसरा व्यक्ति आया था, वो नशे में धुत था। और उत्पात मचा रहा था। विडंबना देखिये कि  CMO के सामने ही आधा दर्जन गार्डों ने दोनों को जमकर पीटा। दोनों जोर-जोर से चिल्लाते रहे। लेकिन गार्ड्स तो गार्ड्स किसी डॉक्टर ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की। अमहिया थाना प्रभारी ने कहा है कि SGMH प्रबंधन से शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ आवदेन मांगा है। साथ ही, अस्पताल कैम्पस के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।  अगर शराब पीकर उत्पात मचाने की बात सही निकली, तो फरियादी नीरज मिश्रा और उसके साथी को भी आरोपी बनाया जाएगा।  वहीं श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. देवेश सारस्वत ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है। पहली नजर में दो सिक्योरिटी गार्ड काे दोषी पाया गया। दोनों को ही हटा दिया गया है।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है।  जो दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।  इस तरह अस्पताल के अंदर किसी के साथ मारपीट करने का अधिकार नहीं है।  लेकिन सवाल यह की क्या ब्लड की मांग करना किसी मरीज के अटेंडर का अधिकार नहीं है। क्या अस्पताल के गार्ड्स को सुरक्षा के नाम पर इस तरह मारपीट  का अधिकार है. यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मरीज के परिजन के साथ हुआ हो। अस्पताल के गार्ड्स और अस्पताल में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर  परिजनों को परेशान किया जाता है। पार्किंग में वसूली के लिए अस्पताल में गुंडों बदमाशों की  भर्ती की गई है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2022

गरीब का पैसा खाने वालों को शासकीय सेवा में रहने का अधिकार नहीं

रीवा के सुंदरजा आम की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति है। गरीब का पैसा खाने वालों को शासकीय सेवा में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें सेवा से पृथक किया जाए। राज्य सरकार, जन-कल्याण और विकास कार्यों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मानित करेगी। प्रदेशवासियों की जिन्दगी बदलने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विकास और जन-कल्याण गतिविधियाँ जारी हैं। जन-प्रतिनिधि, प्रशासकीय अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना से इन्हें संचालित कर आदर्श प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का उद्देश्य यही है कि आम आदमी को शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सरलता और सुगमता से प्राप्त हो। मुख्यमंत्री चौहान सुबह 7 बजे होने वाली मॉर्निंग मीटिंग में रीवा जिले की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पूर्व मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, सांसद  जर्नादन मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और रीवा जिले के विधायक एवं अधिकारी वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए रीवा जिले में शुरू किये गये किलकारी अभियान की उपलब्धि, सी.एम.हेल्पलाइन और स्वच्छता में बेहतर कार्य के लिए जिलाधिकारियों को बधाई दी। किलकारी अभियान में विशेष रूप से विकसित सॉफ्टवेयर पर हाई रिस्क गर्भवती माताओं को दर्ज कर उनकी आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें तथा समय रहते आवश्यक सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री  चौहान ने जल जीवन मिशन में अब तक मात्र 32 प्रतिशत परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने पर कलेक्टर से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण संबंधित ठेकेदार पर 9 लाख रूपए की पेनाल्टी लगाई गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले में मिशन के कार्य अधिक हैं और अमले की कमी है। समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए अन्य तकनीकी विभाग के कर्मचारियों का सहयोग भी लिया जाए। अधिकारी गाँवों में जाकर कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण, परीक्षण करें। जन-प्रतिनिधियों को जोड़ते हुए जन-सहभागिता से मिशन की गतिविधियों को पूर्ण किया जाए। इस महत्वाकांक्षी योजना में हमें हर घर तक जल पहुँचाना है।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि के दुरूपयोग पर नजर रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पहले चरण के स्वीकृत आवासों का निर्माण अब तक पूर्ण नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि योजना में अनुचित राशि की माँग करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाए। बताया गया कि अनुचित राशि की माँग के संबंध में सी.एम.हेल्पलाइन 696 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिले के 14 ग्राम रोजगार सहायकों को पद से पृथक किया गया है और 300 रोजगार सहायकों का एक सप्ताह का वेटन काटा गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने "एक जिला-एक उत्पाद" में रीवा के सुंदरजा आम की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने तथा इसकी प्रोसेसिंग को प्रोत्साहित कर उत्पादों की मार्केटिंग का विस्तार करने के निर्देश दिए। बताया गया कि "एक जिला-एक उत्पाद" में हल्दी और बाँस से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। जिले में 1500 किसान प्राकृतिक खेती की दिशा में सक्रिय हैं तथा ज्वार और कोंदो का रकबा बढ़ा है। कोंदो की प्रोसेसिंग की दिशा में भी गतिविधियाँ जारी हैं। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि विधायक तथा जन-प्रतिनिधि अपनी-अपनी कृषि भूमि के एक भाग में प्राकृतिक खेती से उपज लें, इससे जिले के अन्य किसान प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। बताया गया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जिले में प्राप्त 2 लाख आवेदन में से 1 लाख 93 हजार आवेदकों को लाभ प्रदान किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2022

सीईओ को धमकाने पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष निष्कासित

वीडी शर्मा ने विधायक के पी त्रिपाठी को तलब किया  मध्यप्रदेश के रीवा की सिरमौर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके मिश्रा को धमकाने के मामले में भाजपा ने मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला को   6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने विधायक केपी त्रिपाठी को तलब किया है। उन्होंने फोन पर त्रिपाठी से बात करके पूरी घटना को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही जिला इकाई को मिश्रा के साथ मारपीट वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को फोन पर धमकाने वाला आडियो वायरल होने के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। इस पर भाजपा के मनीष शुक्ला सहित और मीडिया प्रभारी सहित 20 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इस मामले को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। आपको बता दें धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था।  जिसके बाद सीईओ के साथ मारपीट भी हुई थी।  धमकी भरे लहजे में सीईओ को हटाने की धमकी दी गई थी।  जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2022

नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर बैंक कर्मी से मारपीट

  सुलेमान ने बैंक कर्मी से की मारपीट , हाथ टूटा  नुपूर शर्मा का समर्थन करने की पर एक मारपीट का मामला सामने आया है। रीवा में एक बैंककर्मी के साथ मारपीट की गई है । जिसमे जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि  बैंककर्मी बकायादार से किस्त वसूलने गया था।  जहां उसकी अन्य व्यक्ति से बातों ही बातों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की वो  मारपीट में बदल गई। जिसके  बाद मारपीट में बैंक कर्मी का हाथ टूट गया।  बैंक कर्मी का आरोप है कि वह नूपुर शर्मा को इंटरनेट मीडिया के जरिए समर्थन कर रहा था।  जिसके कारण उसके साथ मारपीट की गई है।  यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवाअनिल सोनकर के मुताबिक़  बैंक कर्मी मुकेश तिवारी अपने ड्यूटी पर जा रहा था। फिरोज नामक व्यक्ति से इन्हें लोन का पैसा रिकवरी करना था। दोनों के बीच बात भी हुई थी। फिरोज ने उन्हें करीब 19400 रुपये दिया था। इसके बाद जब वह वहां से निकला तो सुलेमान खान ने उन्हें रोक लिया और बातचीत करने लगे। बताया कि मुकेश तिवारी सुलेमान के बड़े भाई के मित्र हैं। दोनों के बीच चर्चा होने लगी, मुकेश सुलेमान के बड़े भाई को पागल कह दिया। ऐसे में गुस्से में आकर सुलेमान ने डंडे से हाथ में वार कर दिया, जिससे मुकेश का बाया हाथ टूट गया, तो वहीं मुकेश का कहना था कि इन दिनों वह नूपुर शर्मा के समर्थन में इंटरनेट मीडिया के जरिए लाइक और सब्सक्राइब कर दिया करते थे। इसकी वजह से उसके साथ मारपीट की गई है। अब इस मामले में सायबर सेल की भी मदद ली जा रही है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2022

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में महाकोशल-विंध्य में मतदान

  महापौर पार्षदों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद  मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे  चरण में बुधवार को महाकोशल-विंध्य के जिलों में मतदान हुआ है । जबलपुर के कटंगी, मझौली, पाटन और शहपुरा नगर परिषद में मतदान किया जा रहा है। वहीं बालाघाट नगर पालिका, कटंगी व लांजी नगर परिषद के अलावा सिवनी की छपारा और केवलारी नगर परिषद में ईवीएम से मतदान होगा। सतना जिले की नगर पालिका परिषद मैहर, नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, रामनगर, अमरपाटन व कोटर के अलावा रीवा नगर निगम, नगर परिषद गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट व डभौरा में मतदान होगा। उमरिया की नवगठित मानपुर नगर परिषद में भी मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। कटनी नगर निगम और बरही नगर परिषद और शहडोल की नगरीय निकाय धनपुरी, ब्यौहारी, खांड और बकहो में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान होगा। बुंदेलखंड के दमोह जिले की हटा नगर पालिका परिषद और तेंदूखेड़ा व पटेरा नगर पंचायत के अलावा पन्ना जिले की गुनौर नगर परिषद, पवई और अमानगंज में मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।बालाघाट के  कटंगी व लांजी के पार्षदों के निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। रीवा और कटनी में महापौर और पार्षद पद के लिए वोटिंग हो रही है। रीवा में दूसरे चरण का मतदान हुआ। 9 नगरीय निकायों के नगर परिषद गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट के साथ  डभौरा में नगरीय निकायों के 135 वार्डों में पार्षद पदों के लिए 838 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  नगर परिषद गुढ़ में 75, गोविंदगढ़ में 58, मनगवां में 58 तथा डभौरा में 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  इसी तरह नगर परिषद सिरमौर में 67, बैकुण्ठपुर में 66, सेमरिया में 63, चाकघाट में 55 तथा त्योंथर में 84 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2022

नशे की हालत में मिला पीठासीन अधिकारी

  कलेक्टर ने किया महेश शर्मा को निलंबित    रीवा में पीठसीन अधिकारी के द्वारा नशे की हालत में मतदान दल के साथ गाली गलौच का मामला सामने आया है। रीवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने त्यौंथर विकासखंड में मतदान केंद्र क्रमांक 108 के पीठासीन अधिकारी महेश प्रसाद शर्मा सहायक वर्ग-1 जल संसाधन विभाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित करा दिया है। महेश शर्मा पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए नशे की हालत में मतदान दल के अन्य सदस्यों से गाली गलौज की। जिसकी शिकायत पर  रिटर्निंग ऑफिसर के प्रतिवेदन में यह कार्यवाही की गई। उधर  मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मालवा-निमाड़ के खरगोन, खंडवा, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर जिले में सुबह सात बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ। शाजापुर जिले में पंचायत चुनाव मतदान के दौरान एक पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की सूचना है।  बड़वानी जिले के बड़वानी विकासखंड में 11 बजे तक 48.8 प्रतिशत और पाटी में 50 प्रतिशत मतदान हुआ। लोगों ने मतदान को लेकर उत्साह जताया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2022

निकाय चुनाव में शिवराज कमलनाथ की चुनावी सभा

  शिवराज : बीजेपी ने विकास किया , कमलनाथ : शिवराज घोषणावीर  नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे चरण के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है।  वैसे वैसे प्रचार प्रसार तेज होता जा रहा है।  बीजेपी उम्मीदवारों के लिए जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रैलियां कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार मैदान में है।  सीएम शिवराज  शहडोल चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहडोल आए बिना मेरा चुनाव पूरा नहीं हो सकता, क्योंकि मैंने शहडोल को संभाग बनाया, बकहो को नगर परिषद बनाया। यहां जितने विकास के काम हुए हैं वह भाजपा की सरकार ने ही कराया है। सड़क बिजली पानी सहित सभी विकास के भाजपा की सरकार ने कराया है। कांग्रेस के समय में तो ऐसी सड़क थी कि रीवा से शहडोल आते-जाते तक गाड़ियां टूटने के साथ शरीर की हड्डियां भी टूट जाती थी। गरीबों कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को कांग्रेस कमलनाथ सरकार में बंद कर दिया था जिन्हें चालू कर दिया गया है। शहडोल जिले की धनपुरी, बकहो, व्यौहारी और खांड के विकास के लिए खजाने में कोई कमी नहीं है। वहीं चुनावप्रचार में सीएम शिवराज के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सभाएं की। इस मौके शिवराज ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की कमलनाथ की सरकार जब बनी थी तब वे खजाना खाली होने का रोना लेकर बैठ गए थे। कोई सीएम ऐसा करता है क्या। कमलनाथ ने कई योजनाओं को बंद कर दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा गरीबों के लिए रोटी कपड़ा मकान पढ़ाई इलाज सभी की व्यवस्था भाजपा सरकार किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में कभी मुफ्त में राशन नहीं मिला जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है। संबल योजना में अब हर वर्ग के गरीबों को लाभ दिलाया जाएगा, इसकी शुरुआत भाजपा सरकार जल्दी ही करने वाली है।  वहीं चुनाव प्रचार में रीवा पहुंचे कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज घोषणा वीर हैं।  शिवराज ने 20 हजार घोषणाएं की है।  वे सिर्फ घोषणा करते हैं  क्या घोषणाओं से प्रदेश चलता है। उन्होंने दावा किया की 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेंगी।  इस मौके पर कमलनाथ ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी को जिताने की अपील की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2022

rewa, Bulldozer ran , house of Mahant Sitaramdas, accused of rape

रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में एक दिन पहले राजनिवास सर्किट हाउस में किशोरी के साथ दुष्कर्म के कथित आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित महंत सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी को बुधवार की रात ही सिंगरौली में गिरफ्तार किया। इसके बाद गुरुवार को उसके मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।   रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि सर्किट हाउस में गत दिनों कथित तौर पर सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी ने अपने कुछ साथियों के साथ नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गया था। रीवा तथा सिंगरौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुख्य आरोपित को गुरुवार देर शाम बस स्टैण्ड के पास नाई की दुकान में गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को मुख्य आरोपित महंत तथा उसके सहयोगी विनोद पाण्डेय को सिविल लाइन थाने से जुलूस निकालते हुए पैदल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपितों को पूछताछ के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए।   उन्होंने बताया कि दुष्कर्म जैसे घृणित अपराध में शामिल आरोपित सीतारामदास के पैतृक गांव गुढ़वा में जेसीबी चलाकर उसका मकान ढहा दिया गया।   कलेक्टर पुष्प ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी पर प्रकरण दर्ज होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उसकी परिसम्पत्तियों की पहचान की। मुख्य आरोपित के पैतृक गांव गुढ़वा में प्रशासन ने महंत के घर को ढहाने की कार्यवाही की। इस अवसर पर वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारी तथा भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहा। अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस तत्परता से प्रयास कर रही है। दुष्कर्म में लिप्त कथित आरोपितों की अचल सम्पत्तियों को नष्ट करने की कार्यवाही जारी रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

rewa jail nasha

   सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी के साथ कैदी भी लिप्त     रीवा के केन्द्रीय जेल की चार दिवारों के पार नशे की खेप फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सडक से नशे की सीसियां जेल के अंदर फेंककर कैदियों तक पहुंचाई जा रही है। इसमे सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी के साथ कैदी लिप्त है। इतना ही नही मुलाकात करने वालों से पैसे की मांग प्रहरियो द्वारा की जा रही है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।  रीवा जिला मुख्यालय की इस जेल में हजारों कैद सजा काट रहे है इन कैदियों को नशे की खेप पहुंचाने का तस्कारों ने अनोखा तरीका इजाद किया है। तस्कर जेल के बाहर सड़क से नशे की खेप फेंक कर जेल की चार दिवारी के पार कर देते है। इस खेप को कैदियो तक पहुंचाने का काम सुरक्षा में तैनात प्रहरी और लमरदार कर रहे है। इसका खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ है इस वीडियो में पीटीएस रोड़ से जेल की 20 फिट दिवार के पार नशे की खेप फेंकते हुए एक तस्कर कैमरे में कैद हुआ है। कैदियो से मुलाकत के वक्त तय समय अनुसार यह खेप सुबह 8 बजे और शाम 6 बजे के बाद फेंकी जाती है ताकि पेड़ पौधे में यह छिप जाये और प्रहरी इसे कैदियो तक आसानी से पहुंचा सके। इसके अलावा मुलाकत करने वालो से रूपये मांगे जाते है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल में चाक-चैबंद व्यवस्था बनाई गई है। जेल की दीवार लगभग 20 फिट उंची है और इसमें मैगनेंट के तार लगाये गये है। इसके अलावा सुरक्षा प्रहरी और संतरी तैनात रहते है। बावजूद इसके जेल में नशे की खेप पहुंचाने का मामला आने के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। कैदियो से मुलाकात  और जांच कर कार्यवाई की बात कह रहा है। यह पहला मामला नही है इससे पहले भी जेल में नशे की खेप नशीली सिरप, गांजा, शराब, सिंगरेट तम्बाकू पहुंचाने का मामला सामने आ चुका है। इन आरोपो में 2 जेल प्रहरी निलंबित हुये है और मामल न्यायालय में चल रहा हैं। इतना ही नही कलेक्टर एसपी के निरीक्षण के दौरान नशे की सामग्री के साथ ही मोबाइल, सिम जैसी प्रतिबंधित चीजें भी जेल के अंदर बरामद हो चुकी है। ऐसे साफ जाहिर होता है कि जेल में भ्रष्टाचार चरम पर है और जेल प्रशासन भी इसमें लिप्त है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 February 2022

  heartfelt tribute

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग   कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए सतना के कर्णवीर सिंह को रीवा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर  भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ,इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे |  कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में विंध्य के लाल  और सतना के दलदल गांव के निवासी कर्णवीर सिंह शहीद हो गये  |  शहीद की शहादत को नमन करते हुए रीवा में युवा एकता परिषद द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया |  और   सिरमौर चौराहे में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.. इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शहीद कर्णवीर सिंह को याद् किया  | इस दौरान एक तरफ जहाँ लोगों में देश के  वीर  सपूत के लिए जोश था |  वहीँ वीर जवान के खोने का गम भी चेहरे में दिखा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2021

 blood donation camp

बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान   रीवा में  सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन  के मौके  पर  युवा मोर्चा ने  रक्तदान शिविर का आयोजन किया | जिसमे बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने  रक्तदान किया  पहले की अपेक्षा अब लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता आई है  |  रीवा के स्वयंवर विवाह घर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बढ़चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया  | रक्तदान शिविर में बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी  संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे  |  कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमों का ख़याल रखा गया  |  इस दौरान  युवा मोर्चा के विकास मिश्रा ने बताया  कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है  | हम सभी को स्वेच्छा से समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए  |  और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए  |  रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2021

 weather

चार लोगों की मौत ,एक की हालत गंभीर राहत कार्य में जुटे ग्रामीण और पुलिस की टीम     रीवा में बारिश के चलते एक कच्चा घर गिर गया | इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है  | जहाँ हादसा हुआ वहां तक पहुँचने के लिए  सड़क तक नहीं है  | इस कारण रेस्क्यू टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा  |  रीवा  के गढ़ थाना  के गुचियारी गांव में घर गिरने से दबकर चार लोगों की मौत हो गई   | जबकि एक गंभीर रूप से घायल है  |   मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य चलाकर मलबे के नीचे दबे चार शव  शवों को मलबे से निकाला  |  जबकि  दो  घायलों को निकाल कर  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगेव  भेजा  |  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम मनगवा के बी पांडे, एसडीओपी एसके निगम सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा  | उक्त मकान मनोज पांडे का था |  मकान गिरने के कारण मनोज पांडे का पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया था  |  जिसमें उनकी  दो बेटियां एक बेटा पत्नी व स्वयं शामिल  हैं    ...  इस इलाके के  ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में  सड़क ना होने के कारण बेहतर सुविधाएं नहीं मिलती हैं |  इस घटना में भी राहत दाल समय पर नहीं पहुँच सका  | जिस वजह से समय पर रेस्क्यू का काम नहीं हो सकता  और घायलों की मौत  हो गई  | हालाँकि ग्रामीणों ने पुलिस के साथ बचाव काम शुरू कर दिया था |  गांव तक पहुंचने में प्रशासन को 2 घंटे का समय लग गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2021

 Narayan Tripathi

त्रिपाठी :विंध्य में बिजली  संकट   मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी  ने कहा  बिजली की समस्या को लेकर 19 जुलाई को पूरे विंध्य में  हुंकार भरी जाएगी  | उन्होंने कहा विंध्य इलाका इस समय बिजली के संकट से जूझ रहा है  |  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने  बिजली की समस्या के मद्देनजर किसानों और ग्रामीण जनो के  लिए 19 जुलाई को पूरे विंध्य से एकसाथ हुंकार भरने का एलान किया है |  विधायक  त्रिपाठी ने  ने कहा कि वे स्वयं जबलपुर स्थित एमडी कार्यालय में कोविड नियमो का पालन करते हुए घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि विंध्य के एक एक क्षेत्र में मौजूद अधिकारियो के कार्यालयो का घेराव कर  बिजली की समस्या के निराकरण की बात  की जाएगी  | विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आज चाहे बात घरेलु कनेक्शन की हो या किसान भाइयो द्वारा उपयोग की जाने वाली बिजली की बात हो आम जन विकट दौर से गुजर रहे है | उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 घंटे किसानों  को व 24 घंटे घरेलु विद्युत् दिए जाने की घोषणा तो कर रखी है लेकिन धरातल की कहानी कुछ और ही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2021

 the prize

जमीन गिरवी रख के की इनाम की घोषणा   एक गरीब किसान की बेटी पिछले कुछ दिनों से लापता है | इस किसान ने अपनी जमीन गिरवी रख कर बेटी को ढूढ़ने  वाले को पचास हजार का इनाम  देने का ऐलान किया है |  मैहर थाना के अंतर्गत आने वाले न्यू  अरकंडी से पिछले 8 दिनों से एक गरीब किसान की शादीशुदा  बेटी लापता है |  जिसका आज तक कोई सुराग नही लगा है  | परिजनों ने गुमशुदा की शिकायत मैहर थाने में दर्ज कराई है।  लेकिन बेटी का पता न लगने  से परेशान किसान ने जमीन गिरवी रख कर बेटी का सुराग देने वाले को पचास हजार का इनाम देने की घोषणा की है | किसान के परिजनों को लगता है कि उनकी बेटी का किसिस ने अपहरण  कर लिया है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2021

  Narayan Tripathi

रैगाव उपचुनाव का परिणाम हो सकता है पार्टी के खिलाफ   अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक नाराणय त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा की  | अगर विंध्य क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था सही नहीं हुई तो  | रैगांव में आने वाले चुनाव के परिणाम बीजेपी के खिलाफ हो सकते हैं  |  विंध्य  प्रदेश की मांग को लेकर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी पहले ही पार्टी लाइन के खिलाफ हो चुके है  | वहीँ उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान  देते हुए कहा की  |  विंध्य प्रदेश में बिजली की किल्लत बनी हुई है  | लेकिन व्यापारियों और किसानो के बिजली के बिल लाखों में दिए जा रहे हैं  |   जिसके चलते आमजन और  किसान परेशान हो रहा है | उन्होंने कहा अगर सरकार नहीं चेती तो बिजली  बिल के भुगतान पर रोक लगाई जायेगी  | नारायण त्रिपाठी ने अपनी  ही सरकार के  रवैये के खिलाफ बयान देते हुए कहा की  | अगर किसानो और आमजन की समस्याएं नहीं सुनी गई तो रैगांव में उपचुनाव के नतीजे पार्टी के खिलाफ आ सकते हैं  |  वहीँ अपने सतना दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था की  | क्षेत्र में बिजली की कोई समस्या नहीं है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2021

 rape case

प्रेमिका की शिकायत पर बलात्कार का केस   रीवा से  एक अनोखा मामला सामने आया है |  जहां एक दूल्हे को शादी की  रात थाने के लॉकअप में गुजारनी पड़ी  |   शादी  के समय दूल्हे  की प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की |   शादी का झांसा देकर उसके साथ  अवैध संबंध बनाये गए  | और बाद  में लडके ने दूसरी  शादी कर ली | जिसके बाद पुलिस की टीम ने बारात वापसी के साथ ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया, |  रात में युवक दुल्हन के साथ फेरे ले रहा था | . और दूसरी ओर दूल्हे की प्रेमिका थाने में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा रही थी | जिसके बाद  सुबह दुल्हन लेकर घर पहुंचे दूल्हे अंशुल पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |  और दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया |  दरसअल युवती ने अंशुल पटेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई की  | अंशुल पटेल और उसके  बीच कई सालों से जान पहचान थी |  और  अंशुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संंबंध बनाए  | बाद में युवक की परिजनों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी  | शनिवार को युवक की शादी भी हो गई |  जिस पर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई |   जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर   जेल भेज  दिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2021

 kitchen closing

सबसे बड़े किचन का हुआ समापन   आंशिक रूप से लॉकडाउन खुलने के बाद-भव्य तरीके से रीवा  के सबसे बड़े किचन का  समापन हुआ  |  जिसके जरिये लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जाता था |  इस किचिन का संचालन विघ्नहर्ता सेवा संस्थान  कर रहा था  |  लॉकडाउन शुरू होते ही रीवा में विघ्नहर्ता सेवा संसथान ने शहर का सबसे बड़ा किचिन संचालित किया ताकि जरूरतमंदों को इस आपदा काल में भोजन मिल सके  | 1 माह से अनवरत रूप से संचालित  किचन का  भव्य तरीके से   समापन किया गया  |  वैदिक रीति से  पूर्णाहुति  और  शांतिपाठ किया गया | समापन अवसर पर  शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे |  विघ्नहर्ता सेवा संस्थान प्रमुख  कमलेश्वर द्विवेदी ने  बताया कि हमारा सामाजिक  संकल्प था कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक लगातार बेबस, लाचार और जरूरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा, किचन में प्रतिदिन लगभग 400 लोगों का भोजन बनता था   और  समस्त 45 वार्डो एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी टीम जाकर जरूरतमंदों को गरम व ताजा भोजन पहुंचाती थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2021

 Intoxicant

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही   मैहर पुलिस ने अवैध गांजे का धंधा करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है | पुलिस ने 8 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है  |  पुलिस को मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग  अवैध मादक पदार्थ गांजे की बिक्री के लिए  खैरा की ओर  जा रहे हैं  | जिसके बाद पुलिस  टीम ने   घेराबंदी कर गांजा तस्करों को वाहन  समेत धरदबोचा  | गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 8 किलो गांजा बरामद हुआ | जिसकी कीमत करीब 75 हजार रूपये बताई जा रही है।  पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 February 2021

 Narayan Tripathi Tevar

फिर अलापा अलग विंध्य प्रदेश का राग   बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी की पटरी बीजेपी के साथ बैठती नजर नहीं आ रही है |  पार्टी लाइन से इतर त्रिपाठी ने फिर से पृथक विंध्य प्रदेश की मांग की है | और कहा सरकार इस इलाके का विकास नहीं कर सकी हैं |  बीजेपी के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के बगावती तेवर  एक बार फिर नजर आये  | नारायण त्रिपाठी का कहना है  सरकार नही कर सकी विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास  | उन्होंने कहा  कि विंध्य में न सड़के है |  न ही कॉलेज है, टूरिज्म के मामले में भी फेल है, कहा बुंदेलखंड और विंध्य में अकूत धन संपदा है जिसके बाबजूद भी विकास  में  पिछड़ा है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 February 2021

  Ayodhya Temple Campaign

RSS कार्यकर्ता दे रहे है मंदिर निर्माण की जानकारी    रीवा में लगातार हिन्दू संगठनो द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है |  जिसमे आरएसएस और हिन्दू  संगठन से जुड़े लोग घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर राम मंदिर निर्माण की जानकारी दे रहे हैं |  इस अभियान को  व्यापक तौर  पर जनसमर्थन भी मिल रहा है  |  रीवा के ढेकहा में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  जनसम्पर्क के माध्यम से लोगों को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण  की जानकारी दे रहे हैं  |  इस दौरान लोगों घर घर जाकर मुलाकात की जा रही है | इस अभियान में बुजुर्ग , युवा और बच्चे सब बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं  |  अभियान में कार्यकर्ताओं ने राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत सारी  जानकारी  दी  | इस अभियान के संयोजक आर बी पाठक और  नितिन पांडेय ने बताया की यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है  | अभियान में  राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में  काफी उत्साह देखा गया है | गौरतलब है की  अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए आरएसएस और उसके वैचारिक परिवार संगठन  मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चला रहे हैं  | इसको लेकर व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है | 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस महाभियान में  मंदिर निर्माण के लिए निधि का सहयोग मांगा जा रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 January 2021

 Protest

पूर्व मंत्री के अवैध निर्माण को नहीं तोड़े जाने पर सवाल     रीवा में  परशुराम आश्रम को तोड़े जाने के बाद अब आस्था के नाम पर राजनीति शुरू हो गई है | लोग सोशल मीडिया से लेकर  सड़कों तक अपना  विरोध दर्ज कर रहे हैं |  वहीँ कांग्रेस पार्टी के ने  भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया  | और कहा की आश्रम के ठीक बगल में  पूर्व मंत्री और  विधायक राजेंद्र शुक्ला का वेयरहाउस भी अवैध रूप से संचालित है |  जिसको प्रशासन के द्वारा नहीं गिराया गया है  | यह कार्यवाई द्वेष पूर्वक की गई है |  रीवा के इटौरा बाईपास में स्थित परशुराम आश्रम को तोड़े जाने से आम जनता में प्रशासन और स्थानीय विधायकों के खिलाफ काफी रोष है  |  जनता ने अपने अपने स्तर पर इसका विरोध जताया है | कांग्रेस पार्टी ने रीवा के मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया | और  प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की यह कार्यवाई द्वेष पूर्ण की गई है | जो की गलत है  | अगर अतिक्रमण के विरुद्ध ही कार्यवाई करनी थी तो आश्रम के ठीक बगल में  विधायक राजेंद्र शुक्ला का वेयरहाउस अवैध रूप से बना हुआ है | उस पर कार्यवाई क्यों नहीं की गई |  कांग्रेस नेताओं ने कहा की ब्राह्मण कुलश्रेष्ठ और हिंदुओं कि आस्था रहे परशुराम भगवान के  आश्रम को गिराकर प्रशासन ने एकतरफा कार्यवाई की है | गौरतलब है की  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा माफियाओं पर कार्रवाई करने को लेकर बीते दिनों आदेश जारी किया गया था | जिसके बाद रीवा जिला प्रशासन सक्रिय हुआ तथा अतिक्रमण के नाम पर परशुराम आश्रम को तोड़ दिया था  | लेकिन अब प्रशासन की इस एकतरफा कार्यवाई के विरोध में जनता ने अपना मत साफ़ कर दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 December 2020

  Parshuram Ashram

कांग्रेश ने बताया इसे धर्म पर हमला परशुराम आश्रम में चला बुलडोजर   रीवा  में   इटावा बाईपास पर स्थित सरकारी जमीन पर बने परशुराम आश्रम को प्रशासन ने हटाने की कार्यवाही की  |  हालांकी मंदिर तोड़े जाने की मुहिम की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए |  कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने शासन पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाया |  प्रशासन ने दो घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार  परशुराम आश्रम को तोड़कर जमींदोज कर दिया बल्कि उनके कब्जे से तकरीबन 13 डिसमिल जमीन की अतिक्रमण मुक्त करा ली है | आश्रम के महंत स्वामी अखंडानंद महाराज ने शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि उनके शासनकाल में जिस तरह मंदिरों मठों को उजाड़ा जा रहा है | इसे देखकर यह लगता है कि यहां की सरकार धर्म विरोधी है  |  उन्होंने कहा कि हम साधु संत विश्व कल्याण के लिए पूजा पाठ  और भगवान की सेवा करते हैं |  हमारा कोई वारिस नहीं है ना ही जमीन  का  कोई लालच |  इस मसले पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आश्रम तोड़ने के बजाय अच्छा होता कि इसके लिए ट्रस्ट या समिति का गठन कर दिया गया होता इसके चेयरमैन कलेक्टर होते और स्थानीय पदाधिकारी कर्मचारी होते | काँग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने भी इस काम को धर्म विरोधी बताया |  कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि उक्त मंदिर सरकारी जमीन पर बना हुआ था  |  जबकि आश्रम के नाम पर वहां एक इंची जमीन नहीं है |  हालांकि लोगों  को इसकी  जानकारी दे दी गई है | जमीन को भी सख्ती के साथ खाली करा लिया गया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 December 2020

 Youth Congress Movement

हाथरस काण्ड की कांग्रेस ने की निंदा                                       हाथरस  कांड को लेकर युवा कोंग्रस ने पैदल मार्च निकला और कहा उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है |  मैहर यूथ  कांग्रेस अध्यक्ष बृजेन्द्र शर्मा और  युवा कांग्रेस के सतना जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा  के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के  ने पैदल मार्च  निकाला |  मार्च नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए घंटाघर पहुंचा | चौक पर हाथरस की घटना के विरोध में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अर्थी निकाल कर विरोध किया गया |  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को बचाने के लिए तानाशाह की तरह काम कर रही है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2020

 Negligence

डिलीवरी के बाद बच्चा बदल दिया गया   सतना जिला चिकित्सालय में  अस्पताल प्रबंधन  की  बड़ी लापरवाही देखने को मिली है  | अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला का बच्चा बदल दिया गया  | बताया जा रहा है की डिलीवरी कराने आयी महिला ने लड़के को जन्म दिया था  |  लेकिन अस्पताल की लापरवाही के चलते उन्हें लड़की दे दी गई | और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार को उनका बच्चा मिल पाया | . सतना जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही के चलते  कुशवाहा परिवार में जन्मे बच्चे को बदल दिया गया  |  जब परिवार ने इसकी शिकायत प्रबंधन से की तो उन्होंने पहले इससे इंकार कर दिया  | और फिर जब बच्चे के जन्म के बाद मोबाईल में ली गई तस्वीर दिखाई गई  |  तब वे बच्चा देने को राजी हुए | दरअसल कुशवाहा परिवार में महिला ने लड़के को जन्म दिया था |  लेकिन जन्म के बाद उनको लड़की दे दी गई थी | अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदार अब इस घटना को मामूली बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं  | लेकिन अस्पताल की इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं | और इनको शक की नजरों से देखा जा रहा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2020

  Multiple of corona era

रीवा पुलिस ने जागरूकता के लिए बनाई मूवी कोरोना की घटनाओ पर आधारित है फिल्म    रीवा पुलिस ने कोरोना महामारी  की गाइडलाइन एवं सावधानियों  से संबंधित एक फिल्म '''कोरोना काल की बहु''' बनाई है  |  जिसका पोस्टर  रिलीज किया जा चुका  है  |   इस फिल्म का मुख्य  उद्देश्य आमजन को कोरोना के प्रति जागरुक करना है  |  फिल्म 'कोरोना काल की बहू " आसपास हो रही कोरोना की घटनाओं पर आधारित है  | कोरोना महामारी का संक्रमण चरम पर है  | शासन-प्रशासन द्वारा लोगों को बार-बार एहतियात बरतने को कहा जा रहा है  | लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है  | इसके चलते महामारी तेजी से घर घर तक पहुँचती जा रही है  | सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना और साफ-सफाई इसके बचाव के मुख्य पहलू हैं  | कोरोना महामारी से बचाव को लेकर रीवा पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार शाॅर्ट फिल्म ‘कोरोना कॉल की बहू’का पोस्टर  रिलीज हुआ है | रीवा पुलिस प्रशासन की ओर से बनाई गई इस फिल्म में एक नई नवेली बहू और उसके पति को केंद्र बिंदु बनाया गया है  | फिल्म के निर्माण का मकसद लोगों को जागरूक करने के साथ ही इस पर  जीत हासिल करना है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2020

 Fraud

सस्ती सीमेंट के बहाने लूटे थे 90 हजार रूपये   मैहर में पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसे ऐठने  वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया  | सस्ती सीमेंट बेचने के बहाने ये आरोपी लोगों से पैसे लेकर फरार हो जाते थे  |  जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इनको धर दबोचा  |  अहिरगांव निवासी शुभम सिंह  ने बताया की  | अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें  फ़ोन कर  सस्ते रेट में सीमेंट देने के लिए  नादन टोला ढोला प्लांट के पास बुलाया गया  | जहाँ उनसे  नब्बे हजार रूपये ले लिए गए  | और पैसे लेकर ठग फरार हो गया  | जब उन्होंने उसे काल किया तो मोबाईल बंद आने लगा  | थाना प्रभारी ने अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम बनाकर जांच के लिए रवाना किया  | साइवर सेल से मोबाइल लोकेशन और सीडीआर पता किया गया | जिस मोबाइल नंबर से बात की गई थी उस मोबाइल के IEMI नंबर की लोकेशन अमरपाटन में पाई गई | और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तत्काल वहां टीम भेजी गई | पूछताछ पर आरोपी राजेश गुप्ता  ने अपने तीन और  सहयोगियों की जानकारी दी | जिस आधार पर सभी को तत्काल गिरिफ्तार कर लिया गया | साथ मे पैसे भी बरामद किये गये  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2020

 Memorandum submitted

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध   मैहर में बढे हुए बिजली के बिल से आम जन परेशान हो चुका  है |  बिजली की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस ने बिजली विभाग के  अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा  |   युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग द्वारा  मनमाने  बिल दिए जाने का विरोध किया  | और  उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने के  विरोध में   ज्ञापन सौपा  |  जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारीयों ने एक हफ्ते में  | बढ़े हुए बिजली के बिल की फिर से  जांच कराने की बात कही|  बिजली बिल अगस्त महीने तक के माफ करने की बात पर विभाग ने  कहा की  | अब तक उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है | जिसमे बिजली बिल माफ़ करने की बात कही गई हो  | उन्होंने कहा अगर बिजली बिल नहीं भरा जाएगा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा |  जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बिजली विभाग के अधिकारीयों से बहस हो गई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2020

 Body missing

  परिजनों को थमा दी बच्चे की जगह दूसरे की बॉडी परिजनो ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर आरोप    रीवा संजय गांधी अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है |  जहाँ  एक मृतक की बॉडी गायब हो गई  | जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया  | परिजनों ने बताया की डॉक्टर ने पहले उनके बेटे को स्वस्थ्य बताया था  | लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया | और परिवार को इनके बेटे की जगह किसी दूसरे की बॉडी दे दी  |  प्रबंधन की इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत से जनता में अस्पताल के प्रति विश्वास कम होता जा रहा है | बॉडी गायब होने को लेकर मऊगंज निवासी  राम विशाल  ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर आरोप लगाया है  | कि उनके  बच्चे विवेक कुशवाहा को हल्की बुखार शर्दी खासी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी | जिसकी बजह से 5 तारीख को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था  |  जहा हालत में सुधार हुआ और दिनाक 7 को उन्होंने  विवेक कुशवाहा से बात की थी |  जिसके बाद परिजन व मरीज का किसी प्रकार का कोई संपर्क नही हुआ  | बाद में बताया गया की  उनके बच्चे की मौत हो गई है | जब परिजन बॉडी लेने संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचे हैं तो उनके बेटे की बॉडी ही बदल दी जाती है परिजनों ने  हास्पिटल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि  मेरे बच्चे की लाश को डॉक्टरों के द्वारा बदल दिया है  |  जब इस मामले की जानकारी एसएस मेडिकल कालेज के डीन एपीएस गहरवार से ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारे स्टाफ की लापरवाही है  | अब इनके बच्चे की वाडी का पता लगाया जा रहा है |  उन्होंने बताया की  जिस दिन इनके बच्चे की मौत हुई थी  | उसी दिन दो लोगो की मौत हुई थी  |  स्टाफ को दो टैग लगाने के लिए बोला गया था  | हो सकता है वही से गड़वरी हुई  हो |  अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह में कैसे गैरजिम्मेदार लोग कार्य करते है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है   की | किस पर किस का टैग लगा दिया गया खुद ही हॉस्पिटल प्रबंधन को नहीं पता  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 August 2020

 Tribal woman

गाँव आने से डरते हैं  डकैत और बदमाश   रीवा में आदिवासी  महिलाएं  लोगों के लिए मिसाल  बनी हुई हैं  |  डकैतों से गाँव  की रक्षा के लिए इन  महिलाओं ने बंदूक  उठा ली है | अब   इस गाँव में डकैत और बदमाश जाने से डरते है  |  हांथो में चूडी और घूघंट डाले  बंदूक चलाने के गुर सीख रही ये महिलाएं  | रीवा जिले के ककरेडी और मझियार गांव की हैं  | यह क्षेत्र दस्यु प्रभावित है  |   यहां से पुलिस की चौकी भी  कोसों दूर है  | ऐसे में डकैतो से निपटने के लिये इन महिलाओं ने अपनी और गांव की सुरक्षा के लिये बंदूक उठा ली है  |   महिलाओं के जज्बे को देखते हुये  इन्हे  बन्दूक का लाइसेंस दिया गया है  |  सुंदरिया नाम की आदिवासी महिला सभी महिलाओं को आत्मरक्षा  के गुर सिखा रही  हैं | सुंदरिया और उसकी टीम की महिलाएं गाँव में घूम घूम कर गाँव की रक्षा करती है |  और गाँव की बाकी महिलाओं को भी जागरूक  कर रही है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2020

 Plea for justice

आरोपियों के खिलाफ नहीं दर्ज की गई FIR   रीवा में  सामूहिक दुष्कर्म  पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का मामला सामने आया है |  पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि  पनवार थाने में वे रिपोर्ट लिखाने गए थे |  जहाँ एक सादे कागज में रिपोर्ट लिखी गई | लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गई | जिसके बाद परिजनों ने एसपी से इन्साफ की गुहार लगाईं है | जवा  के पनवार थाने में रेप पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई |  बताया जा रहा है की तीन दबंगों द्वारा युवती का दुष्कर्म किया गया |  जिसकी शिकायत युवती के परिजनों ने थाने में की |  लेकिन थाने में उसकी एफआईआर तक नहीं लिखी गयी |  वहीं घटना के बाद से पीड़िता का परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहा है | पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत रीवा के  अजाक थाने में की है |  परिवार का आरोप है की घटना के  13 दिन बीत जाने के बाद भी | आरोपी खुलेआम घूम रहे है | लेकिन स्थानीय पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही | पीड़ित युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाईं है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2020

 Topper

माता-पिता  शिक्षक और मेहनत को दिया श्रेय   मध्यप्रदेश बोर्ड के बारवी क्लास  के रिजल्ट में   रीवा की ख़ुशी सिंह ने  आर्ट में टॉप किया है | ख़ुशी ने इन सब का श्रेय अपने परिवार और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है | मध्यप्रदेश के बारवी में  त्योंथर तहसील की खुशी सिंह ने  486 अंको के साथ कला विषय  में  पहला स्थान प्राप्त किया  | खुशी सिंह के पिता रमेश प्रताप सिंह पेशे से किसान हैं |  और  उनकी माँ सीमा सिंह गृहणी हैं |  ख़ुशी  एक सरकारी स्कूल में पढ़ती  हैं | ख़ुशी ने बताया की वे  कभी ट्यूशन  नहीं गई |   ख़ुशी की  घर की आर्थिक  हालात बेहद कमजोर है |  इसके बावजूद भी खुशी दिन रात सिलेबस तैयार कर पढ़ाई करती थी | खुद तो पढ़ती ही थी साथ मे अपने छोटे भाई बहनों को भी पढ़ाया करती थी | खुशी सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय खुद की मेहनत और  अपने परिवार को दिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2020

  Road blocked

ग्रामीणों ने सीएम शिवराज से लगाईं गुहार    रीवा में बहोत सारे  गाँव ऐसे हैं जहाँ अब तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो पाया है |  सड़क निर्माण के लिए कई बार टेंडर निकाले गए |  लेकिन जिम्मेदार सड़क निर्माण में आये पैसे को हड़प जाते हैं  |  ऐसा ही एक मामला गंगेव ब्लॉक का आया जहाँ  सिस्टम से तंग आकर |  ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है  |  आज स्वतंत्रता के 72 साल भी ऐसे भी गांव हैं |  जहां न तो सड़क मार्ग हैं, न बिजली और ना ही  पेयजल की समुचित व्यवस्था  |  गंगेव  में पुरवा और हिरुडीह पंचायत को जोड़ने वाला मार्ग अब पहचान में नहीं आ रहा |   इस सड़क मार्ग को तो वैसे पीडब्ल्यूडी ने ले रखा है | और कई मर्तबा इसके निर्माण का टेंडर भी जारी हुआ है | लेकिन सड़क अब तक नहीं बनी  | इस सड़क मार्ग की समस्या को मप्र मानवाधिकार आयोग भोपाल में भी एक्टिविस्ट शिवानन्द द्विवेदी द्वारा रखा जा चुका है | जिसके बाद  पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मेंटेनेंस के टेंडर भी हुए  | लेकिन पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार द्वारा एकबार फिर पूरा पैसा हजम कर लिया गया |  ऐसा नहीं है की इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारीयों को नहीं है | ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत कलेक्टर और स्थानीय विधायक से की | फिर भी सड़क नहीं बन पाई |  जिसके चलते ग्रामीणों  में काफी रोष है  | ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सड़क निर्माण के लिए अपील की है | अगर सड़क नहीं बन सकती तो धान की खेती कर दी जाय और इससे निकलने वाले चावल को ठेकेदार और अधिकारीयों को बाँट दिया जाय | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2020

  Assault and loot

पुलिसबल की कमी का फायदा उठा रहे अपराधी   अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इस  का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है  कि एक आदतन अपराधी ने जेल से छूटने के अगले दिन ही | आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया | पहले उसने एक स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की  | एक कियोस्क सेंटर संचालक से पैसा लूटा  और एक  दुकानदार के साथ मारपीट कर  फरार हो गया |  पनवार थाना में इन दिनों अपराधियो द्वारा दिनदहाड़े बेखौफ होकर बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम  दिया जा रहा है और पुलिस  हाथ पर हाँथ रखकर बैठी रहती है |  एक दिन पहले ही जेल से छूटकर आये राहुल सिंह ने  स्थानीय पत्रकार शिखर सिंह   के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट  की  | उसके बाद रामबाग कस्बे में सतीश साहू के कियोस्क सेंटर पहुंचकर | दुकानदार को लाठी डंडों से  मारा और  दुकान के काउंटर में रखे रुपये लेकर फरार हो गया  | घटना की जानकारी लगते ही पनवार थाना प्रभारी शेर अली खान  अपने स्टाफ के साथ अपराधी की तलाश में मौके पर गए लेकिन अपराधी तब तक  भाग  चुका था | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2020

 Solar project

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित   विश्व की बड़ी सौर परियोजना में शामिल रीवा की अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया |  750 मेगावाट की इस परियोजना से 76 फीसद बिजली मध्य प्रदेश और 24 प्रतिशत दिल्ली मेट्रो को मिलेगी |  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से शामिल हुए  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में स्थापित 750 मेगावाट क्षमता वाली एशिया की सबसे बड़ी रीवा सोलर पावर प्लांट का उद्धाटन  |  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया | रीवा सोलर पावर प्लांट राष्ट्र को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है |  | रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम से और सफेद बाघ से रही हैं |  यह एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट है  | इसके लिए मैं रीवा सहित मध्य प्रदेश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं | रीवा का ये सोलर प्लांट इस पूरे क्षेत्र को इस दशक में ऊर्जा का बहुत बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेकहा कि इस सोलर प्लांट से मध्य प्रदेश के लोगों और उद्योगों को बिजली मिलने के साथ दिल्ली में मेट्रो रेल तक को इसका लाभ मिलेगा  | उन्होंने कहा कि रीवा की ही तरह शाजापुर, नीमच और छतरपुर में भी बड़े सोलर पावर प्लांट पर काम चल रहा है | ये तमाम प्रोजेक्ट जब तैयार हो जाएंगे तो मध्य प्रदेश निश्चित रूप से सस्ती और साफ-सुथरी बिजली का HUB बन जाएगा | और इसका सबसे अधिक लाभ मध्य प्रदेश के गरीब, मध्यम वर्ग के परिवारों को होगा, किसानों को होगा, आदिवासियों को होगा  | 22 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परियोजना का शिलान्यास किया था | रिकॉर्ड ढाई साल में यह योजना पूरी हो गई और जनवरी से बिजली उत्पादन शुरू हो गया | लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए विश्व बैंक ने कर्ज बिना शासन की गारंटी क्लीन टेक्नोलॉजी फंड के अंतर्गत सस्ती दरों पर दिया है  | यह परियोजना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे प्रति यूनिट की दो रुपये 97 पैसे के हिसाब से मिलेगी, जो न्यूनतम है |  परियोजना से प्रतिवर्ष 15.7 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के उर्त्सजन को रोका जा रहा है, जो दो करोड़ 60 लाख पेड़ों को लगाने के बराबर है | इस मौके पर राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल भी मौजूद थे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2020

 Chinese goods boycott

चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील   चीन की कायराना हरकतों के विरोध में  रीवा में हिन्दू संगठनों  और कई  सामाजिक संस्थानों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का  पुतला दहन किया | और स्वदेशी स्वाबलंबन अभियान के तहत चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की |  भारत चीन सीमा विवाद के चलते पूरे देश मे चीन का विरोध शुरू हो गया है |  रीवा में हिन्दू संगठनों ने स्वदेशी स्वाबलंबन अभियान चलाया | जिसमे लोगों से  चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की गई |  इसके साथ ही  चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया | संगठनों ने  चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | और हिंदी चीनी बाय बाय का नारा दिया |  संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से चीनी सामान का उपयोग ना करने की अपील की | हिन्दू संगठनों का कहना है कि भारत मे  चीनी उत्पादों का उपयोग बहोत ज्यादा हो रहा है  | जिसको बंद करना होगा | चीन को आर्थिक तौर पर कमजोर करना होगा  | चीन द्वारा बनाई गई वस्तुओं के उपयोग से चीन को फायदा होता है | और वह इसका उपयोग हमारे भारतीय सैनिकों के खिलाफ कर रहा है  |  देश मे स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है | इस दौरान कई व्यपारिक संगठनों ने भी चीन के सामान का बाय काट करने की बात कही |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2020

 Congress party protest

सिद्धार्थ तिवारी:लगान वसूल रही सरकार   पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर  कांग्रेस ने रीवा में  विरोध प्रदर्शन किया  | कांग्रेसी नेताओं ने  साइकिल से भ्रमण किया तथा  डीजल और पेट्रोल के दामों को कम करने के लिए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को पत्र सौंपा, |  इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,| कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि अंग्रेजों की भांति लोगों से लगान वसूला जा रहा है, |  देश में इन दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं | इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं  |  परंतु सरकार को इसकी कोई चिंता ही नहीं है और हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा  रहे हैं |  रीवा में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए  कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया  | कांग्रेसी नेताओं ने शहर भर में साइकिल यात्रा निकाली,| कुछ कांग्रेसी नेता साइकिल से सफर करते रहे तो कुछ ने पैदल ही   विरोध प्रदर्शन किया  |  कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने विरोध जाहिर करते हुए सरकार पर अंग्रेजों की भांति लगान वसूलने का  आरोप लगाया  ... कांग्रेस नेता ने कहा समूचे विश्व में कच्चे तेल की कीमत घटी है  | जिसके कारण अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम है मगर यहां पर सरकार के द्वारा कोरोना काल में लोगों को परेशान किया जा रहा है. |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2020

 Janardhan Mishra

महिलाओं बच्चियों को शराब का आदि बताया     भाजपा सांसद  जनार्दन मिश्रा का एक विवादस्पद   बयान  सामने आया है | उनका कहना है  कि महिलाएं तथा 16 साल की बच्चियां  शराब और कोरेक्स का सेवन कर रही है हैं | पिछले 70 साल में लोगों का डीएनए बदल गया है  |  रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र के  एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए  | भाजपा सांसद ने महिलाओं और बच्चियों को शराब और कोरेक्स जैसे नशीले पदार्थ का आदि बताया  | वहीं सांसद ने कहा  कि देश की आजादी के बाद  कांग्रेस के 70 वर्ष के शासन ने लोगों का डीएनए बदल डाला| जिसके बाद सांसद के  आसपास बैठे लोग भी खुद को असहज महसूस करने लगे | सांसद मिश्रा यहीं नहीं रुके  उन्होंने कहा  लोगों का खून गलत हो चुका है | जिसे फिर से बदलने की आवश्यकता है .|  दरअसल केंद्र सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धि गिनाने को लेकर भाजपा सांसद ने पत्रकार वार्ता आयोजित की इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया तथा कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा |  और तभी   विवादित बयान दे दिया |  सांसद के  इस विवादित बयान को लेकर के महिला कांग्रेस ने  भगवान भोलेनाथ के मंदिर के सामने थाली बजाकर इसका विरोध किया  | और भगवान भोलेनाथ से  सांसद को सद्बुद्धि देने की प्राथर्ना की |  दूसरी तरफ युवा कांग्रेस ने  चिरहुला मंदिर  में हवन कर सांसद को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2020

 Village inspection

जांच में पाई गई कई अनियमितताएं   रीवा  के गांवों में सरपंच  और सचिव तमाम किस्म की गड़बड़ियां कर रहे हैं | जिला पंचायत की टीम ने एक  गांव का निरीक्षण किया तो  इस दौरान  काफी गड़बड़ी पाई गई | ऐसे लोगों पर कार्यवाही के लिए  जांच  प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को सौंपा गया है  |  रीवा  जिला पंचायत  को   गंगेव जनपद पंचायत  के  कैथा गांव में सरपंच और सचिव के द्वारा  भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत  मिलती रही है | इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय  ने एक जांच टीम का गठन किया |  जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर कैथा गांव का निरीक्षण किया | इस दौरान सरपंच और सचिव के द्वारा प्रस्तुत किए गए तमाम कार्यों का मूल्यांकन हुआ तथा जांच टीम ने जरूरी दस्तावेज खंगाले तब मामले पर सरपंच और सचिव के द्वारा पंचायत में किए गए कई कार्यों में अनियमितता पाई गई |  जिसकी रिपोर्ट जांच टीम ने जिला पंचायत कार्यालय को सौंप दी है | दरअसल जांच टीम ने गांव में  ग्राम पंचायत में बनाए गए पंचायत भवन का अवलोकन किया | इस दौरान पुलिया निर्माण  | खेत तालाब योजना जैसे अन्य कई कार्यों की जांच की |   जिसमें सरपंच व सचिव दोषी पाए गए | हालांकि जांच दल के द्वारा सौपे गए प्रतिवेदन के बाद जिला पंचायत कार्यालय से सरपंच और सचिव के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार कार्यवाही का आदेश नहीं  हुआ है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 June 2020

 Free mask delivery

महिला समूह गरीबों को फ्री में बांटता हैं मास्क   कोरोना के इस संकट काल में मास्क पहनना बेहद जरुरी हैं  |  महंगे मास्क खरीद कर पहन पाना गरीबों के लिए सम्वभव नहीं हो पता |  ऐसे में  रीवा में महिलाओं के एक समूह गरीबों को  निःशुल्क मास्क वितरित कर रहा है  | ये महिलाये खुद की पूंजी से मास्क बनती हैं | और  फिर इसे जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाती है |  महिलाओं के इस कार्य की लोगों ने खूब सराहना की है |  कोरोरना महामारी के इस संकट काल में गरीब व मजदूर वर्ग दो रोटी की जुगाड़ में भटक रहे हैं ऐसे में महंगे मास्क खरीदना इनके लिए मुश्किल होता हैं | इन लोगो की जरुरत और मज़बूरी को देखते हुए कोरोना से बचाव के लिए  |  महिलाओं का  एक समूह गरीबों की मदद के लिए आगे आया है |  मुकेश पाटेकर  के नेतृत्व में चित्रगुप्त शांति क्लब की महिलाए  |  मधु लखेरा, दुर्गा लखेरा, साधना लखेरा, राखी सोनी इत्यादि महिलाओं ने मास्क बनाने की मुहिम शुरू की है |  यह महिलाएं घर में ही  लगातार मास्क बना रही हैं  | तैयार मास्क को  गरीब, जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित कर रहीं है |  इनका कहना है कि  देश इस समय कोरोना  संकट के दौर में  है  |  ऐसे  समय में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मानवता है |  यह महिलाएं अपने क्लब के खर्चे पर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरण कर रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2020

  A man dead by electric sock

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही     जवा में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई  |  बताया जा रहा है की अंधी तूफ़ान में बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए थे  |  जिनको बिजली विभाग ने ठीक नहीं कराया  | और  करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई  |  रीवा में  जवा के बड़ाछ में कुछ दिन पूर्व आई आंधी में टूट कर गिरे पोल और तारों को बिजली विभाग ने ठीक नहीं कराया |  जमीन पर पड़े बिजली के तारों में करंट आ गया  | और उसकी चपेट में आने से अजय नमक युवक की मौत हो गई  |  दो दिन पहले आयी आंधी में  |  11केवी लाइन के तार टूटकर खेत मे गिर गए थे |   जिसकी सूचना बिजली विभाग  को दी गयी थी  | लेकिन बिजली विभाग ने इसको ठीक करने  में दिलचस्पी नही दिखाई |  | जिसके कारण यह हादसा हुआ  | अजय अपने परिवार में इकलौता था  | और उसके तीन बच्चियां हैं |  बिजली विभाग की लापरवाही ने परिवार को संकट में लाकर खड़ा कर दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 May 2020

 Bear created panic

महिला समेत तीन को किया घायल   रीवा के डभौरा में भालू ने तीन  ग्रमीणो पर हमला कर घायल कर दिया |  भालू के गाँव में घुसने से दहशत का माहौल बन गया  | वन विभाग की टीम ने घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया |  लॉक डाउन के दौरान डभौरा वन परिक्षेत्र के गांवों में  भालू के घुस जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया | . ग्रामीणों ने इसकी सूचना  वन विभाग को  दी गई  | जब विभाग की टीम वहां पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली | भालू के हमले से घायल हुए ग्रामीणों को रेंजर पन्नालाल द्विवेदी ने उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया  | रेंजर द्वारा भालू के हमले से घायल हुए ग्रामीणों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई  |  गौरतलब है की इस भालू ने दो गांवों में में तीन लोगों को घायल कर दिया है |  जिसमे एक महिला भी शामिल है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2020

 Death of constable

पेट दर्द की शिकायत के चलते हुए थे भर्ती   जवा में  ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक के पेट में  अचानक दर्द उठा  | और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई |  जिससे पूरे थाना क्षेत्र में शोक व्याप्त है |  जवा के पनवार थाना में पदस्थ आरक्षक सुनील मर्सकोले के पेट में अचानक दर्द उठा  |  जानकारी लगते ही थाना प्रभारी और साथी पुलिसकर्मियों ने आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया |  जहाँ उपचार के दौरान सुनील मर्सकोले ने दम तोड़ दिया  | आरक्षक की मौत की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में गम का माहौल छा गया  | घटना की जानकारी आरक्षक के परिजनों को दी गयी   | और शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया  |  बताया जा रहा है की आरक्षक गरीब परिवार से थे |  और उनकी तनख्वाह से उनके पूरे परिवार का खर्च  चलता था  | थाना प्रभारी ने  पनवार थाना में  श्रध्दाजलि सभा आयोजित कर आरक्षक  की  आत्मा की शांति के लिए   दो मिनट का मौन रखकर शोक सम्वेदनाएं व्यक्त की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

  Rewa Police

एम्बुलेंस को कोरोना संक्रमित बताकर उसमे बैठाया रोते भागते नजर आये बहाना बनाने वाले लोग   कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है  | प्रशासन के लाख मना करने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहें हैं |  ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए रीवा पुलिस प्रशासन ने अनोखा कदम उठाया  .| पुलिस ने आवारा घूम रहे लोगों को एम्बुलेंस में यह बोलकर बैठाना शुरू कर दिया की यह कोरोना संक्रमित है  |  जिसके बाद लोगों में भय का माहौल बना और वो भागते नजर आये |  रीवा मे लॉक डाउन के बावजूद सड़कों  पर आवारा व फालतू  घूमने वालो का आंकड़ा कम नहीं हो रहा | पुलिस प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा |  उसके बावजूद लोग मोटरसाइकिल से घूमते नजर आ रहे  | पुलिस के पूछने पर तो जैसे इनके पास बहानो की लम्बी चौड़ी लिस्ट है  | कोई डॉक्टर का परचा लिए है तो कोई कुछ बता रहा है  | रीवा पुलिस ने फालतू घूम रहे लोगों से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया  | अनावश्यक घूम रहे लोगों को पकड़कर एम्बुलेंस में बैठाया गया  | और उन्हें यह बताया गया की यह एम्बुलेंस कोरोना संक्रमित है | बस फिर क्या था  | लोगों के हाल खराब होने लगे  |  कोरोना वायरस के डर के कारण   कई लोग रोते और भागते नजर आये  | लोगों ने  पुलिस से अपनी गलती की माफी माँगी  |  इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया  | प्रशासन का कहना  है की प्रदेश में कोरोना के कारण कई लोगों की जान  जा चुकी है | लेकिन लोग अभी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे  | प्रशासन ने  फिर लोगों से घरों में रहने की अपील की है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 April 2020

Awe of bats

गाँवों में हैं बड़ी संख्या में चमगादड़ ICMR :चमगादड़ का वायरस इंसान में आने की पुष्टि नहीं   कोरोना वायरस चमगादड़ से फ़ैलाने  की खबर से  रीवा सतना के लोगों में भय का माहौल बना हुआ  है |  लोगों का कहना है की इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में चमगादड़ पाए जाते हैं  | और अगर चमगादड़ से कोरोना वायरस सीधे तौर पर मनुष्य में आता है तो कोरोना के फ़ैलने की आशंका बहोत ज्यादा है  .| हालाँकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी  ICMR   ने पहले ही इस्पष्ट कर दिया है की  | कोरोना वायरस चमागदड़ों में भी पाए जाते हैं | लेकिन वो अलग होते हैं | चमगादड़ का वायरस इंसान में आने की पुष्टि नहीं हुई है  |  रीवा सतना में लोग चमगादड़ से भयभीत है |  कोरोना वायरस चमगादड़ से फ़ैलने की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है  | लोगों का कहना है की इन क्षेत्रों में चमगादड़ बड़ी  संख्या में पाए जाते हैं |  अगर चमगादड़ से कोरोना फैला तो यहाँ की स्थिति खराब हो जाएगी | रीवा से 25 किमी दूर रीवा-सतना की सीमा में स्थित बकिया  गांव में संन्नाटा पसरा है  |  लाॅक डाउन के साथ ही चमगादड़ों से यहां के लोग खौफजदा है  | यहाँ बरगद , पीपल  और आम के पेड़ों में चमगादड़ पाए जाते हैं | लोगों का मानना है की यहाँ वर्षो से ये चमगादड़ रह रहे हैं  | अभी तक ऐसी स्थिति कभी नहीं आई | गौरतलब है की  विंध्य क्षेत्र  कोरोना के संक्रमण से दूर  है | और  चमगादड़ से कोरोना फ़ैलने की खबर ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है |  वैज्ञानिकों की माने तो चमगादड़ से मनुष्य में कोरोना सीधे आने के प्रमाण नहीं है | और यह अभी शोध का विषय है |  इसलिए लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है |  घर पर रहें सुरक्षित रहें |  केवल सावधानी बरतने की जरूरत है | भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  यानी ICMR के प्रवक्ता ने बताया है की   कोरोना वायरस चमगादड़ों में पाया जाता है     लेकिन वह चमगादड़ों का ही वायरस होता है, इंसानों में नहीं आ सकता | ICMR के मुताबिक़  चमगादड़ों से इंसान में कोरोना वायरस आने की घटना हजार साल में एकाध बार हो जाए तो यही बहुत बड़ी बात है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 April 2020

  Corona warriors

गीत गाकर बढ़ाया सभी का हौसला   कोरोना महामारी से लड़ रहे कोरोना वारियर्स का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है |  रीवा के जवा में कोरोना वारियर्स का लोगों ने पुष्प वर्ष कर सम्मान किया | और हौसला अफजाई की  |  जावा में कोरोना वायरस से लड़  रहे पुलिसकर्मी, चिकित्सक और सफाईकर्मियों का स्वागत किया गया |  त्योंथर के भाजपा नेता प्रशांत पाठक ने तिलक लगाकर योद्धाओं को फूल माला  पहनाई | और पुष्प वर्षा कर उनका   हौसला बढ़ाया  | इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए  लिए मास्क व साबुन का वितरण किया गया  | कोरोना महामारी के बारे में लोगों  को जागरूक किया गया  | और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने पर जोर दिया गया |  लोगों ने मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्तिथि चेक पोस्ट  पर  तैनात पुलिसकर्मियों का  सम्मान किया | और कोरोना हारेगा के गीत गाये |  कोरोना फाइटर्स को सम्मान करते हुए प्रशांत पाठक ने कहा कि   इस वैश्विक महामारी में जब लोग घरों में लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं |  तब सड़कों पर सभी कोरोना वारियर्स हमारी सुरक्षा के लिए अपना फर्ज निभा रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 April 2020

 Help of poor children

बच्चों के घर पहुंचाया जा रहा सामान     लॉक डाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई में असर न पड़े इसके  लिए | जवा में  विद्यालय संचालकों और शिक्षकों ने बच्चों को  उनके घर पर किताब पहुँचाने का जिम्मा उठाया है |  इसके साथ गाँव में लाइब्रेरी के माध्यम से छात्रों  को शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है  |  शिक्षकों की इस पहल का सभी ने सराहना की | लॉक डाउन के दौरान बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें हैं |  जिसको देखते हुए रीवा के  जवा में  विद्यालयों के संचालक  | छात्रों की मदद  के लिए आगे आये हैं   शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों की  पढ़ाई की वस्तुओं को घर तक पहुंचाया जा रहा है | ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई बाधा न आये  | गौरतलब है की जवा तहसील के अंतर्गत हजारो की संख्या में ऐसे बच्चे है |   जिनके घर वाले आर्थिक रूप से कमजोर है  | और इन बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाने में असमर्थ है  | ऐसे में  दर्जनों बच्चों को शिक्षित करने का जिम्मा  गांव की ही दो बच्चियां   अंजू और पूनम  ने उठाया है | इन बच्चियों द्वारा  विज्ञान पुस्तकालय खोलकर इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का काम किया जा रहा  है | जो खुद पढ़ती है और खाली समय मे इन बच्चों को भी पढ़ाती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 April 2020

 Pickup seized in Lakadown

वाहनों की आवाजाही पर है प्रशासन की रोक   लॉक डाउन के दौरान प्रशासन ने वाहनो की आवाजाही पर  रोक लगाई है | इसके बाद भी जवा में  बिना अनुमति सड़कों  पर दौड़ रहे पिकअप वाहनों  को पुलिस ने जब्त कर लिया | प्रशासन ने सिर्फ मालवाहक वाहनों को ही आने जाने की अनुमति दी है |  कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते  बगैर अनुमति के बाजारों में दौड़ रहे वाहन चालकों पर पुलिस सख्त हो गयी है | केवल मालवाहक वाहनों को ही आने जाने की छूट मिली हुई है | जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी किये गए  हैं|  जवा में पुलिस ने  बिना परमिट और पास के जा रही एक पिकअप को  जब्त कर लिया | पूछताछ करने पर पता चला कि पिककप ड्राइवर विनोद गुप्ता पटेहरा का निवासी है | जो कि सतना से किराना का सामान पिकअप में लादकर जवा बेचने ला रहा था | लेकिन पिकअप चालक के पास न तो परमिट,न पास और न ही गाड़ी के अन्य कागजात थे | जिसके बाद चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

 Awareness in gram panchayat

चलाया जारूकता अभियान बांटे मास्क सेनेटाइजर   कोरोना महामारी के चलते  त्योंथर में  पंचायत सचिव की अच्छी पहल सामने आई |  पंचायत सचिव ने गाँव को कोरोना मुक्त रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया |  गाँव में लोगों को मास्क पहनने और  सेनेटाइजर का उपयोग करने की हिदायत दी  |   त्योंथर के तुरकागोदर गाँव में पंचायत सचिव की अनोखी पहल देखने को मिली है | जहां  गांव को कोरोना मुक्त रखने के लिए  सचिव रजनीश तिवारी ने जागरूकता अभियान चलाया  |  देशभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं   |  गाँव में यह कार्य  गांव के सरपंच और पंचायत सचिव कर रहे हैं  | इस गांव के पंचायत सचिव और सरपंच लगातार कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे है  | गाँव के सचिव और सरपंच द्वारा लोगों में जागरूकता भी फैलाई जा रही है  | पंचायत सचिव के द्वारा गांव के प्रत्येक लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए |  इसके साथ ही  गांव के मुख्य द्वार  पर  सैनिटाइजर रखवाया गया है  |   जिससे गांव के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े  | इसके अलावा गांव के अंदर बाहर से आने जाने वाले लोगों की मनाही की गई है | वहीं अगर गांव का कोई व्यक्ति किसी विशेष कार्य से गांव के बाहर जाता है तो  |  उसकी  पूरी जानकारी रजिस्टर में लिखी जा रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 April 2020

 Young philanthropist

डॉक्टर्स पुलिस और मीडिया का माना आभार   युवा समाजसेवी तरुणेंद्र द्विवेदी ने कोरोना योद्धाओं की उतारी आरती  |  और पुलिस,पत्रकार व डॉक्टरों के प्रति  धन्यवाद ज्ञापित किया   |  कोरोना संक्रमण के दौरान जिस प्रकार पुलिसकर्मी,  स्वास्थ्यकर्मी और मीडिया अपनी जान जोखिम में डालकर जनता के लिए कार्य क्र रहे हैं   | इसकी हर ओर प्रशंसा की जा रही है  |  इन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में स्थानीय युवा समाजसेवी तरुणेंद्र द्विवेदी ने जवा थाना परिसर  में थाना प्रभारी नवीन तिवारी की मौजूदगी में  पुलिसकर्मियों की आरती उतारकर सभी पुलिसकर्मियों का अभिवादन किया   | इस के बाद  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर  मरीजो की सेवा में लगे बी एम ओ डॉ. एन के पाण्डेय,डॉ.अग्निवेश मिश्रा के साथ समस्त डॉक्टरों व नर्सो की भी आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद ज्ञापित किया   |  इसके बाद इस समाजसेवी ने मीडिया के प्रति भी आभार प्रकट किया   |        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 April 2020

 Woman hanged

आत्महत्या या हत्या पुलिस कर रही है जाँच   रीवा  के कोनी कला गांव में  एक नवविवाहिता अपने घर मे ही फांसी  लगाकर खुदकशी कर ली  पुलिस मामले की जांच कर रही है| कि  ये आत्महत्या है या फिर हत्या | फांसी लगाकार कर जान देने वाली महिला का नाम  रीता मिश्रा है  उनके पति का कहना है कि सुवह सभी लोगो को चाय देने के बाद वो अपने काम में लग गयी थी और हम महुआ बिनने चले गए जब लौट कर आए तो पता चला की रीता अंदर से दरवाजा बंद कर रूम में है  खिड़की से झांकने  पर  पता चला की उसने फांसी लगा ली है  अतरैला थाने में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है |  पुलिस जांच में जुट गयी है  |जांच के बाद ही पता चल पाएगा की पूरा मामला क्या था,हत्या या आत्महत्या |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 April 2020

  Full sanitizer machine

आने जाने वाले लोगों को किया जाएगा सैनिटाइज   कोरोना के खौफ के बीच  रीवा  नगर निगम  में  फुल सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है | जिससे नगर निगम में आने-जाने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जाएगा | इससे कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने में मदद मिल सकेगी |  कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन  लगातार प्रयास कर  रहे हैं  | परंतु फिर भी लोगों की लापरवाही की वजह से हर रोज कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज  मिल रहे हैं |  इस से निजात पाने को लेकर रीवा नगर निगम आयुक्त अर्पित वर्मा ने  एक पहल की |  जिसमें नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर फुल बॉडी सैनिटाइजिंग मशीन लगाई गई है | जिससे आने जाने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जाएगा और विशेष तौर पर साफ-सफाई का भी ध्यान दिया जाएगा  |  नगर निगम आयुक्त अर्पित वर्मा ने  बताया कि  रीवा में अभी  और चार जगह  ऐसी मशीनें   लगाई जाएंगी   इस एक मशीन की लागत 30 से 40 हजार रुपए है  |  इस मशीन में विशेष रुप से सोडियम हाइपोक्लोराइट का प्रयोग किया जा रहा है जिससे लोगों को आसानी से सैनिटाइज किया जा सके |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

 Gas Agency

नहीं किया जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन   कोरोना संक्रमण के बावजूद  रीवा के जवा में  इंडेन गैस वितरक  मनमानी पर उतारू है  | यहाँ न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है | और न ही किसी किस्म के सेनेटाइजेशन की व्यवस्था है |  ऐसे में सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है |    सम्पूर्ण रीवा जिले में दूध और दवाइयों की  दुकानों के अलावा सम्पूर्ण प्रतिष्ठानों को बंद करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश जारी किये  हैं  | बावजूद इसके जवा में  इंडेन गैस  एजेंसी   सुबह 7 बजे से ही एजेंसी खोलकर सिलेंडर बेच रही है  | जहां लोगो मे कोरोना वायरस के प्रति  जागरूकता की कमी साफ तौर पर देखी गयी  | बड़ी  संख्या में लोग एक दूसरे से चिपक कर लाइनों में खड़े रहे,इस दौरान न तो  खरीददारों के मुंह पर मास्क थे और न ही एजेंसी डीलर के पास ग्राहकों के हाथ सेनेटाइज कराने के लिए कोई सुविधा  |  गैस डीलर तो कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना और सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाते साफ तौर पर नजर आए  | वही दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

 Illegal liquor

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार   पूरे प्रदेश में टोटल लाक डाउन के बाद भी  अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हो रहा है  | रीवा में पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है | पुलिस ने  इनके पास से सात पेटी शराब जब्त की है |  कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है   | इसके मद्देनजर शराब की दुकानें भी बंद हैं  | जवा पुलिस ने लाकडाऊन के दौरान शराब की सप्लाई करने वाले लोगों  का भंडाफोड़ किया है | पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि जवा के एक ढाबे में भारी मात्रा में शराब स्टॉक की गई है  | सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने  ढ़ाबे पर छापेमार कार्यवाही की  |  और  मौके से 7 पेटी शराब को  जब्त किया |  जिसकी कीमत लगभग 22 हजार बताई जा रही है | इसके साथ ही आरोपी   विपिन पाठक ,सचिन पाठक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2020

 Lock down violation

फूलों का हार आरती उतारकर लोगों को समझाया   पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है | इसके बावजूद रीवा में लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे है | अब  पुलिस  लॉक डाउन तोड़ने वालों को अपने घर में रहने की समझाइस के साथ  ही  | उनका  फूल माला से स्वागत कर आरती कर रही है  |   रीवा जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का पुलिस द्वारा  फूल माला व तिलक से स्वागत किया गया  | दरअसल यह इसलिए किया गया कि प्रशासन के हजार कोशिशों के बावजूद  | लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं |   यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ शुरू की गई है  |  शायद लोगों को पुलिस की इस पहल से कुछ समझ आए  |  और लोग अपनी व अपने परिवार और  समाज के प्रति  जिम्मेदारी समझे  | इस दौरान रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान एवं एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा , डीएसपी यातायात मनोज वर्मा द्वारा लोगों की फूल माला देकर लॉक डाउन तोड़ने वालों की आरती उतरी गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2020

 CORONA VIRUS

 प्रशासन की अपील घर से न निकलें  लोग   जवा में  कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी को घरों से ना निकलने की  अपील की है | इस दौरान  बेवजह घर से निकने वालों के साथ पुलिस ने हलका बल प्रयोग भी किया |  कोरोना वायरस  से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है  |  जवा  थाना प्रभारी  नवीन तिवारी ने अपने पूरे स्टाफ के साथ | पूरे क्षेत्र का  भ्रमण  किया  | और लोगों से  बाहर न निकलने की अपील की | इस दौरान जो लोग अनावश्यक रूप से सड़को पर घूम रहे थे | उन्हें "मैं समाज का दुश्मन हूँ, मैं अपने घर मे नही रह सकता"  लिखी हुई तख्ती  पकड़ाते  हुए बोलने को कहा गया |  और उन्हें दोबारा से लाक डाऊन न तोड़ने की हिदायत दी | थाना प्रभारी ने लोगो को  चेतावनी देते हुए  कहा कि  | अगर कोई बेवजह सडकों पर घूमता हुआ मिला तो उस पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी | इसके बाद भी जब लोगों ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया तो पुलिस ने डंडा चलकर ऐसे लोगों को सबक सिखाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2020

  Lokayukta guerrilla

अपीलीय अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा   फर्म एवं सोसायटी विभाग के अपीली अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथो धार दबोचा |  ये अधिकारी संस्था के रजिस्टेशन के लिए 5000 की रिशवत की मांग कर रहा था |  संस्था के अधिकारीयों ने लोकायुक्त से शिकायत की जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्यवाही की    रीवा के कलेक्ट्रेट कार्यालय में  उस वक्त हड़कंप मच गया जब  | फर्म एवं सोसायटी विभाग में लोकायुक्त ने छापामार कार्यवाही की  | वहां मौजूद अधिकारी डी आर बसंत को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर-दबोचा | अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा घूसखोरी इस कदर बढ़ती जा रही है |  कि अब उन्हें किसी भी बात का डर नहीं रहता और लगातार लोगों से पैसे वसूल कर अपनी जेबें भरते रहते हैं | ये मामला भी घूसखोरी का प्रत्यक्ष उदहारण हैं |  जहां फर्म एवं सोसायटी विभाग के अपीलीय अधिकारी डीआर बसंत के द्वारा एक व्यक्ति से उसके काम के एवज में ₹5000 के रिश्वत की मांग की गई  |  ₹3000 में सौदा फिक्स हुआ  | और आज शिकायतकर्ता ने उस रकम को अधिकारी डीआर बसंत के हाथों में दिया | तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया | बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता  |रजनीश कुशवाहा सिरमौर भरोसा सेवा समिति के अध्यक्ष ने उनकी संस्था के गठन के लिए आवेदन किया था |  अधिकारी ने उनसे पैसे की मांग की थी | जिसको लेकर उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 March 2020

  Middle aged death

मृतक के परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम   बिजली विभाग की लापरवाही से एक बुजुर्ग की जान चली गई  | खेत के ऊपर से जा रही एल टी लाइन टूट कर गिर गई थी  | बुजुर्ग जब खेत में पानी डाल रहा था |  तब उसकी चपेट में आ गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई  | बुजुर्ग के परिजनों ने अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही की और आर्थिक मदद की मांग को लेकर चक्का जाम किया किया | एल टी लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत के मामले में बताया जा रहा है |  कि किसान खेत मे काम कर रहा था |  वही पर जमीन पर गिरी एल टी लाइन की चपेट में आ गय  | जिसमे वह गंभीर रूप से झुलस गय जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनकी मौत हो गयी | मौत के दुखी परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आर्थिक मद्द के साथ जवाबदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करने लगे |  सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार,पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाया तब जाकर हंगामा शांत हुआ और परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए  |  घटना सोहागी थाना क्षेत्र के गंगतिरा कला की है | मृतक का नाम सुखलाल कोरी पिता पलटू कोरी उम्र 50 वर्ष थी  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2020

 Young martyr

लेह में भारी बर्फवारी में शहीद हुए थे वीरेंद्र कुशवाहा   जम्मू कश्मीर में बर्फबारी  के दौरान  शहीद हुए  जवान वीरेंद्र कुशवाहा का पार्थिव शरीर उनके गृह जिले रीवा पहुंचा |  जहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी |  रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में रहने वाले मझिगवा गांव के  सपूत वीरेंद्र कुशवाहा  विगत दिनों जम्मू-कश्मीर के लेह में हुई बर्फबारी में शहीद हो गए  |  जिनका पार्थिव शरीर  उनके गृह क्षेत्र लाया गया  | इस दौरान हजारों की तादाद में जनसैलाब अंतिम दर्शन के लिए  उमड़ पड़ा  | जहां  नम आंखों से   लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी |  इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी  |  गौरतलब है की शहीद जवान  वीरेंद्र कुशवाहा जम्मू-कश्मीर के लेह में पदस्थ थे  | वहां बर्फबारी और भूस्खलन हुआ था | जिसमे वे  शहीद हो गए थे  | जवान के शहीद होने की खबर लगते ही पूरे गाँव में मातम पसर गया | सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवान को  अंतिम विदाई दी  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2020

HATYA

दुष्कृत करने के बाद हत्या की आशंका    रीवा में एक महिला का जंगल में क्षतविक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई  | आशंका जताई जा रही है की महिला के साथ दुष्कृत करने के बाद  | उसके  सिर  को  पत्थर से कुचलकर  हत्या की गई है |  रीवा के पनवार थाने के धरी जंगल में एक महिला का  क्षत विक्षत शव मिला है  |  शव पांच से छह दिन पूर्व का बताया जा रहा है |  पुलिस ने आशंका जताई है की महिला के साथ दुष्कृत किया गया  | उसके बाद महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई  | घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची |  महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी  | महिला का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था |  इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला और  जाम सिंह चौगड़ ने  घटना स्थल का निरीक्षण किया  |  पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया  | लेकिन उसका सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था  | जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2020

 Jyotiraditya_Scindia

भाजपा में शामिल होने से नाराज है कांग्रेस के लोग   पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज युवा कांग्रेस  ने  मैहर में सिंधिया का पुतला दहन किया |  और भाजपा पर कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया |  ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद जहाँ एक तरफ भाजपा खुश नजर आ रही है  | वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष  है | मैहर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का पुतला फूंका  | और विरोध प्रदर्शन किया  | कांग्रेस ने  भाजपा पर कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया है |  युवा कांग्रेस ने कहा की जिस तरह मंत्री जीतू पटवारी के साथ बेंगलुरु में अभद्रता की गई है  | वह निंदनीय है | इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2020

  Illegal weapon

तीन आरोपियों से अवैध हथियार बरामद   रीवा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार रीवा ने होली के पर नाईट गश्त मे वाहन चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली हैं |   पुराने बस स्टैंड के पास संदिग्ध सफेद कलर की सफारी गाड़ी नंबर MP09 c.m. 2347  की चेकिंग में चालक और उसके साथी दोनों के पास से  2 लोड पॉइंट 32 रिवाल्वर और 283000 रूपये  मिले हैं  | इस गाड़ी का ड्राईवर अनिल सिंह बघेल 38 साल और रमाकांत पटेल उम्र 28 साल का हैं |  वहीं दूसरी जगह पर शिल्पी प्लाजा के पास आरोपी संदीप साकेत उम्र 18 साल को एक देसी कट्टे के साथ जो स्कूटी एमपी 17 एचडी 6118 पर था उसे भी गिरफ्तार किया गया हैं |  पुलिस को यह सफलता    नाईट गस्त प्रभारी डीएसपी नवीन दुबे ,एस आई यू बी सिंह, एस आई अभिषेक, आरक्षक चंदर ,पीसीआर सिविल लाईंन , एफआरवी सिविल लाईंन  की मुस्तैदी से मिली |  इस पुरे घटना क्रम का खुलासा एसपी आबिद खान ने किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

  Narayan Tripathi

माँ के देहांत के कारण नहीं आ सके भोपाल   दल बदलू नेता के रूप में पहचान बना चुके मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा की | वे बीजेपी के साथ थे और बीजेपी के साथ रहेंगे |  उनका पूरा समर्थन भाजपा के साथ है |  फ्लोर टेस्ट में भाजपा के खिलाफ वोटिंग कर चर्चा में आये मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा की  | उनकी माता का देहांत होने के कारण भाजपा की मीटिंग में भोपाल नहीं जा सका | और इसके लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को अवगत करा दिया है  | त्रिपाठी ने कहा की वे हमेशा से बीजेपी के साथ थे और बीजेपी के साथ रहेंगे |  इस्तीफे  को लेकर उन्होंने कहा की  |  उन्होंने स्तीफा नहीं दिया है  | और ना ही किसी ने इसके बारे में उनसे बात की है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 RISHVAT

मामले को रफा -दफा करने के एवज में मांगे थे 30 हजार     रीवा में लोकायुक्त पुलिस ने दो महिला पुलिसकर्मियों को  तीस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है |  बताया जा रहा है की महिला पुलिस कर्मियों  ने  एक मामले को रफा दफा करने के लिए पैसे की मांग की थी |   जिसके सूचना मिलने पर लोकयुक्त ने यह कार्यवाई की  |  रीवा में लोकायुक्त पुलिस  की एक बड़ी कार्यवाही सामने आई है  | जिसमें महिला पुलिस स्टेशन  में पदस्थ दो महिला पुलिसकर्मियों को एक मामले को रफा-दफा करने के लिए 30000 की रिश्वत लेते हुए  ट्रेप  किया है | बताया जा रहा है की  शिकायतकर्ता राधा साकेत के बेटे अतुल के खिलाफ शिकायत के एक मामले को रफा दफा करने के लिए |  महिला होमगार्ड सैनिक  रमा साकेत और  महिला प्रधान आरक्षक सुषमा तिवारी ने | 30 हजार रुपये की मांग की थी  लोकायुक्त ने महिला पुलिस थाना कार्यालय रीवा में शिकायतकर्ता से तीस हजार रुपए लेते हुए इन्हें  रंगे हाथों पकड़ा |  और  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत  अपराध पंजीबद्ध कर  कार्यवाही की |  रीवा एसपी आबिद खान  ने जिस महिला थाना में यह कार्यवाही हुई है |  वहां की महिला थाना प्रभारी कल्याणी पाल को लाइन अटैच कर दिया गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

 SADAK NIRMAN

घटिया सामग्री का किया जा रहा इस्तेमाल अधिकारियों और ठेकेदार की है मिलीभगत   मैहर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है  |  ग्रामीणों का आरोप है की सड़क और पुल निर्माण में उपयोग होने वाली सीमेंट गिट्टी की गुणवत्ता सही नहीं है |  जिससे पहली ही बारिश में चार माह पहले बनी सड़क और पुल धस गया  | जब इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारीयों को दी गई तो  | उन्होंने बिना जांच किये इसे सही बता दिया  |  मैहर  में अमदरा से सगमनिया तक  सकड़ निर्माण का कार्य किया  जा  रहा है  |  जो आस पास के कई गांवों को जोड़ेगा  |  लेकिन इस सड़क निर्माण में  एजेंसी  द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा  है  | सड़क और पुल निर्माण को लेकर   ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए  हैं |  ग्रामीणों ने  बताया की  | कई  जगह तो हालात यह हैं  की  | चार माह पहले बना  पुल पहली बारिश भी नहीं झेल  सका  | जिसके बाद उसको  फिर से लीपा पोती कर बनाया गया  |  ग्रामीणों ने बताया की सड़क निर्माण में उपयोग  वाली सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है  |  मध्यप्रदेश के मुख्य मार्ग से मैहर के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली यह रोड  | तकरीबन 40 किलोमीटर लम्बी है  | जिस पर हर 100 से 200 मीटर पर छोटे छोटे सैकड़ो पुल का भी निर्माण किया जा रहा है |  बताया जा रहा है की इन सब के  निर्माण कार्य का ठेका शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन को दिया गया है  ...  जब इस घटिया निर्माण की जानकारी साइट  इंजीनियर एम के त्रिपाठी और  pwd   को दी गई तो  , बिना निरीक्षण किये अधिकारीयों ने निर्माण कार्य को सही बता दिया   | ग्रामीणों का आरोप है की जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण  , न तो भ्रष्टाचार रुक रहा है  | और न ही घटिया निर्माण कर शासकीय राशि को डकारने वाले  | भ्रष्ट ठेकेदारों पर लगाम लग रही है  | अगर समय रहते इन सड़कों और पुल निर्माण की जांच नहीं की गई तो | बाद में बड़ी घटना हो सकती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 Cubbug Competition

तुम निकलो जिस गांव से सूरज निकले उस गांव से   रीवा में राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल ने कवि दिनकर  की   पंक्तियों से  नौजवानों को प्रेरणा लेने और संकल्पित होने की बात कही  | उन्होंने कहा  हाथों में आकाश उठाएं  | धरती बाधे पांव में |  तुम निकलो जिस गांव से सूरज निकले उस गांव से  | उन्होंने संसाद निधि से ग्राम पंचायत पताई को एक खेल का मैदान बनाने के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की  |  रीवा के  लालगांव में ग्राम पंचायत पताई के ग्राम भटवा में आयोजित चार दिवसीय  11वी सरपंच कप राज्य स्तरीय पुरुष कब्बड्डी प्रतियोगिता का  समापन हुआ  कबड्डी के फाइनल मैच एवं समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल और  विशिष्ट  अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल उपस्थित रहीं  | इस दौरान अतिथियों द्वारा फाइनल में विजेता टीम जिला सतना को 21000 हजार नगद एवं ट्राफी, वहीं दूसरी टीम भोपाल को 11000 हजार और ट्राफी   | तृतीय विजेता टीम प्रयागराज उत्तर प्रदेश को पुरस्कार 5000 हजार रुपए दिए गए  | इसके साथ ही राज्यसभा सांसद  राजमणि पटेल ने सांसद निधि से ग्राम पंचायत पताई को खेल का मैदान बनाने के लिए तीन लाख रुपय देने की घोषणा की है  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 February 2020

  Youth conference

कमिश्नर भार्गव ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन   रीवा में नेहरू युवा केंद्र संगठन  ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय  पर कार्यक्रम  का आयोजन किया  |  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ अशोक कुमार भार्गव रहे  |  नेहरू युवा केंद्र संगठन  ने  जिला युवा सम्मेलन रीवा के स्वामी विवेकानंद पार्क में आयोजित किया  |   जिसमें बतौर मुख्य अतिथि   संभाग के कमिश्नर डॉ अशोक कुमार भार्गव मौजूद रहे  | वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मुकेश जंगल  | कुलदीप सिंह  | एएसआई प्रमोद पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था  | इस विषय को लेकर उपस्थित अतिथियों ने अपनी बात रखी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 February 2020

 Removed tumor

डॉक्टर ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर  निकाला ट्यूमर   रीवा  में डाक्टरों ने  एक सफल ऑपरेशन करते हुए  | महिला के पेट से 17 किलो 700ग्राम का  ट्युमर निकाला  | ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्य बताई जा रही है  |  रीवा जिले के त्योंथर में डाक्टरों द्वारा एक महिला पेशेंट के पेट से 17 किलो 700ग्राम के लगभग का ट्युमर निकाला गया  | जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय महिला निर्मिला सिंह भदौरिया के पेट में अचानक  दर्द  हुआ और  पेट फूलने लगा  | डाॅक्टरों द्वारा जाँच के पश्चात महिला के पेट में ट्युमर होना बताया गया   महिला का ऑपरेशन  सर्जन डाॅक्टर संतोष सिंह ने किया  | हाॅस्पिटल के संचालक प्रभाकर सिंह इस ऑपरेशन को एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि मान रहें हैं    ऑपरेशन के बाद  महिला  स्वास्थ्य   है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 February 2020

  Holding sand mafia

 प्रशासन और माफियाओं के बीच 5 घण्टे चली नौटंकी   कमलनाथ सरकार जहां एक ओर रेत माफिया मुक्त प्रदेश बनाने की बड़ी बड़ी बातें करते है,वही दूसरी ओर विगत कई महीनों से रेत माफिया पूरी तरह से प्रशाशन पर हावी नजर आए  |  रेत माफियाओ ने स्थानीय प्रशासन से लेकर जिले के शीर्ष अधिकारियों से सांठगांठ कर धड़ल्ले से टमस नदी का  सीना छलनी करते आ रहे है  | नायब तहसीलदार में अवैध रूप से ले जाई जा रही रेत के ट्रेक्टर पकडे तो प्रशासन और रेत माफिया के बीच की नौटंकी साफ़ नजर आई   रीवा जिले के जवा तहसील में स्तिथि टमस नदी में मशीन व नाव लगाकर रेत माफिया स्थानीय पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के नाको के नीचे से परिवहन करते आ  रहा है  | रेत के  अवैध परिवहन की खबर  दखल न्यूज़ चैनल  पर प्रसारित  हुई तो स्थानीय प्रशासन के हाँथ पांव फूलने लगे और मजबूरन  टमस नदी के किनारे नायब तहसीलदार   भुवनेश्वर मरावी ने घाट पर जाकर कार्यवाही करने की जहमत उठाई और मौके पर से रेत से लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया  |  लेकिन बगैर पुलिस बल के सहयोग बिना रेत से लदे ट्रैक्टरों को थाने तक नही ले जाया  जा सकता था   | क्योंकि ट्रैक्टर ड्राइवरों ने जान बूझकर ट्रैक्टरों को नाले में फंसा दिया  | इस सम्बंध में जब नायब तहसीलदार   ने पुलिस प्रशासन से  मदद  मांगी तो जवा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने सहयोग दे पाने में असमर्थता जाहिर की   | यहाँ प्रशासन और रेत माफिया के बीच जमकर नौटंकी देखने को मिली  | थक हार के तहसीलदार  ने  जेसीबी बुलाकर नालों में करीब 5 घण्टो से फंसे ट्रैक्टरों को  निकालकर थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया  |  इस मामले में जहाँ एक ओर रेत माफियाओ से नायब तहसीलदार अकेले मुकाबला करते रहे वही दूसरी ओर जवा थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 February 2020

 Farmers adamant on purchasing paddy

पोर्टल खुलने तक जारी रहेगा किसानों का अनशन   धान खरीदी केंद्र रिमारी में  किसानों का अनशन जारी है  |  इस बीच त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने  मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति के आयुक्त से चर्चा कर किसानों की धान खरीदी किए जाने तथा जारी अनशन को तुड़वाने का आग्रह किया  |  उसके बाद रीवा आते ही कलेक्टर रीवा से चर्चा कर सीधे अनशन स्थल रिमारी पहुँच कर अनशनकारी मनोज शुक्ला  से चर्चा की   |  अनशन स्थल पर विधायक द्विवेदी ने  आंदोलनकारी किरणों की मांग का समर्थन करते हुए उपस्थित समस्त किसानों से कहा कि हमारे अन्नदाता किसानों की पीड़ा को प्रदेश सरकार दरकिनार कर रही है, समझ नहीं आता कि प्रदेश के मुखिया कमलनाथ अपने खाने में अन्न खाते हैं या  नहीं  |  हमारे अन्नदाता किसान रात दिन मेहनत करके अपनी जमीन से अन्न उगाते है और उसी उपज को बेचकर अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ती करते हैं, अगर उपज की हुई धान बेच ही नहीं पाएंगे तो आवश्यकताओं की पूर्ती कैसे हो पाएगी  | सबसे दुख की बात यह है कि जब रात के समय पूरी जनता, शासन और प्रशासन गहरी नींद में सोता  है  | उस समय कड़ाके की ठंड में किसान खेत में पानी लगा रहा होता है, तपती धूप में जलता है तो केवल किसान, गरज तड़प के साथ हो रही बारिश में अपनी जान को जोखिम में डालकर खेती करता है तो केवल किसान  |  किसानों ने कहा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी  नीति  अन्नदाता  की मेहनत को  दुत्कार  रही है और सौतेला  व्यवहार  कर रही है जो बर्दाश्त नही किया जा सकता |  धान खरीदी के संबंध में एस डी एम त्योंथर एम पी बरार ने कहा कि कलेक्टर रीवा से बात हुई है तो कहा गया है कि किसानों की इस समस्या के निदान के लिए पहल की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 February 2020

 Training of malnourished children

कुपोषित बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र में रहेंगे   रीवा के जवा में गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधरित प्रबंधन पर विशेष  प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा ताकि उनका कुपोषण दूर किया जा सके  |  महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के  तत्वाधान में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन पर कार्यकर्ता एवं एएनएम का परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया |  परियोजना अधिकारी मालती पाण्डेय ने प्रशिक्षण में बताया कि 20 फरवरी  तक  सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अति कम वजन बच्चों का चिन्हांकन पर्यवेक्षक के निगरानी में किया  जाएगा  | ऐसी अति कम वजन के बच्चे जो चिकित्सकीय जटिलता वाले एवं भूख परीक्षण में फेल हो गए हो इन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाएगा  | शेष अति कम वजन के बच्चों को सी सेम क्लीनिक में उपचार किया जाएगा  |  स्वास्थ विभाग से डा अग्निवेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दिन एएनएम इन बच्चों को अपनी निगरानी में आवश्यक दवाएं अमाक्सीसिलिन अल्बेंडाजोल, फोलिक एसिड टेबलेट आयरन सिरप एवं मल्टीविटामिन सिरप का निर्धारित डोज देगी |  तत्पश्चात शेष 4 दिनों में बच्चों के  अभिभावक देखभाल करता को बुलाकर आवश्यक साफ-सफाई, स्वास्थ्य, पोषण, एवम परामर्श दिया जाएगा  | आगामी 12 सप्ताह विभिन्न थीमों पर बच्चों के परिवारों को जागरूक किया जाएगा |  12 सप्ताह उपरांत जो बच्चे सामान्य स्वस्थ हो जाएंगे उन्हें सीसैम क्लीनिक से डिस्चार्ज किया जाएगा जो बच्चे रिकवर्ड नहीं हुए अथवा चिकित्सकीय जटिलता या ऐपेटाइट टेस्ट में फेल हुए हैं उन्हें एनआरसी पहुंचाया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 February 2020

Narayan Tripathi CAA protest

पार्टी लाइन से हटकर बोले विधायक कहा ये दिल की आवाज   कांग्रेस और बीजेपी के बीच में पैंडुलम की तरह घूमने वाले | या यूँ कहे की |  दल बदलने की चर्चाओं में बने रहने वाले  मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी | आज - कल  CAA के विरोध को लेकर काफी चर्चा में है  |  नारायण त्रिपाठी ने दाल तो नहीं बदला हैं मगर फिर भी अपनी पार्टी लाइन से हटकर CAA के विरोध में बयान दिया है |   त्रिपाठी का कहना है की धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नही किया जाना चाहिए  |   दल बदलू नेता की चाप रखने वाले नेता  | जिन्होंने अपनी ही पार्टी को धोखा दे कर|  कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी और चर्चा में आ गए थे   हम बात मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की कर रहे हैं |  फिलहाल वे एक नई चर्चा या कह सकते हैं की एक नई मुसीबत में पड गए हैं | नारायण त्रिपाठी ने एक ऐसा बयान दे डाला हैं |  जिससे सियासत गरमा गई हैं | अब समझने वाली बात ये हैं की नारायण त्रिपाठी ने दल बदलकर कांग्रेस का दमन तो नहीं थामा हैं   |  फिर भी अपनी पार्टी के विरोध में आखिर व्यान क्यों दिया | ये नारायण त्रिपाठी का सुर्ख़ियों में बने रहने का स्टंट हैं या फिर वे किसी के हाथ की कठपुतली बन गए हैं  | कोई उनसे ये सब बुलवा रहा हैं | अब आपको सुनते हैं की नयारण त्रिपाठी बोल क्या रहे हैं |  त्रिपाठी कह रहे हैं की  | धर्म के आधार पर देश को नहीं बाटना चाहिए  |  त्रिपाठी ने कहा या तो आप संविधान के साथ है |   या विरोध में है | और यदि संविधान के हिसाब से नही चलना है तो फाड़ कर फेंक देना चाहिये  |  मैं गांव से  आता हूं और गांव में आज आधार कार्ड नही बन रहे तो बाकी कागज कहा से लाएंगे  | वसुधैव कुटुम्बकम की बात होती है | उन्होंने कहा कि  CAA  कानून के कारण गांव में गृहक्लेश जैसी स्थिति निर्मित हो गई है  | आज गांव में लोग एक-दूसरे की तरफ देख भी नही रहे हैं  |  लेकिन धर्म के नाम बंटवारा  किया जा रहा है ये गलत है |  खैर जब उनसे यह जानना चाहा की आप पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं  | उस पर नारायण त्रिपाठी ने कहा |  ये मेरे दिल की आवाज है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 January 2020

 convocation

राज्यपाल ने उपाधि धारकों को गोल्ड मेडल पहनाया   अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ  | समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की उपस्थिति रहे   | देश भक्ति और भक्तिमय गीतों के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया  | महामहिम राज्यपाल ने छात्रों को उपाधि प्रदान कर मैडल पहनाया   |  मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन तथा प्रदेश कैबिनेट के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आज रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आठवें दीक्षांत समारोह में शिरकत किया. |   राज्यपाल ने 72 उपाधि धारकों को गोल्ड मेडल प्रदान किया  |  पीएचडी धारकों को मेडल प्रदान कर डॉक्टर की उपाधि से पुरस्कृत किया |   इस बीच विश्वविद्यालय परिसर में रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने गीतों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी | इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और  उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कैबिनेट के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश को बेहतर शिक्षा युक्त प्रदेश बनाने की कोशिश में सरकार झुकी हुई है | तथा हरे-भरे कैंपस युक्त महाविद्यालय बनाए जाएंगे. |  वही महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य पर अपनी बात रखी तथा राम मंदिर के मुद्दे को उदाहरण के तौर पर समझाते हुए ध्यान केंद्रित करने की बात कही | राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार आर्यभट्ट ने विश्व को जीरो और डेसीमल दिया इसी तरह विद्यार्थियों को एकचित होकर कामयाबी के लिए प्रयासरत होना पड़ेगा. |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 January 2020

 Awadhesh Pratap Singh University

कई कई दिनों तक पढ़ाई व्यवस्था रहती है चौपट   रीवा का अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कई  कमियों का दंश झेल रहा है, लेकिन सरकार में इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है  | उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी भी यदा कदा रीवा आते हैं  | फीते काटते हैं उद्घाटन करते और चले जाते हैं | और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं  |  उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी कभी कभार रीवा दौरे पर आते हैं |  नए भवनों का लोकार्पण करते हैं  | शिक्षा  विभाग के  जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अच्छी सुखमय व्यवस्था पाकर  ख़ुशी ख़ुशी वापस  भोपाल लौट जाते हैं  | इस दौरान वह भूल जाते हैं कि जिन कार्यों के लिए कमलनाथ सरकार ने उन्हें चुना है उसका भी निर्वहन करना है  | अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा इन्ही कमियों का दंश झेल रहा है  | कोई इसकी खबर लेने वाला नहीं है , बच्चे और अभिभावक  शिकायत लेकर लाइन में खड़े रहते हैं मगर मंत्री जी को  समस्याएं सुनने की फुर्सत थी कहां मिलती हैं  |  पिछले   एक बार फिर   विश्वविद्यालय की  पढ़ाई व्यवस्था और प्रशासनिक कार्य व्यवस्था  ठप पड़ गई  |  आये दिन कर्मचारी 2016 ,2017 के सातवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान की मांग कर रहे हैं जिसकी स्वीकृत ही प्रशासन ने अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय को नहीं दी है | कई बार कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं  | लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं हैं  |  यहां बच्चे महँगी फीस दे कर के प्रवेश लेते हैं   ताकि  उनको निमित रूप से पठन पाठन की व्यवस्था उपलब्ध होगी  | यहाँ कई कई दिनों तह  बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था भी बंद रहती है |  अतिथि विद्वान जिनकी संख्या विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा है  | जिनका हड़ताल में भी योगदान नहीं है, वह भी मौका उठाकर के कक्षाओं में पढ़ाने नहीं  जाते हैं  |  प्रशासन के द्वारा आज तक कोई कठोर कार्यवाही नही किए जाने के कारण अतिथि विद्वानों के भी हौसलें बुलंद  हो गए हैं और विश्वविद्यालय की कुलपति पीयूष रंजन अग्रवाल, मीटिंग करने के अलावा समस्याओं का कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पा रहे हैं  और हर बात पर राज्य सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं,|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 January 2020

 KAMLESHWAR PATEL

रोतो बिलखती महिला की भी नहीं सुनी मंत्री ने    कमलनाथ जी आपकी सरकार के मंत्रियों को हो क्या गया हैं  | कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं  | सब बस धुत्कार रहे हैं |  जैसे सबने मिलकर कोइ कोई स्ट्रेटजी बना ली हो  | की बस सुनना नहीं हैं सिर्फ धुत्कारना हैं |  मंत्री जीतू पटवारी सांसद को धुत्कारते हैं अपने कार्यकर्त्ता को दुत्कारते हैं  मंत्री  पीसी शर्मा भी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्त्ता को धुत्कारते हैं  |  और बिलकुल ताजा मामला आपके मंत्री कमलेश्वर पटेल एक महिला को धुत्कार रहे हैं जरा सम्भालिये कमलनाथ जी कहीं जनता और ये सब मिलकर आपकी सरकार न धुत्कार दे  |  कमलनाथ जी यह सब ठीक नहीं हैं |  जरा अपने मंत्रियों को समझाईये  |  वे मंत्री हैं खुदा नहीं  | उन्हें जनता ने चुनकर भेजा हैं  | उनका अवतरण नहीं हुआ हैं   |  क्यूंकि जैसा गुस्सा आज कल मंत्रियों को आता हैं  | अगर जनता को आ गया तो मंत्री जी की कुर्सी ही खिसक जायेगी  | जब 15 सालों से राज कर रही सरकार नहीं टिक पाई तो आप को तो बस एक साल ही हुआ हैं |  ये कैसे जन सेवक हैं जिन्हे जनता ही पसंद नहीं  |  क्या सत्ता का नशा इतना सर चढ़ गया हैं की  | उन्हें अपने आस पास कैमरे भी दिखाई नहीं देते  | आपके मंत्री कमलेश्वर पटेल ने तो हद ही कर दी  | अपनी ही पत्रकार वार्ता में मदद मांगने आई रोती - बिलखती महिला को खुद ही धक्के देकर बहार का रास्ता दिखा दिया | ये सत्ता का नशा नहीं तो  क्या हैं।  दरअसल मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे  |  जहां पर पत्रकार वार्ता के दौरान उनसे मिलने एक महिला पहुंची  | रोती बिलखती वो मदद की गुहार लगा रही थी  |  मगर बजाय मदद के मंत्री ने उसे धक्के देकर कक्ष से बाहर निकाल दिया |  आपको बता दे की यह महिला मुन्नी पटेल रीवा नगर निगम में माली के पद पर पदस्थ हैं  | इसका आरोप हैं की निगम अधिकारी के द्वारा इसे प्रताड़ित किया जा रहा है  | और अधिकारी के द्वारा उसकी तनख्वाह को भी रोक लिया गया है   |  जिसकी शिकायत को लेकर आज महिला मंत्री के पास पहुंची और तब मंत्री ने उसकी समस्याओं को सुने बगैर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया|  हालांकि मंत्री ने महिला से बाद में मिलने को कहा परंतु बाद में मंत्री जी किनारे से निकल गए और महिला को अनदेखा कर दिया |  हालांकि महिला ने पूर्व में भी मंत्री जी से मुलाकात की थी  |  जिस पर उन्होंने समस्या का  निवारण कराने का आश्वासन दिया था   |  मगर अब तक उसकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका और उसी को लेकर वह महिला आज फिर से मंत्री के पास पहुंची थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 January 2020

 Teacher died due to collision

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर की कार्यवाई   तेज रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी  |  जिसके बाद घायल बाइक सवार को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया  | जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया  |  रीवा में  नेशनल हाइवे-30 के चाकघाट चौराहे पर  | तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रिक हो गया  | और उसने एक  बाइक सवार को टक्कर मार  दी   टक्कर लगने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया  | जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया  | जहाँ उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया  | मृतक  शिवभारत मांझी बघेड़ी निवासी बताया जा रहा है  | जो की  बालक स्कूल चाकघाट में  शिक्षक के रूप में पदस्त है  |  सुचना के बाद मौके पर पहुँची  पुलिस ने ट्रक  सहित चालक को अपने हिरासत में लिया है | बताया जा रहा है की  तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक द्वारा सड़क किनारे लगे गोमती  | और ठेलो को भी नुकसान पहुँचाया है  | पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाहीं शुरू कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 January 2020

 RAPE WITH A MINOR GIRL

अस्पताल में नाबालिग की हालत बिगड़ी   रीवा में एक 14 वर्षीय मूकबधिर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है |  पुलिस ने ममले को संज्ञान में लेते हुए दो आरोपी दरिंदों  को गिरफ्तार कर लिया  | और पोक्सो एक्ट के तहत उनपर कार्यवाई की  | बच्ची की तबियत बिगड़ने से उसको इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | |  मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच आए दिन चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी वारदातें आम हो चुकी हैं  | अपराधियों को अब पुलिस का नाम मात्र का भी डर नहीं रह गया है   | जिसके कारण वह खुलेआम ऐसी वारदातों को अंजाम दे देते हैं | रीवा के बैकुंठपुर में  14 वर्षीय मूकबधिर नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है |  बच्ची के गांव के दो वहशी  दरिंदों ने  उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया  |  जब मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों को लगी तो  | उन्होंने कमरे में जाकर बच्ची को छुड़ाया  | और दोनों आरोपियों को अपनी पकड़ में रखा  | और इसकी सूचना  परिजनों ने संबंधित थाने को दी   | जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  |  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की |  घटना के बाद  बच्ची की तबीयत बिगड़ गई  |  जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  | जहां पर  उसका इलाज जारी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 January 2020

 ROBBERY ACCUSED ARRESTED

पुलिस ने किया गिरफ्तार आदतन अपराधी हैं बदमाश   डीजल बेचने के बहाने सरपंच को बुलाकर कर उससे लूटपाट करने की घटना सामने आई है  |  कट्टे की नोक पर बदमाशों ने सरपंच से अंगूठी व 14 हजार रुपये लूट लिए  | पुलिस ने लूट करने वाले  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  |  बदमाशों के खिलाफ पहले भी थानों में  कई आपराधिक मामले दर्ज है  . हथियारों से लैस बदमाशों ने सरपंच के साथ फिल्मी स्टाइल में  लूट की घटना को अंजाम दिया  | रीवा के अतरैला थाने में  बदमाशों ने सरपंच को  डीजल बेचने के बहाने बुलाया   | और  कट्टा अड़ाकर उनसे अंगूठी व रुपए छीनकर फरार हो गए  | बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की  | और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया   | बताया जा रहा है की सरपंच प्रभात कुमार द्विवेदी के मोबाइल पर  किसी ने फोन किया  | और  खुद की जेसीबी मशीन  चलने की जानकारी दी  | पैसों की आवश्यकता बताकर सरपंच को  डीजल बेचने का प्रलोभन दिया  |  सरपंच के बदमाशों के बताये अड्डे पर पहुँचने पर बदमाशों ने कट्टा लगाकर उनकी अंगूठी और पैसे छीन लिए   | और धमकाते हुए वहां से फरार हो गए  | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची  |  मोबाइल के टॉवर लोकेशन के आधार पर सतना में  दो बदमाशों को पकड़ लिया गया | बदमाशों की पहचान   अंकुर गौतम और  अजय पांडे के रूप में हुई  | पुलिस को इनके पास से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, बाइक व लूटे गए रुपए बरामद हुए हैं | बताया जा रहा है की  बदमाश आदतन अपराधी है  | और उनके खिलाफ पहले से ही  सतना जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 January 2020

 EMPLOYEE ORGANIZATION RALLY

परिवार पेंशन लागू करने सीएम के नाम सौंपा  ज्ञापन   रीवा में  सयुंक्त कर्मचारी संगठनो ने पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए  रैली निकाल कर मख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा |  संगठन ने सरकार के वचन पत्र में किये वादे के अनुसार पुरानी परिवार  पेंशन  लागू करने की मांग की  |  रीवा में  त्योंथर तहसील के विश्राम गृह में |  सयुंक्त  कर्मचारी संगठनो ने रैली निकाल कर  मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन  सौंपा  |  संगठनो का कहना है की  सन 2004 से बन्द पुरानी पेंशन को लागू किया जाना चाहिए  |  जिले  भर के  शासकीय कर्मचारियों ने  पुरानी परिवार पेंशन लागू करने के  लिए अधिकार यात्रा के तहत   विश्राम गृह से हायरसेकंडरी स्कूल तक  रैली निकाली  | और  BEO को मुख्यमंत्री के नाम पत्र दिया  |   जिलाध्यक्ष चंद्रोदय मिश्रा और तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्यामबिहारी तिवारी ने सरकार के वचन पत्र के अनुसार पुरानी परिवार पेंशन लागू करने की माग की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 January 2020

  COWSHED

गाँव की सड़कों का हुआ भूमि पूजन   मध्य प्रदेश कैबिनेट के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे   | जहां पर उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया  | इस दौरान जिले के सीतापुर गांव में मंत्री ने गौशाला का लोकार्पण किया |  साथ ही गांव में सड़कों का भूमि पूजन किया  | मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद  | रीवा जिले में एक साथ एक ही जगह पर 72 गायों की मौत हो गई थी  | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा जरूर था की प्रदेश के तमाम गांवो में गौशाला बनवाई जायेगी  | मगर प्रशासन की लापरवाही से इतनी तादात में गायों की मौत ने सवालिया निशान खड़े कर दिए थे  | इतनी गायों की मौत के बाद  |  अब रीवा जिले के अधिकांश गांव में गौशाला बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है |  मध्यप्रदेश कैबिनेट के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जिले के सीतापुर गांव में कृष्णा गौशाला का लोकार्पण किया | दरअसल मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 27 लाख 62 हजार लागत ने आवारा मवेशियों के रहने के लिए  यह गौशाला बनवाई गई है. |  इसके अलावा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए हो रहे सड़क निर्माण का भी भूमि पूजन किया. |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 January 2020

 JITU PATWARI

मंत्री पटवारी ने किया एलान बनेगा एक और महाविद्यालय   मध्य प्रदेश कैबिनेट के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास भवन व ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया  | इस दौरान मंत्री ने छात्रों से भी संवाद किया  | साथ ही एक और कन्या महाविद्यालय बनाने की बात भी कही  |  मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने स्थानीय शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 150 सीटेड ऑडिटोरियम व कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया  | इसके बाद युवा संवाद कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया  |  जिसमें छात्राओं एवं प्राचार्य ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाते हुए कहा कि  | महाविद्यालय में प्रोफेसरों के पदों को भरने एवं एक अन्य कन्या महाविद्यालय बनवाए जाने की जरूरत है |  वही मंत्री जीतू पटवारी द्वारा कलेक्टर को जल्द जमीन ढूंढने का आदेश दिया  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भूमि पूजन कराने की घोषणा भी की गई, कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल  ,रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सहित प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 January 2020

 Cricket tournament

उद्घाटन मैच पुलिस बल तथा व्यापार मंडल के बीच   क्रिकेट खेल से कोई अछूता नहीं हैं |  क्रिकेट सभी का पसंददीदा खेल हैं | क्रिकेट खेलना भी सबको पसंद हैं  | जावा में व्यापार मण्डल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारम्भ हुआ |  सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए  | ढोल नगाड़ों के साथ खिलाडियों का स्वागत हुआ  | आतिशबाजी के साथ मैच की शुरुवात हुई  |  तराई अंचल के तहसील मुख्यालय जवा के पथरौड़ा में व्यापार मंडल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया | आयोजन भव्य शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी रामसज्जन शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगान गाकर किया गया |  उसके बाद बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गयी  | उद्घाटन सत्र में अतिथियों का खिलाड़ियों से परिचय किया गया |  शांति के प्रतिक सफेद कबूतरों को उड़ाकर मैच की शुरुआत की गई |  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामसज्जन शुक्ला  |  विशिष्ठ अतिथि के रूप में  डॉक्टर के के तिवारी, नागेंद्र सिंह, माणिक लाल सोनी , जटाशंकर द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह,दिनेश गुप्ता, मोती लाल सोनी रामायण सिंह उपस्थिति रहे  |  ढोल नगाड़ों,आतिशबाजी के बीच ड्रोन कैमरे तथा बड़ी बड़ी एल सी डी स्क्रीनों के माध्यम से क्रिकेट मैदान को हाईटेक बनाया गया |  ये प्रतियोगिता तराई अंचल की पहली प्रतियोगिता है |  जिसको इतनी हाईटेक सुविधाओ से सुसज्जित किया गया |  मैच में थर्ड एम्पायर सी सी टीवी फुटेज के माध्यम से अपना फैसला सुनाएंगे  | उद्घाटन मैच पुलिस बल जवा तथा व्यापार मंडल जवा के बीच खेला गया | आयोजक डॉ के के तिवारी ने बताया कि अंचल में खेल के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी जा रही है | प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारी में समूचा व्यापार मंडल जवा उनके सभी पदाधिकारी सदस्यों सहित क्षेत्र के खिलाडी व खेल प्रेमी मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 December 2019

 JAWAN HAMLA

पुलिस का लापरवाह रवैया  जवान पर ही  केस दर्ज   सीएम से न्याय की गुहार दी आत्मदाह की चेतावनी     रीवा में पिता का इलाज करा रहे और  बीमार माँ का हालचाल लेने पहुंचे सेना के  एक जवान के साथ मार पीट का मामला सामने आया है |  बदमाशों ने जवान से ना सिर्फ मार पीट की बल्कि उनकी गाड़ी भी तोड़ दी |  इन सब में पुलिस का लापरवाह रवैया सामने आया है |  पुलिस ने  मदद मांगने गए जवान के ऊपर ही केस दर्ज कर लिया  | जवान ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ से गुहार लगाई है | और  दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी  |    प्रदेश में गुंडाराज के चलते  देश की सरहद पर रक्षा करने वाले सेना के जवान ही सुरक्षित नहीं है  |  रीवा में  त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र में गाँव के  गुंडों  द्वारा सेना के जवान अरूण कुमार गौतम के साथ मारपीट की गई | पीड़ित जवान  ने पुलिस पर लापरवाही और असंवेदनशीलता का गंभीर आरोप लगाया है  अरूण कुमार गौतम  थल सेना के एनओसी पद पर फिरोजपुर पंजाब पर सेवारत हैं| अरूण कुमार गौतम  ने  बताया की गुढ़ हादसे में  उनके पिता राधेश्याम गौतम घायल हो गये थे |  जिनका इलाज प्रयागराज में  करवाया जा रहा है  | माँ की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वो छुट्टी लेकर माँ क देखने आये थे  | तभी गाँव के  बदमाशों  ने उनसे मार पीट , अभद्रता  की और उनकी  गाड़ी  तोड़   दी | जब वे शिकायत लेकर   थाने पहुँचे  पर पुलिस ने  उल्टा उन्हें एवं उनके सहयोगी लालजी केशरवानी को पुराने  मामले में गिरफ्तार कर लिया  | और  रात्रि करीब 2 बजे छोड़ा  | वहीं सेना के जवान द्वारा सोहागी पुलिस द्वारा पूर्व के मामले में गिरफ्तार एवं कार्यवाही करने को गलत ठहराते हुए कहा की पूर्व के मामले पर उन्हें कोई जानकारी नही थी |  अरूण गौतम ने  बताया की  गांव के लोगो ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था  |  जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था  |   जिस पर प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटावा दिया गया |  जिसपर एसडीओपी द्वारा  बीस हजार रूपये की मांग की जा रही थी  |  जिसे ना देने पर मुकदमे की धमकी  दी गई थी |  वहीं न्याय के लिए जवान द्वारा धरना प्रदर्शन कर  अत्मदाह की  चेतावनी  दी गई है | शिकायत पत्र के माध्यम से जवान ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित रीवा पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा हैं तथा जाँच कराकर दोषियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाहीं की मांग  की है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 December 2019

CRICKET TOURNAMENT

बड़ी संख्या में  खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी रहे मौजूद   युवा एकता परिषद के संस्थापक और  समाजसेवी स्वर्गीय सचिन द्विवेदी  की याद में आयोजित  'बेउहर भैया स्मृति  क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया  | इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे  |  रीवा जिले के  पुरौना ग्राम पंचायत में युवा एकता परिषद के सौजन्य से चल रहे 'बेउहर भैया स्मृति तरहार क्रिकेट टूर्नामेंट' का समापन हुआ |  समापन समारोह में सर्वप्रथम समाज सेवी स्वर्गीय  सचिन द्विवेदी की प्रतिमा पर अतिथियों,खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया | कार्यक्रम में  युवा एकता परिषद के संरक्षक सचिन शर्मा  ने अतिथियों का स्वागत किया | टूर्नामेंट का समापन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के द्वारा किया गया  | उन्होंने कहा  सचिन द्विवेदी उच्च व्यक्तित्व के धनी और इमानदार  युवा समाजसेवी थे  | आज भी हम ग्रामवासी उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखते हैं | और उन्हें सदैव याद करने के लिए ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को माध्यम बनाया है  |  टूर्नामेंट में खिलाडियों को राशि देकर पुरस्कृत भी किया गया  | इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी  मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 December 2019

 BADMASH GIRAFTAR

1बंदूक 2 कट्ठा 7 कारतूस और 11970 रुपये जब्त   रीवा पुलिस ने 11 बदमाशों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया है | बदमाशों के पास से  पिस्टल ,कारतूस  सहित अन्य हथियार बरामद किये गए  | बदमाशों में हत्या में शामिल आरोपी भी हैं  |  आईजी चंचल शेखर और प्रभारी एसपी शिवकुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने  शहर के बीचो बीच अब तक की बड़ी कर्यवाई को अंजाम दिया |  देर रात समदड़िया होटल में घेराबन्दी कर 11 बदमाशो को डकैती की योजना बनाते पकडा गया  | बदमाशों के पास से  पिस्टल, कट्टा, रायफल कारतूस  सहित अन्य हथियार बरामद किये गए |  बताया जा रहा है की   बदमाशों में  दोहरे हत्याकांड के आरोपी भी शामिल है | पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार सहित 11970 की रकम भी बरामद की है  | इस धरपकड़  में   समान थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ओर सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा अपने दलबल के साथ मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 December 2019

 JANARDAN MISHRA

रोहिंग्याओं को लात मार कर भगाएंगे   रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम इनको लात मारकर भगाएंगे  |  मध्यप्रदेश में नागरिकता संसोधन बिल के लागू न होने के चलते रीवा कलेक्ट्रेट  के सामने भाजपा ने  धरना दिया |  भाषण के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा की विदेशी नागरिक जो हिंदुस्तान में रह रहे उन्हें हम लात मार कर भगाएगे  |  इसके बाद सांसद जनार्दन मिश्रा थोड़ा सा बहक गए  | उन्होंने कहा कमलनाथ हों  | चाहे पंजाब के मुख्यमंत्री  हों  |  हमे रोक कर  दिखाएं  |  एक्ट बन चुका है राष्ट्रपति के दस्तखत हो चुके हैं  | अब  से तुम बोल देना की हम यहां नागरिकता नही देंगे  |  नागरिकता तुम दोगे  |   तुम्हारी सोनिया गांधी देगी  | तुम्हारे बाप भी देंगे  और तुम्हारे परदादा जवाहर लाल नेहरू को भी देना पड़ेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 December 2019

 ACCIDENT

ड्राइवर की गलती ,रफ़्तार बस ट्रक में जा घुसी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया घटना पर दुख   रीवा के गुढ़  बायपास पर एक तेज रफ़्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी  |  ये हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए | . बस में सवार दस यात्रियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा  यात्री घायल हो गए  |  कुछ घायल बस और ट्रक के बीच फंसे रह गए जिन्हें बड़ी मशक्क्त के बाद निकाला जा सका  | इस मामले में बस ड्राइवर की गलती साफ़ नजर आई  |  सुबह लगभग 6 बजे एक तेज रफ़्तार बस खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए |  कई यात्री बस में फंस गए  |  तेज रफ्तार बस के ट्रक के पीछे से टकराने से उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया |  ट्रक में फसी बस को अलग करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया  |  प्रधान ट्रेवल्स की यह बस रीवा से सीधी जा रही थी इसी दौरान बायपास पर यह हादसा हो गया  | घटना के बाद यात्री घबराकर चिल्लाने लगे, इसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी |  उन्होंने बस के पीछे का दरवाजा खोलकर वहां बैठे यात्रियों को भी बाहर निकाला  |  कुछ घायल यात्रियों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया  |  दख़ल न्यूज़ संवाददाता  राजकुमार पाण्डे ने बताया  |  बस में करीब 60 यात्री सवार थे  |  घायल यात्रियों का कहना है ड्राइवर बस को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था  | इसी दौरान गुढ़  बायपास पर वो नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई  | अगले हिस्से में  बैठे ड्राइवर और यात्रियों की मौत हो चुकी थी  |  इस मंजर को देख पीछे बैठे यात्री घबराकर चिल्लाने लगे  |  संभागायुक्त डॉ अशोक कुमार भार्गव एवं रीवा पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर ने संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया  |  संभागायुक्त ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दिलाई जाएगी, वहीं आएगी चंचल शेखर द्वारा कहा गया कि प्रधान ट्रैवल्स के ऊपर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि रीवा से सीधी जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई  | इस भीषण दुर्घटना में मृत सभी यात्रियों के परिवारों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं |  इस दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं |  पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 December 2019

 PARYATAK  TRAIN

दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों में कराया जाएगा भ्रमण   रीवा से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के लिए  |  भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने  भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन चलाने की योजना बनाई है  |  जोकि 13 दिनों तक भारत के अलग-अलग कोनों में जाकर लोगों को भ्रमण कराएगी |  भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से लोगों की सुविधा को देखते हुए  |   भारत दर्शन यात्रा निकाले जाने की योजना चलाई  है | जिसके तहत एक ट्रेन रीवा से यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भ्रमण कराएगी | .बताया जा रहा है कि 15 जनवरी 2020 को यह ट्रेन रीवा के  रेलवे स्टेशन से रवाना होगी  |  जो कि मैसूर, बेंगलुरु , कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, मदुरई , रामेश्वरम एवं तिरुपति बालाजी का भ्रमण कराते हुए पुनः 27 जनवरी को रीवा वापस आएगी |    रेलवे बोर्ड के  क्षेत्रीय प्रबंधक केके सिंह ने बताया की  इस यात्रा में लोगों को सर्व सुविधा युक्त व्यवस्था के साथ भ्रमण कराया जाएगा | आपको बता दें रेलवे बोर्ड के द्वारा रीवा से ऐसी पहली यात्रा निकाली जा रही है | जिसमें उन्हें सर्व सुविधा युक्त व्यवस्था के साथ भारत दर्शन का अवसर मिलेगा. | वही इस यात्रा को लेकर रीवा रेलवे स्टेशन में भी तैयारियां जोरों पर है  |  तथा यात्रियों की बुकिंग सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा|                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 December 2019

 HUNGAMA

खुद को संभालते नजर आये प्रभारी मंत्री,लगाई फटकार   रीवा में जिला योजना समिति की बैठक लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन सिंह घनघोरिया के सामने  भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई  | .नगर निगम के भवन लोकार्पण को लेकर  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  |  जिसके बाद कांग्रेस  और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए  |    योजना समिति की बैठक लेने  कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे प्रभारी मंत्री की बैठक के बाद कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच  हंगामा शुरू हो गया  |  दोनों पार्टी के कार्यकर्ता  प्रभारी मंत्री के सामने नारेबाजी करने लगे  | और कुछ ही देर में दोनों पार्टियों के लोगो द्वारा धक्का मुक्की शुरू कर दी गई  इस दौरान  मंत्री लखन घनघोरिया की सुरक्षा में  बड़ी चूक दिखी   | मंत्री खुद को अफरा तफरी के माहौल में सँभालते दिखे |  जिला योजना समीति की बैठक के बाद जाते वक़्त   |   भारतीय जनता पार्टी के विधायक केपी त्रिपाठी और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल के प्रतिनिधि विवेक दुबे उनसे चर्चा कर रहे थे   तभी यह हंगामा हुआ  | दरअसल कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के विधायकों व नेताओ द्वारा नगर निगम परिसर में बने परिषद  भवन का लोकार्पण बिना किसी मंजूरी के जबरन ताला तोड़कर किया था  |  जिसपर नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव कार्यवाही करने की तैयारी में है  |   इसी मामले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रभारी मंत्री से कर रहे थे  |  की तभी किसी ने पीछे से कांग्रेस पार्टी ज़िंदा बाद के नारे लगा दिए   |  तो भाजपा के लोगो ने भी नारेबाजी शुरू कर दी   |  और देखते ही देखते अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया   |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2019

 BHAVAN LOKARPAN

आयुक्त:कार्य पूर्ण नहीं, लोकार्पण नहीं किया जा सकता शुक्ल:मानसिक रूप से बीमारअधिकारी बैठे है कुर्सी पर   रीवा नगर निगम और बीजेपी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा  |  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्मित परिषद् भवन  के गेट में लगे ताले को तोड़कर भवन का लोकार्पण कर दिया | निगम आयुक्त का कहना है की भवन का कार्य पूरा नहीं हुआ  है  |  लोकार्पण नहीं किया जा सकता  | इस पर पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा की अगर कार्य पूरा नहीं था तो मंत्री से भवन लोकर्पण क्यों कराया जा रहा था  |  रीवा नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है  | दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर जंग छिड़ी रहती है | ताजा मामला  निगम कार्यालय में बने नवनिर्मित परिषद भवन में लोकार्पण का  है | भारतीय जनता पार्टी  के पदाधिकारियों ने पार्षद व महापौर के साथ मिलकर भवन के लोकार्पण की बात रखी  | भवन के लोकार्पण को लेकर तमाम पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां निगम अमले के साथ बैठी पुलिस की टीम ने भाजपाइयों को कार्यालय परिसर के अंदर घुसने से ही मना कर दिया |  जिसके बाद  भाजपा कार्यकर्ता इसके  विरोध में आ गए और  परिसर के अंदर बने राम जानकी मंदिर पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करना शुरू कर दिया |  भाजपाइयों ने  निगम आयुक्त द्वारा परिषद कार्यालय के बंद कराए गए गेट का ताला तोड़कर लोकार्पण भी कर डाला |  नगर निगम आयुक्त का कहना है की मुझे लोकार्पण की जानकारी नहीं है  |   मुझे कल एक पत्र मिला था लोकार्पण के संबंध में जिस पर मैंने बताया था की अभी परिषद का कार्य अधूरा है और भवन ठेकेदार के पास है |  जिसका कार्य पूर्ण होने के बाद वह निगम को सौपेगा  |  इस मामले में  पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा की  |  नगर  निगम के आयुक्त अगर सामान्य शिष्टाचार का पालन नहीं करेंगे तो ऐसा ही होगा  | जब मानसिक रूप से असंतुलित अधिकारी कुर्सी में बैठ जाते है तो इसी प्रकार की हरकत करते हैं  |  जिनको जनता ठीक करती  है  | उन्होंने बताया की एक हफ्ते पहले इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री को बुलाकर कराने की तैयारी थी  |  जब अधूरा था तो लोकार्पण  क्यों कर रहे थे  |   हम तो एक हफ्ते बाद कर रहे हैं  गौरतलब है की राजेंद्र शुक्ल को निगम द्वारा वसूली का  नोटिस दिए जाने के बाद से ही  | राजेंद्र शुक्ल के समर्थक  और निगम आमने सामने आ गए है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2019

 RAJENDRA SHUKL

सरकार हर चीज में बैकडोरइंट्री चाहती है   पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र शुक्ल के निशाने पर कमलनाथ सरकार है  | . राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर कमलनाथ सरकार डरी हुई है  | वह हर जगह बैकडोरइंट्री चाहती है |  पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कमलनाथ सरकार नगरीय निकाय चुनाव को  लेकर डरी हुई है  | उन्हें हारने के डर है  |  उनके 1 साल के कार्यकाल ने ये साफ़  कर दिया है वो बैकडोर इंट्री चाहती है   | जिस तरह कमलनाथ सरकार निकाय चुनाव चाहती है उससे खरीद फरोख्त बढ़ेगी  | उन्होंने कहा सब चीजें बेहतर करके कमलनाथ जी को सौंपी गईं थीं  | लेकिन वे इसे मेनेज करके नही रख पा रहे हैं  | कांग्रेस की गांधी यात्रा पर शुक्ल ने कहा हमारी कोशिश है कि हम गांधी जी और उनके विचार के नजदीक जाएं  और उनके सपने के भारत निर्माण का निर्माण करें   |  इसके लिए मोदी जी ने कई अभियान चलाए  | कांग्रेस को  चाहिए कि वे यात्रा निकलाने से पहले प्रदेश में सुशासन स्थापित करें |   सिर्फ गांधी यात्रा निकालने से कुछ नही होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2019

 BRASTACHAR KI POOL

प्रशासन की अनदेखी के चलते हो रही है धांधली सड़क गुणवत्ता और नाली निर्माण सिर्फ कागजों पर     ग्राम पंचायत  में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना की राशि में  भ्रष्टाचार होने का मामला सामने आया  है  | इसमें उच्च अधिकारीयों और प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है  | प्रशासन की अनदेखी के कारण , सरपंच और सचिवों की मिली भगत के चलते  सड़क निर्माण में  गुणवत्ताहीन कार्य किया गया   नाली निर्माण  की राशि डकार ली गई  |  और कार्य को  कागजों में पूरा बता दिया गया |  मध्यप्रदेश के रीवा जिले की ग्राम पंचायतों में निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की पोल परत दर परत खुलती जा रही है  |  हाल ही में जिले के त्यौथर विकासखंड का मामला सामने आया है |  जहां ग्राम बड़ागांव निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में  सरपंच और सचिव द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को अंधेरे में रखते हुए |  प्रशासन द्वारा दी गई राशि में फर्जी नाली निर्माण दिखाया गया है |  भ्रष्टाचार की पोल तब खुली जब सचिव द्वारा गांव की एक दीवाल पर  |  पीले कलर  से  रोड बनना और नाली निर्माण का कार्य लिखवाया गया   |  गांव वालों ने  सरपंच, सचिव से इसकी जानकारी जननी चाही तो बताने में आनाकानी करने लगे  | दीवाल में लिखे गए बोर्ड में नाली निर्माण दर्ज था  | और ग्राउंड रिपोर्ट कुछ और बयां कर रही थी  |   एक अधूरा तो दूसरा गायब ही मिला  |  मध्य प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए  विभिन्न  योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपए खर्च करती है  |   लेकिन प्रशासन के सुस्त रवैए कारण इस तरह के भ्रष्टाचार देखने को मिलते हैं |   जिम्मेदार उच्च अधिकारियों द्वारा सही तरीके से क्षेत्रों की मानीटरिंग ना किए जाने का  ही नतीजा  है की   | इस तरह के भ्रष्टाचार हो रहे |  अब देखना यह होगा कि इस तरह कार्य करने वाले कितने  सरपंचों,और सचिवों के ऊपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ  कार्यवाही करते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2019

 CHAIN SNACHER

11 चैन स्नैचिंग की घटनाओ को दे चुके है अंजाम    चैन स्नैचिंग की  घटनाओ को अंजाम देने वाले दो युवकों को रीवा पुलिस ने धर दबोचा  |  सीसीटीव फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संधिग्दों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो  इन लुटेरों  ने चैन स्नैचिंग की ग्यारह घटनाओ का खुलासा किया  |    रीवा में पुलिस ने दो चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है| . बताया जा रहा है की  पिछले दो महीने से हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाये  पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई थी  | यहाँ आये दिन हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओ से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान  खड़ा हो गया था |  दिनदहाड़े महिलाओं के गले से  चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थी  |  और इन लुटेरों  के हौसले बुलंद थे |  जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने दो संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धर दबोचा  | पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने करीब दर्जन भर लूट और चेनस्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए  बताया की |  चैन स्नैचर दूसरे जिले से चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने रीवा आते थे |  और घटना के बाद गायब हो जाते थे  |  सीसीटीवी फुटेज और बताये गए हुलिए के आधार पर जब पुलिस ने संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की तो  | चोरों ने चैन स्नैचिंग की ग्यारह घटनाएँ करनी कबूलीं | आईजी ने लुटेरों को पकड़ने वाली समस्त टीम को बधाई दी  |  और इनाम स्वरूप तीस हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  दो आरक्षक, अनूप त्रिपाठी और राजेंद्र पांडे को  उनकी कार्य के प्रति जिम्मेदारी, सूझबूझ और मेहनत से प्रभावित होकर  |  आईजी ने इनकी पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय में पत्र लिखने की बात कही  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2019

 PURASKAR

प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान पर आधारित है फिल्म     सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविज़न इंस्टीट्यूट कोलकाता में आयोजित  भारतीय अंतरष्ट्रीय विज्ञान उत्सव में  |   " बहुलक दि पॉलीमर " डॉक्यूमेंट्री को प्रथम रनर अप पुरस्कार से सम्मानित किया है  |   इस छोटी सी फिल्म में प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों और उसके नुक्सान को बताया है  |  सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविज़न इंस्टीट्यूट कोलकाता में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल  2019 में   |  मध्यप्रदेश के रीवा निवासी संजय सिंह बघेल द्वारा संपादित डॉक्यूमेंट्री बहुलक दी पॉलीमर को प्रथम रनर अप पुरस्कार से सम्मानित किया गया  |  इस फिल्म समारोह में 25 से अधिक देशों की दो हजार डॉक्युमंट्री शामिल थी  | यह पुरस्कार भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह एवं फिल्म निर्माता  निर्देशक आर बाल्की ने दिया  |  बहुलक  दी पॉलीमर डॉक्यूमेंट्री में प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान के साथ ही  | इससे होने वाली भयानक बीमारियों के बारे में बताया गया है  |  गौरतलब है की इससे पहले भी प्रोफेसर बघेल को उनकी पुस्तक " विज्ञापन और ब्रांड " को भारत के रष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज भाषा गौरव पुरस्कार मिल चुका  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2019

 HATYA

व्यापारी हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे   रीवा के गोविंदगढ़ कस्बे में बजरंग दल के कार्यकर्ता और व्यापारी विकास गुप्ता की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी  |  जिसके बाद  हत्या के विरोध में व्यापारी सड़कों पर उतर आए  |  रीवा जिले के गोविंदगढ़ कस्बे  में बीती रात अज्ञात हत्यारों ने बजरंग दल कार्यकर्ता और  व्यापारी विकास गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी  |  बताया जा रहा है मृतक के घर में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था  |  घर के ऊपर का हिस्सा खुले होने के कारण हत्यारे छत से विकास गुप्ता के घर में घुसे   |   इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई   और  स्थानीय व्यापारियों ने मामले का विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं  | अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है  |  रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने कहा है कि पुलिस के द्वारा सर्चिंग तेज कर दी गई है जल्द ही फरार हत्यारों को हिरासत में लिया जाएगा  | मृतक विकास गुप्ता बजरंग दल का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है तथा हत्या के विरोध में  गोविंदगढ़ कस्बे के व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2019

 LAPATA BACHCHA

पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगा आरोप   रीवा में नौ वी क्लास की एक छात्रा पिछले चार दिन से लापता है  |  इस मामले में भी पुलिस ने बच्ची की खोज के लिए कोई प्रयास नहीं किये हैं  |  पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज बच्ची के परिजनों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया  |  चार दिन से लापता 9वीं कक्षा की छात्रा आशी द्विवेदी को तलाशने में जब  रीवा पुलिस ने कोई ख़ास मशक्क्त नहीं की तो   उसके  परिजनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव किया |  सिविल लाईन थाना अंतर्गत भाजपा कार्यालय के पीछे रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक आशी द्विवेदी 20 अक्टूबर को सुबह अचानक   लापता  हो गई  |  परिजनों ने पुलिस पर  तलाश में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया  |  वहीँ  4 दिन से लापता बच्ची  के परिजन परेशान हैं  |  उन्हें आशंका सता रही है कि पुलिस की लापरवाही से बच्ची के साथ कुछ अनहोनी न हो जाए  |   वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बच्ची के परिजनों से कहा कि हमारे पास और भी कार्य रहते हैं  |  यह सुनकर बच्ची के परिजनों ने  डीआईजी  अविनाश शर्मा के पास जा कर शिकायत दर्ज कराई  |  अविनाश शर्मा ने आश्वासन दिया की जल्द ही बच्ची को घर वापस लाया जाएगा |  और थाना प्रभारी के द्वारा दिए गए इस अनर्गल बयान की जांच कराई जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2019

 BRHAMAD VIROD

ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक   रीवा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने कांग्रेसी नेता व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया  |   ब्राह्मण महासभा ने  कहा कि शहर अध्यक्ष लगातार ब्राह्मण समाज का अपमान कर रहे है  |  महासभा के संजय त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वह चाहे राजनीतिक दल का पदाधिकारी हो या फिर कोई आम आदमी  |  विवेकानंद पार्क में एक सभा आयोजित करके ब्राह्मण महासभा ने कहा कि कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू को हर तरह का जवाब देने के लिए ब्राह्मण समाज एकजुट और  सक्षम है  | इस दौरान ब्राह्मण महासभा के लोगों ने मांग उठाई है कि कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष गुरमीत मंगू सार्वजनिक रूप से माफी मांगे    बताया जा रहा है कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जहां एक ब्राह्मण नेता का अपमान किए हैं वही मंदिरों में कार्रवाई के नाम पर ब्राह्मण समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है  |  यही वजह है कि आज महासभा को आंदोलन का रास्ता तैयार करना पडा है  |   सभा के बाद एक रैली भी शहर में निकाली गई  |  रैली में शामिल लोगों के हाथों में बैनर पोस्टर थे  |  जिसमें शहर अध्यक्ष के प्रति आक्रोष भरे स्लोगन लिखे हुए थे  |  रैली कमिश्नर कार्यालय पहुंची जहां संभागायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा गया और उसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई हैं  | ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शिल्पी प्लाजा चौराहे में गुरमीत सिंह मंगू का पुतला भी जलाया   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2019

 DHARM PARIVARTAN

दोनों पक्षों से पुलिस कर रही है पूछताछ   रीवा के नेहरू नगर में  धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया हैं  |  इस मामले पर जब दो पक्ष आमने सामने आ गए तो इस मामले की शिकायत करने वालों के साथ पुलिस धर्म परिवर्तन किये जा चुके लोगों को पुलिस स्टेशन ले आयी  |  पुलिस अब गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है  |  एक घर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल मच गया  | इस मसले पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया  .| बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई जो दोनों पक्षों को थाने ले आई  |  पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है  |  ये  घटना समान थाने के नेहरू नगर मोहल्ले की  हैं  | आरोप है कि  यहां  एक घर में काफी संख्या में लोगों को बुलवाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था | इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो वार्ड पार्षद नम्रता सिंह और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के  साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए  |  इस मामले में दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस चलती रही  | इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया  .| बाद में पुलिस उन्हें लेकर थाने आ गई  |  उस घर में बाहर से भी काफी लोग आए हुए थे जिनको समस्याएं दूर होने का झांसा दिया गया था  | पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा  जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2019

 EXPIRAY DATE BOTTLE

मरीजों को  लगाई जा रही हैं एक्सपायरी डेट बॉटल     संजय गांधी अस्पताल की  एक बड़ी लापरवाही सामने आई है  | अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ाई  गई  |  मामला संज्ञान में आते ही एक्सपायरी डेट की बॉटल को निकाल लिया गया |  और  जिम्मेदार लोग इस मामले को  दबाते नजर आये |   रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही देखने को मिली  | अस्पताल स्टाफ ने अस्पताल में एक भर्ती  मरीज को रात में एक्सपीयरी डेट की बॉटल  चढ़ा दी  | अस्पताल प्रबंधन को खबर लगते ही रात में ही  बॉटल  चेंज कर दी  गई   ताकि किसी को खबर ना लगे  | अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजो के रोग कम होने के बजाए  यहाँ  बढ़ने का खतरा ज्यादा है  | हम आपको दिखा रहे है एक्सपायरी डेट की ये बोटल   |  जो  रात में भर्ती मरीज को लगाई गई  |   अस्पताल के इस कारनामे की जानकारी  बेचारे उस मरीज को भी  नहीं  थी |      इस बारे में जिम्मेदार  लोग इधर उधर की बाते करते नजर आये  | यह पहला मामला नहीं है जब  संजय गांधी अस्पताल की लापरवाही सामने आई हो  ... इससे पहले भी दखल न्यूज़ ने दवाइयों में हो रही धांधली को दिखाया था  | अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही  कीं शिकायतें कई बार रीवा कलेक्टर और कमिश्नर के पास लोगों द्वारा की जा चुकी है  |   मगर आज तक   कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गई |  ऐसा लगता है प्रशासन यहाँ  कोई बड़ी घटना के इंतज़ार में है  .| कांग्रेस सरकार यह दावा करती आ रही है की अस्पतालों की व्यवस्था अच्छी  है  |  और मरीजों को सबकुछ अस्पताल से फ्री मिल रहा है  |  लेकिन वास्तविकता इससे कोसों  दूर है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2019

 RAJENDRA SHUKLA

विस्थापितों को अवैध रूप से बसाने का है आरोप     नगर निगम ने  पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को  गावों के विस्थापितों को सरकार की  ई.डब्ल्यू एस. बिल्डिंग में बसाने के आरोप में चार करोड़ पंचान्नवे लाख  का नोटिस दिया है | शुक्ला पर राजनैतिक फायदे के लिए सरकारी बिल्डिंग के मकानो को मुफ्त में बाटने का आरोप है  |  नगर पालिक निगम ने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर 4.95 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है  | बताय जा रहा है की  2013 में चुनाव प्रचार के दौरान  राजेंद्र शुक्ला ने पम्पलेट छपवाया था   |  जिसमें रीवा के रतहरा और रतहरी गांव के विस्थापितों को तत्कालीन मंत्री ने आश्वासन दिया था की सरकार के ई. डब्ल्यू. एस. मकान उन्हें मुफ्त में दिए जा रहे हैं | आवास में प्रवेश के बाद विस्थापितों ने नगर निगम में ना तो मार्जिन मनी जमा की और ना ही बैंक से लोन लिया |  शुक्ला पर मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत 4.95 करोड़  रुपए का नोटिस भेजा गया है....नगर निगम आयुक्त सभाजीत ने  नोटिस जारी करते हुए कहा की जिन  सरकारी ई. डब्ल्यू. एस. मकानों को आवंटित किया गया है   | वो एक सरकारी योजना के तहत ही बाँटे गए है  | परन्तु हितग्राहियों को कुछ अंश देना था | जो की नहीं दिया गया है   |  अब हितग्राही भी कह रहे हैं की चुनाव के वक़्त हमे तो निशुल्क आवास देने की बात कही गई  थी   | नगर निगम को जो भी पैसा वसूलना है राजेंद्र शुक्ला से वसूले   |  उधर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताते हुए  सरकार पर  राजनीती करने का आरोप  लगाया है |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2019

  AVAIDH KHANAN

अवैध उत्खनन रोकने कलेक्टर ने बनाई टीम   खनिज विभाग की लापरवाही के चलते टमस नदी में अवैध रेत उत्खनन का कार्य किया जा रहा है | विभाग की मिली भगत के कारण खनन माफिआओं पर कोई कार्यवाई नहीं की जाती | जिसको देखते हुए कलेक्टर ने एक टीम बनाई है |  यह टीम  अवैध उत्खनन करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही  कार्यवाई करेगी |  रीवा जिले के तराई क्षेत्रों में लगातार अवैध खनन तेजी के साथ फल फूल रहा है | खनिज विभाग की लापरवाही के चलते धड़ल्ले के साथ  रेत और  गिट्टी का अवैध उत्खनन  माफिया द्वारा किया जा रहा है |  जिला प्रशासन ने  अवैध खनन  और परिवहन रोकने के लिए एक टीम का गठन किया है |  कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की यह टीम अवैध उत्खनन  करने वालों पर नजर रखती है | अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर  |  टीम को भेजा जाता है  और कार्यवाई  की जाती है |  बताया जा रहा है की खनिज विभाग  की शह पर ही  अवैध रेत का खनन हो रहा है | जिले के त्योंथर  अंतर्गत टमस नदी में  लगातार रेत माफिया अवैध उत्खनन कर रहे है   | खनिज विभाग का अमला यह सब जानते हुए भी कोई कार्यवाई नहीं करता  | अब देखना यह होगा कि | कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम इस अवैध रेत खनन को कैसे रोक पाती है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2019

 NALI NIRMAN

विधायाक राजेंद्र शुक्ला ने किया भूमिपूजन   आखिरकार ग्राम इटौरा वासियों की नाली निर्माण की मांग विधायाक राजेंद्र शुक्ला ने भूमिपूजन कर के पूरा कर दिया |  जनता द्वारा लगातार नाली निर्माण की मांग की जा रही थी  विधायाक ने ठेकेदारो को 1 महीने के अंदर नाली निर्माण कार्य को पूरा कर सूचित करने को कहा. ग्राम इटौरा में जल्द नाली निर्माण पूरा होगा  | जनता की मांग को पूरा करने और नाली की समस्या को दूर करने के लिए रीवा विधायक  राजेंद्र शुक्ला  ने नाली निर्माण कार्य का  भूमिपूजन किया  | भूमिपूजन  के बाद विधायक राजेंद्र शुक्ला ने ठेकेदारो को 1 महीने के अंदर नाली निर्माण कार्य को पूरा कर सूचित करने को कहा है  भारतीय यूवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  अमित तिवारी ने बताया कि मोहल्ले वासियों के द्वारा नाली निर्माण की बहुप्रतिक्षित मांग थी | लोग बीते कई सालों से नाली के संधारण व चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे |  जनता की मांग को पूरा करने के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पहल की और शासन से 6 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति कराकर नाली निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 September 2019

 CONGRESS SARKAR

कमलानथ सरकार है विकास की राह पर     मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा है क़ि प्रदेश में कमलनाथ सरकार में आठ महीने में भरपूर काम किये हैं  |  वहीँ देश में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश इस समय भयानक मंदी के दौर से गुजर रहा है  |  देश की अर्थव्यवस्था  बुरी स्थित में पहुंच चुकी है  |  कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार की आठ महीनो की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा की प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी फैसले लिए हैं | कोंग्रस अपने वचन निभा रही है  | रीवा की  जिला कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के आठ माह पूरा होने के अवसर पर उपलब्धियों को गिनाया  | कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान ने बताया की मध्यप्रदेश में, कमलनाथ के  नेतृत्व वाली  सरकार ने पिछले 8 महीनों में ऐसे ठोस, दूरदर्शी, ऐतिहासिक और लोक कल्याणकारी फैसले लिये हैं  | जिनसे प्रदेश मंदी की मार से अछूता रहा  |  कांग्रेस को जब अवसर मिला था  तब खजाना खाली था  |   इस खाली खजाने के बाद भी. मुख्यमंत्री  कमलनाथ  ने मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए अपने शपथ-ग्रहण के दो घंटे के भीतर ही, किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए |  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है  | आये दिन इंडस्ट्री बंद हो रही है और  लोग बेरोजगार हो रहे है  | पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं  |  रुपये की कीमत रसातल में पहुच चुकी है  | जीडीपी धराशायी हो चुकी है, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, रियल स्टेट, ऑटोमोबाइल सेक्टर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है |  सार्वजनिक सेक्टर खस्ताहाल है और बढ़ती बेरोजगारी से देश में कोहराम मचा हुआ है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 September 2019

nashili dawa

युवक-युवती कफ सिरप के साथ गिरफ्तार पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में नशीली कफ सिरप बेच रहे एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है  | जब्त की गई कोरेक्स सिरप की कीमत हजारों में बताई  जा रही है | ये दोनों ही मामले रीवा के हैं | रीवा में लोग कफ सिरप से नशा कर रहे हैं |  रीवा में एक युवती और एक युवक को कोरेक्स कफ सिरप बेचते पकड़ा गया |  पुलिस अधीक्षक आबिद खान के निर्देशन में की गई कार्यवाई को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने अंजाम दिया |  पकड़ी गई युवती का नाम आशा विश्वकर्मा बताया जा रहा है  | जिसके पास से  316   बोतल नशीला  सिरप बरामद  किया गया | नशीले  सीरप की कीमत तीस हजार रुपये बताई जा रही है  |  दूसरी और  अतरैला पुलिस ने  एक युवक को नशीले  कफ सिरप के साथ पकड़ा | थाना प्रभारी आर एस सिंह ने बताया कि ग्राम पटेहरा से   फरार आरोपी विधी चन्द्र गुप्ता को  दबिश देकर पकड़ा गया जो अपने पास एक झोले में 70 शीशी  कोरेक्स लिए घूम रहा था |  सिरप को जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है | बताया  जा रहा है की  आरोपी लंबे समय से कोरेस्क का अवैध कारोबार कर रहा था | इसके विरुद्ध पूर्व में भी  कई मामले कायम है  | आरोपी अपराधिक  प्रवृति का व्यक्ति है  | आरोपी पर  ड्रक्स कंट्रोल एक्ट और औषधी  नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 September 2019

 COLLAGE ADMISSION

नियम का नहीं किया जा रहा पालन, आत्मदाह की चेतावनी   रीवा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर चल रही अनियमितताओं के चलते छत्राओं को परेशानी का सामना करना पड़  रहा  |  एडमिशन  न मिलने से नाराज़ छात्राओं ने  कलेक्टर कर्यालय  पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई  | और प्रशसन के खिलाफ नारेबाजी की  | प्रवेश न  मिलने पर  छात्राओं  ने सामूहिक आत्मदाह  करने की चेतावनी दी  है |  रीवा के गर्ल्स डिग्री कॉलेज  में एडमिशन न मिलने से नाराज़ छात्राओं ने प्रदर्शन कर  कलेक्टर करायालय में शिकायत दर्ज कराई |  एडमिशन को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच स्थितियां सामान्य  नहीं हो रहीं   | पिछले 15 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है  | मॉडल साइंस कॉलेज के बाद जीडीसी की छात्राएं भी सरकार और कालेज प्रबंधन के विरोध में खुलकर सामने आ चुकी हैं   | बीते दिन "पहले आओ पहले पाओ" नीति के तहत किए गए एडमिशन के बाद जिन छात्राओं को प्रवेश का मौका नहीं मिला   | उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | छात्राओं ने रीवा कलेक्ट्रेट पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन तथा मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  | छत्राओं का कहना है की  कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जानबूझकर हमारा एडमिशन नहीं किया गया  |  शिकायत करते हुए अधिकारियों के सामने  छात्राएं  फूट-फूट कर रोने लगी  |  छात्राओं के अनुसार अब कॉलेज में  सीट फुल होने का बहाना किया जा रहा है    प्रशासन को चेतावनी देते हुए नाराज छात्राओं ने कहा कि अगर प्रशासन के द्वारा हमारे भविष्य की चिंता के लिए कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो  | हम सामूहिक आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे  | और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रीवा कलेक्टर जिम्मेदार होंगे |  कलेक्टर रीवा का कहना है की पहले आओ पहले पाओ की नीति पर कार्य किया जा रहा है  |  महाविद्यालय के प्राचार्यों से बात की जा रही है की कहाँ  परेशानी आ रही है  | कलेक्टर ने कहा की शासन के पास कुछ सीटें बढ़ाने का प्रावधान है | प्रयास किया जायेगा बच्चों को एडमिशन मिले |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2019

 SARPANCH MARPEET

नहीं की जा रही कोई कार्यवाई, जांच टीम वापस लौटी     सरपंच के परिजनों ने   सहायक सचिव  के साथ  मारपीट दी | इस  मामले में बीच बचाव करने आये लोगों को भी चोटें आयी हैं  |  जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की गई  | लेकिन सरपंच पति की गुंडई  के चलते पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की  | सरपंच पति पर भ्रष्टाचार करने की भी जांच शुरू की गई   | लेकिन  जांच करने गई टीम को भी पंचायत भवन से भागना पड़ा  |  रीवा के मऊगंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में सरपंच के परिजनों ने रोजगार सहायक पुष्पेंद्र पटेल के साथ मारपीट कर दी   | रोजगार सहायक पटेल ने बताया की इंजीनियर के बुलाने पर वो पंचायत गए थे  |  जहाँ काम के दौरान सरपंच पति शीतला प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ  मार पीट की   |  इसकी शिकायत जिला पंचायत के सीईओ और  पुलिस अधीक्षक से की गई  | लेकिन सरपंच पति की दबंगई देखिये की  | पुलिस ने अब तक ना कोई जांच की है ना ही कोई कार्यवाई |    बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत में  भ्रष्टाचार किया जा रहा है  |  और रोजगार सहायक ने जब इसकी शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की   | तो उन्होने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई  | 17 बिंदुओं पर जांच करने पहुँची  टीम ने अँधेरा होने  की वजह से गाँव जाना मुनासिब नहीं समझा और |  वहीं पंचायत भवन के कमरे में ही पूरी जांच कर ली  | जांच टीम द्वारा  पंचायत भवन में नाश्ता कर  मौखिक जांच की गई  |  जानकारी के अनुसार जब जांच टीम भवन के अंदर पूछताछ कर रही थी  | तभी सरपंच के साथी गुटों ने ग्रामीणों से मारपीट की  |  जिसके बाद जांच टीम को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा  | और जांच बंद करनी पडी  | जब मीडिया कर्मियों ने जांच के बारे में पूछना चाहा तो  अधिकारी  मुँह छुपाते अपनी जिम्मेदारियों से भी भागते नजर आये  | ग्रामीणों का कहना है की सड़क बनाने में सही कार्य नहीं किया गया  |  सरकार की जनता और ग्रामीणों के लिए बनाई गई अनगिनत योजनाए ये सरपंच यूं ही डकार जाते हैं |  सरकार द्वारा गाँव के विकास में दी जाने वाली राशि कहाँ जा रही है यह जांच का विषय है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2019

 POLICE TRANSFER

सिविल लाइन प्रभारी के तबादले पर विदाई समारोह      थाना प्रभारी का तबादला होने से  एक तरफ जहाँ आम जनता में खुशी की लहर है  | और लोग तबादले के बाद मिठाइयां बाँट रहे  |  वही एक थाना ऐसा भी है जहाँ थाना प्रभारी के तबादले से लोग काफी दुखी हैं  | तबादले के बाद लोगों ने थाना प्रभारी को शाल और श्रीफल से सम्मानित कर विदाई दी  | और उनके कार्यकाल की सराहना  की |  ये दोनों ही मामले रीवा के हैं  |  पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी रहती है   | लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी  ऐसे भी होते हैं   | जो अपने काम की वजह से  लोगों के दिल में जगह बना लेते है  | ऐसा ही एक मामला   रीवा सिविल लाइन थाना का है जहाँ  प्रभारी शशिकांत चौरसिया का तबादला इंदौर के लिए हुआ तो  |  लोगों ने  उन्हें  शाल  श्रीफल भेंट कर सम्मान के साथ विदाई दी  |  तबादले की खबर सुनते ही मिलने  वालों का ताँता  लगा रहा   | और जनता ने उनके  कार्यकाल की  सराहना की   | वहीं दूसरी तरफ विवादों से  चर्चा में बने रहे गोविंदगढ़ टीआई सुनील गुप्ता का तबादला जिला सतना में किये जाने से  | स्थानीय  लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई  |  युवाओं ने एक  दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया  |   स्थानीय लोगों ने ऐसे  ऑफिसर को  रीवा जिले में दोबारा ना आने देने की  प्रशासन से माँग  की  |  युवा एकता परिषद के जिलाध्यक्ष आशू द्विवेदी ने बताया की गोविंदगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर युवा एकता परिषद ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी को हटाए जाने को लेकर सड़कों पर आंदोलन किया था  |  गृहमंत्री बाला बच्चन से मुलाकात कर थाना प्रभारी की शिकायत की गई थी  |  जिसके चलते   टीआई सुनील गुप्ता का तबादला तत्काल यहाँ से किया गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2019

 SANJAY GHANDHI HOSPITAL

दवाई काउंटर नहीं खुलने से मरीज हो रहे परेशान बाहर से महंगी  दवाई खरीदने को मजबूर मरीज प्राइवेट दवाई दुकान से है सांठ गांठ  की आशंका       एमपी  के सरकरी अस्पतालों के बुरे हाल हैं   | रीवा के अस्पताल में मौजूद  औषधालय  अक्सर बंद मिलते है | और अगर धोखे से खुले  मिल भी गए  तो मरीजों को दवाई मिल जाए  ऐसा संभव नहीं   |  मरीजों को मजबूरन ऊंचे दामों में दवाई बाहर से खरीदनी पड़ती है  | मरीजों को  घंटो दवाई काउंटर के बाहर खड़ा रहना पड़ता है  |  इसमें स्वाथ्य विभाग  की लापरवाही साफ़ नजर  आती है  | स्वास्थ्य मंत्री जी कुछ कीजिये कहीं ऐसा ना हो की जनता का सरकरी अस्पताल से  भरोसा ही उठ जाये  |   मध्य प्रदेश में कहने को सरकार बदल गई  |    लेकिन इसके बावजूद रीवा स्थित  संजय गांधी अस्पताल की तस्वीर नहीं बदल पाई है   | हाल यहाँ पहले से भी बदतर होते जा रहे हैं   | ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो इस अस्पताल में ना हो   | मगर इन पीड़ित गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं  | संजय गांधी अस्पताल रीवा में कर्मचारियों की मनमानी के चलते दवा काउंटर अक्सर बंद मिलता है  |  यहाँ पदस्थ फार्मासिस्ट या तो मरीजों को दवाईयां नही देते   | या फिर अक्सर दवाई की दुकान बंद रखते हैं  |  यह लंबी कतार की तस्वीरें नोटबंदी कि नहीं  |  बल्कि रीवा के  संजय गांधी अस्पताल में दवा की लाइन है  |  मरीज और उनके परिजनों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है   | इसके बाद भी दवा मिल जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है  | मरीजों के परिजनों ने बताया की अस्पताल के कर्मचारी कभी इस काउंटर में लाइन में खड़े होने को बोलते है तो कभी दूसरे काउंटर पर |  अस्पताल में कोई ऐसा जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है जिससे इसके बारे में बात की जा सके  | यहाँ फार्मासिस्ट की मनमानी  है  | दवाई के काउंटर में दवाई मांगने पर मरीजों से बत्तमीजी भी की जाती है | मरीज लंबी लाइनों में खड़े होने के बाद बाहर से महँगी दवाइयां लेने को मजबूर हो रहे है |   यहाँ के हाल देखकर लगता है विंध्य इलाके के इस बाड़े अस्पताल के लोगों की बाहर की दुकानों से सांठगांठ है   |  पिछले कई दिनों से मरीज अस्पताल में इस तरह की मनमानी के चलते काफी परेशान हो चुके है | ऐसे में अगर इन पर कार्यवाई नही की गई तो ये सिस्टम को दीमक की तरह खोखला कर देंगे |  यहाँ  दवाइयों का गोरखधंधा हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही के कारण  फल फूल रहा है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2019

 HIGHWAY

टोन्स जल विद्युत परियोजना में बड़ी लापरवाही  मेंटेनेंस और साफ सफाई होती है सिर्फ कागजों में   टोंस जल विद्युत परियोजना के अधिकारीयों की बड़ी लापरवाही  के चलते नहर पुल के नीचे पानी भर गया है  | जिसकी वजह से हाईवे का यातायात पूरी तरह रुक गया   | परियोजना में बायोडक्ट की साफ सफाई एवं मेंटिनेंस सिर्फ  कागजों में किये जा रहे है  | आलम यह है की नहर के पानी  में ट्रक और कारें तैरती नजर आ रही है |   रीवा सिलपरा टोन्स जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों की लापरवाही के कारण रीवा अमरकंटक हाईवे पर  जाम लग गया  |  नहर पुल के नीचे करीब 5 फ़ीट पानी भरने से जहाँ यातायात बाधित हो चुका है  | लगातार बढ़ते पानी के चलते आमजन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त  है   |  वहीं विभाग के जिम्मेदार सबकुछ देखकर भी मूकदर्शक बने हुए हैं  | बताया जा रहा है की  टोन्स जल विद्युत परियोजना में बायोडक्ट की साफ सफाई एवं मेंटिनेंस हेतु टेंडर निकालकर कागजों में ही कार्य कराया जाता है   |  पावर जनरेटिंग कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सफाई ना होने से पानी  रोड पर भर जाता है  |  नहर के पानी में एक ट्रक व कार तैरते नजर आये  | टोन्स जल विद्युत परियोजना में भ्रष्टाचार चरम पर है  .|  पिछले लगभग 5-6 वर्षों से परियोजना प्रमुख के रुप में पदस्थ   |  मुख्य अभियंता  की कारगुजारियों से परियोजना को ग्रहण लग चुका है   |  2 वर्ष पूर्व बरसात के समय ही टीएचपी सिरमौर का गेट टूटकर बह गया था | जिससे कंपनी का करोडो़ का नुकसान हुआ था  | सूत्र बताते हैं  की टीएचपी कैनाल की सफाई एवं मशीनों का मेंटिनेंस प्रतिवर्ष केवल कागजों में ही होता है   | मेंटेनेंस  के नाम पर नामचीन ठेकेदार से कमीशन लेकर केवल खानापूर्ति की जाती है   | कलेक्टर ने यातायात बाधित होने पर नाराजगी व्यक्त की है  | साथ ही तुरंत कार्यवाही कर आवागमन खोलने के निर्देश दिए है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2019

 HATYA

किडनैपर्स ने मांगे थे दस लाख रुपये  पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है    सरेआम एक बच्चे का अपहरण कर लिया जाता है  | बच्चे के परिजनों से दस लाख रूपये फिरौती मांगी जाती है   | और अपहरणकर्ता बच्चे की हत्या कर देते हैं  | यह सारा घटनाक्रम पुराने विवाद का नतीजा बताया जा रहा है  | इस मामले में  पुलिस प्रशासन का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना नजर आया  |  सतना जिले के अपरपाटन थाना के चोरहटा गांव से किडनैप बच्चे  13 वर्षीय विकास प्रजापति की किडनैपरों ने हत्या कर दी  |  बच्चे का अपहरण करने के दूसरे दिन बच्चे के पिता अमित प्रजापति के पास 10 लाख की फिरौती देने के लिए फोन आया था  |   इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया   | उसकी निशानदेही पर बंशीपुर गांव के एक कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया  | एक किडनैपर अब भी फरार है, पुलिस इसकी तलाश कर रही है  |  इस मामले ने सतना के चित्रकूट में दो बच्चों के अपहरण और हत्या का मामले की याद ताजा करवा दी है  |  मासूम विकास का अपहरण गांव में ही रहने वाले उसके चचेर भाई ने अपने साले के साथ मिलकर किया था  | अपहरणकर्ताओं ने  पहचान छुपाने के लिए  बच्चे हत्या कर दी  |   इसमें उन्होंने चित्रकूट में हुए जुड़वा भाइयों के अपहरण के बाद हत्या की वारदात का तरीका अपनाया  | एक बार फिर अपहरण और हत्या की वारदात से क्षेत्र आक्रोश का माहौल है  | बताया जा रहा है कि आरोपी की बच्चे के परिवार से पुरानी रंजिश भी थी  आरोपी बच्चे के परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश करता रहा  |  इस मामले में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही  सामने आई है  | क्योंकि बच्चे का अपहरण और हत्या के बाद आरोपी पुलिस के सामने भी बच्चे को खोजने का ड्रामा करता रहा   | मृतक बच्चे विकास के परिवार और आरोपियों के बीच जमीन के बटवारे को लेकर  विवाद चल रहा है   | आपसी रंजिश के चलते ही तेजबली ने अपने चाचा के पुत्र के अपहरण और  हत्या की योजना बनाई  |  और मासूम विकास प्रजापति को घुमाने ले गया और उसकी हत्या कर दी  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2019

 TIRANGA YATRA

लोगों ने की तिरंगा यात्रा की सराहना    वीर शहीदों के सम्मान में  युवा एकता परिषद के कार्यकर्ताओं  ने रीवा में  तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया   | इस मौके पर  वीर शहीदों को नमन कर  श्रद्धानजलि अर्पित की गई  |  स्वतंत्रता दिवस के 73वी  वर्षगांठ के पावन अवसर पर   |  युवा एकता परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा  वीर शहीदों के मान एवं सम्मान में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई  | यात्रा  नगर पालिका से प्रारंभ होकर गोविंदगढ़ बाजार ,  गोमती चौराहा से  होते हुए वापस नगर पालिका पहुंची   |  इस मौके पर शहीद हुए  वीर जवानो को याद किया गया   | और  शहीदों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई   |  लोगों ने एकता परिषद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा की सराहना की और कहा की शहीदों की याद में ऐसे आयोजन किये जाने चाहिए  | ताकि आने वाली पीढ़ियों को ये याद रहे की देश के जवानों ने देश की रक्षा के लिए कितनी कुर्बानियां दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2019

 RAID

खाद्य विभाग कार्यालय के पास नकली मावा  खाद्य विभाग की दुकानदारों से है सांठ -गांठ       जबलपुर खाद्य विभाग ने  छापामार कार्यवाई करते हुए रीवा में  17 क्विंटल नकली मावा जप्त किया   | नकली मावे के पीछे खाद्य विभाग रीवा के अधिकारीयों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है |  खाद्य विभाग के कार्यालय के बगल में नकली मावे का धंधा किया जा रहा था  | नकली मावा का ये धंदा  खाद्य विभाग की मिली भगत से हो रहा था ...   रीवा में  नकली मावा बनाने का गोरख धंधा सामने आया है  |  खाद्य विभाग कार्यालय के बगल में  विभाग के अधिकारीयों की मिलीभगत से  ही यह कारनामा किया जा रहा था  | खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी साहू की अनदेखी के चलते शहर में नकली मावे का धंधा जोरों  से चल रहा था   | शिकायतों के बाद रीवा के अधिकारी चुप रहे  |  वहीं जबलपुर खाद्य विभाग ने रीवा में छापेमार कार्यवाई करते हुए नकली मावे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  |  रीवा में ही दर्जनों की संख्या में ऐसी दुकानें है  | जिनकी जांच नहीं की जाती है   | माना जा रहा है की   दुकानदारों ने  विभाग के साथ सेटिंग कर रखी है |   बताया जाता है  |  कि कुछ दुकानदारों के उपर सत्ताधारी दलों व अन्य पहुंच वाले लोगों का भी हाथ  है   |  ऐसे में अधिकारी छोटे कारोबारियों पर ही कार्रवाई कर जरुरी आंकड़े तैयार कर लेते है  | अफसरों को मिलावटखोरों की जानकारी होने के  बावजूद वे  कार्रवाई नहीं कर रहे हैं |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 August 2019

 DEATH

 गेट गिरने से मजदूर की मौत,प्रशासन खामोश    के.के स्पन कंपनी की गलती  के चलते  प्रवेश द्वार  गिरने से मलबे में दब कर  एक मजदूर की मौत हो गई  | इसमें प्रशासन और कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आयी है  |  यह दूसरा मौका है जब काम कर रहे किसी मजदूर की मौत हुई है   | इस कम्पनी से परेशान होकर लोगों ने  कई बार आंदोलन भी किया |      लेकिन  राजनीतिक पकड़ होने के कारण कंपनी पर कोई कार्यवाई नहीं की जाती है |  रीवा में  विभीषण नगर स्थित के.के स्पन कंपनी  की बड़ी  लापरवाही के कारण  मजदूर की तोरण गेट गिरने से दबाकर मौत हो गई  | अब  लोग कंपनी को  यमराज का भेजा हुआ दूत कहने लगे हैं |  बताया जा रहा है की मजदूर प्रेम लाल  कंपनी के कार्य के दौरान गेट गिरने से उसके मलबे में दब गया |   सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने  प्रेम लाला को संजय गांधी अस्पताल पहुचाया गया  |  जहाँ  उसकी मृत्यु हो गई   |   शिवराज सरकार  में कंपनी को रीवा में कार्य मिला | कंपनी की लापरवाही की यह दूसरी घटना है   | जब कंपनी की लापरवाही के कारण किसी  मजदूर की जान गई  है | अब कमलनाथ सरकार  में भी  कंपनी के सामने सरकार और  प्रशासन ने  घुटने टेक दिए हैं    |   कंपनी के ऊपर कार्यवाई  मात्र खाना पूर्ति के लिए की जाती है | कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा  चुका  है  | पर सवाल अब भी यही है कब तक ऐसी कंपनियां मजदूरों की जान लेती रहेंगी |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2019

 KAMAL NATH

प्रभुराम के स्कूल चपरासी चला रहे हैं  कमलनाथ के स्कूल में चपरासी की गुंडागर्दी  छात्रों के बाल पकड़कर पीटता है चपरासी    मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  आप भोपाल से बाहर निकलकर प्रदेश के गांव गांव  घूमें तो आपको पता चले आपके राज में चल क्या रहा है  आपके स्कूलों में चपरासी राज चल रहा है   ये हालात कई जगह हैं लेकिन जो खबर हम आपको बता रहे हैं   इसे देख कर आप भी खुद से सवाल करने लगेंगे कि ये हो क्या रहा है  कमलनाथ जी आपका वक्त जरूर बदला गया है लेकिन मध्यप्रदेश अब भी वहीँ खड़ा है जहाँ था    ये हैं मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों की शर्मसार कर देने वाली हकीकत  इन बच्चों की जमकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है  इनका दोष सिर्फ इतना है कि ये मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं  देखिये इस बच्चे को टेबल पर डॉन की तरह बैठे शख्स ने बुलाया फिर इसके बालों पर टिपण्णी की और इसकी पिटाई शुरू कर दी   गौर से देखिये इस हकीकत को   स्कूल के बच्चे इतने डर गए कि उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन इस वीडिओ ने सरकारी स्कूल की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है    मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री  और बड़े अधिकारी अपनी उधेड़बुन में लगे हैं और चपरासी इस तरह गुल खिला रहे हैं   बच्चों का यह पिटाई कांड कटनी के बड़वारा के सरकारी माध्यमिक स्कूल का है   यहाँ के सभी स्कूलों के यही हाल हैं हर जगह चपरासी राज है   इस घटना के बाद भी इन चपरासियों के अकड़ कायम  आनन-फानन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित स्कूल के चपरासी जय प्रकाश मिश्रा  बीईओ ऑफिस  के चपरासी संजय सिंह मार्को को निलबिंत कर क्लास के अतिथि शिक्षक संत लाल की भी सेवाएं  समाप्त कर दी हैं अब बड़े अधिकारी  इस मामले की जाँच कराने की बात कहकर अपनी बला टालने की कोशिश कर रहे हैं  शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल के चपरासी जय प्रकाश मिश्रा को निलंबित कर दिया है और संकुल प्राचार्य ने शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक को भी नोटिस जारी कर दिया है    मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आप कहते हैं कि एमपी की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है बड़ी कम्पनी के लोग आपसे कहते हैं कि एमपी में योग्य लोग नहीं है  ... तो जब आपके स्कूलों के ये हाल हैं  आपके स्कूल चपरासियों के जिम्मे आ जाते हैं तो हालात सुधरने वाले नहीं हैं  इस मामले से सबक लेकर सरकारी स्कूलों के सिस्टम को सुधारिये या फिर सिस्टम चपरासियों के भरोसे छोड़ दीजिये  आपकी मर्जी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2019

 CHORI

ढाई लाख कैश ,13 जिंदा कारतूस चोरी    एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने  लाखों की नगदी   जेवरात और लाइसेंसी राइफल के 13 जिंदा कारतूसों  पर हाथ साफ़ कर दिया  चोरियों से परेशान लोगों  ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किए और एसपी को ज्ञापन सौंप कर  थाना प्रभारी पर कार्यवाही की भी मांग की है   रीवा में  बढ़ रही चोरी की  घटनाओ से लोग परेशान हो चुके हैं  क्षेत्र में  कई चोर गिरोह सक्रिय हैं  पीड़ित लोग रोजाना थाने में चोरी की रिपोर्ट  दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन  पुलिस के सुस्त रवैये के चलते चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है   तजा मामला समान थाना के  इंदिरा नगर वार्ड का है  जहाँ  एक मकान का का ताला तोड़कर ढ़ाई लाख की नकदी सहित  50 हजार के जेवरात और  लाइसेंसी राइफल के 13 जिंदा कारतूस चोरी कर लिए गए   मकान मालिक योगेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि वे अपनी भतीजी का एडमिशन कराने के लिए रीवा से इंदौर गए हुए थे   जब वह वापस आये तो  देखा कि कमरे की  अलमारी का ताला टूटा हुआ है सारा सामान तथा जरूरी  बैंक संबंधी दस्तावेज बिखरे पड़े हुए थे     पड़ोस में रहने वाली अनीता पांडे ने बताया कि उनके घर में भी चोर घुसा हुआ था  चोरी की वारदात  सीसीटीवी में फुटेज में कैद हो गई लेकिन पुलिस महकमा  अब भी चोर को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुआ है  पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए  लोगों ने रीवा एसपी आबिद खान को ज्ञापन सौंपकर रोष जताया है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2019

lok nirman vibhag

नाराज श्रद्धालुओं ने जताया विरोध   कलेक्टर के निर्देश के वाबजूद लोकनिर्माण विभाग भगवान जगन्नाथ स्वामी की यात्रा में सड़क के गड्ढों की मरम्मत  न किये जाने से नाराज श्रद्धालुओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया  विभाग के अधिकारीयों के गैरमौजूदगी में ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक  कर्मचारी को मांग पत्र सौंपा और मांग पूरा ना होने पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी    रीवा कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद  लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के  चलते भगवान जगन्नाथ स्वामी की यात्रा में सड़क में मौजूद गड्ढों की मरम्मत नहीं करवाई गई  जिसके चलते श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा  नाराज बजरंगीयो और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं  ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की  विरोध और  नारेबाजी की खबर  उच्चाधिकारियों को जैसे ही लगी   ,अधिकारी रफूचक्कर हो गये   फोन कर बुलाए जाने पर भी अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आये  बजरंग दाल के कार्यकर्ताओं  ने मजबूरन कार्यालय में पदस्थ एक सामान्य कर्मचारी को अपना मांग पत्र सौंपा  कार्यकर्ताओं ने  चेतावनी देते हुए कहा की अगर  मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विभाग में तालाबंदी की जाएगी  ,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2019

laaparwaahi

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप      सांप के काटने के बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान  ऑक्सीजन न मिल पाने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई   परिजनों ने मरीज की मौत के लिए  डॉक्टर और हॉस्पिटल  की  लचर  व्यवस्था को  जिम्मेदार ठहराया है   नईगढ़ी में सर्पदंश के बाद  एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई   बताया जा रहा है की  ऋषि मिश्रा को सांप  के  काटने के बाद   हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था  जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही बरती  गई , जिसके चलते मरीज की मृत्यु हो गई  परिजनों का आरोप है कि जब उसकी ज्यादा हालत बिगड़ने लगी तो मृतक ने खुद डॉक्टर को ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा    सिलेंडर में ऑक्सीजन न होने की वजह से  डॉक्टर द्वारा इस व्यवस्था में पर्दा डालने के लिए खाली ऑक्सीजन मास्क  लगा दिया  परिजनों ने बताया की मरीज को  सांस लेने में परेशानी थी लेकिन बिना आक्सीजन के मास्क लगा दिया गया  जिस कारण सांस रूक गयी और मरीज की मौत हो गई  इसके लिए अस्पताल की व्यवस्था जिम्मेदार है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2019

CONGRESS PARTY

कोंग्रेसियों ने मांगा सरकार से प्लॉट    कोंग्रेसियों ने  रीवा में कांग्रेस कर्यालय बनाने के लिए सरकार से  प्लाट उपलब्ध कराने  की मांग की  है   कार्यकर्ताओं का कहना है की पार्टी भवन का निर्माण जनभागीदारी से किया जाएगा  भवन के निर्माण के लिए  मुख्यमंत्री कमलनाथ  को  ज्ञापन भी सौपा जायेगा  रीवा में  कांग्रेस भवन बनाने की कवायद  तेज हो गई है  अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया की आजादी के 72 वर्षों के बाद भी कांग्रेस  का कार्य  करने के लिए  जिले में कार्यालय  नहीं बना  कार्यालय के अभाव में जनहितकारी कार्य योजनाओं का लोक प्रचार नहीं हो पा रहा है जबकि प्रचार ही लोकतंत्र में प्रभावी संसाधन है  इन नेताओं ने सांसद राजमणि पटेल एवं बृजेश पांडे से चर्चा उपरांत  आग्रह किया गया है कि  जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन हेतु भूमि आवंटित की जाए  एवं  2020 के पहले भव्य कांग्रेस भवन को  विंध्य कांग्रेस भवन के नाम से निर्माण कराया जाय       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2019

HATHYA

मामले की जांच में जुटी पुलिस  चोरों से  मोबाइल  वापस मांगने  आए  एक ट्रक चालक  की चाकू मारकर  हत्या करने का  सनसनी खेज मामला सामने आया है पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है चोरों से अपना मोबाइल वापस मांगना  एक ट्रक चालक को इतना महंगा  पड़ गया की  ट्रक चालक को इसकी कीमत अपनी जान गंवा  कर चुकानी पड़ी  मामला रीवा  के  सिविल लाइन थाना का है  जहाँ तीनों  आरोपियों निखिल चौधरी ,विमल पासी ,विकाश सिंह ने ट्रक चालक से सबसे पहले मोबाईल की मांग  की चालक के मना करने पर आरोपियों ने मोबाइल छीन  लिया  ट्रक चालक आरोपियों के पीछे पीछे अपना मोबाइल लेने गया तो इन बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर  को कुछ दूर ले जा कर चाकुओं से हमला कर दिया   इस हमले में ट्रक चालक की मौत हो गई  पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में  लेकर मामले की जांच  की और कुछ ही घंटों में हत्यारों को पकड़ लिया  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2019

SANJAY GHANDHI HOSPITAL

अव्यवस्था दूर करने के लिए ज्ञापन  प्रदेश में  सरकरी अस्पतालों  की स्थिति दयनीय होती जा रही है  रीवा  स्थित संजय गांधी अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर शहर के विभिन्न  सामाजिक संगठनों ने संभागीय आयुक्त  को  ज्ञापन सौंपा   रीवा स्थित  संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर अब सामजिक संगठन आगे आये हैं  सामाजिक संगठनो ने संभागीय आयुक्त को 15  बिंदुओं पर  ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है  अस्पताल में दूर-दूर से ग्रामीण एवं शहरी लोग इलाज कराने आते हैं लेकिन यहां की अव्यवस्थाओं  का उन्हें शिकार होना पड़ता है  संगठनो की मांग है की  , प्रत्येक दिन डॉक्टरों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने के साथ ही डॉक्टर की  ड्यूटी  का सख्ती से पालन हो  अस्पताल में पार्किंग को लेकर मरीजों के परिजनों को बड़ी परेशानी होती है  पार्किंग वसूल रहे लोगों द्वारा मरीजों के परिजनों के साथ अभद्रताके साथ मारपीट की जाती है  ओपीडी में व्यवस्था सुधारने के साथ साथ ब्लड बैंक में चल रहे गोरखधंधे पर कार्यवाई की मांग की गई  सामाजिक संगठनो ने बताया की ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में 70% से ज्यादा दवाइयां डॉक्टर द्वारा बाहर से मंगाई जाती हैं  जिसे बंद कराया जाना चाहिए दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हों ऐसी व्यवस्था की जाये  .डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली 50% दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती जिसे पीड़ित बाहर से खरीदने के लिए मजबूर होते हैं  गंभीर बीमारियों की दवाइयां अस्पताल में मिलती ही नही हैं  अस्पताल  में साफ़ सफाई हो और वार्डों में निगरानी के लिए कैमरे लगाये जाने की बात ज्ञापन में कही गई है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2019

bhrun parikshan

नर्सिंग होम में पुलिस की छापामार कार्यवाई   रीवा के एक  नर्सिंग होम में  पुलिस ने छापामार कार्यवाई करते हुए  भ्रूण परीक्षण कर रहे डॉक्टर को कर रंगे  हाथों गिरफ्तार किया है   डॉक्टर के घर से बिना रजिस्ट्रेशन हुई भ्रूण परीक्षण करने की  मशीन भी बरामद हुयी है  रीवा जिले के खुटेही स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ अरुण अग्रवाल के द्वारा उनके निज निवास में भ्रूण  परीक्षण किया जा रहा था    इस मामले  में  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परीक्षण करते वक्त डॉक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया    बतया जा रहा हैं की  मामले को लेकर कई बार भ्रूण परीक्षण करने की शिकायत रीवा कलेक्टर को मिलती रही हैं   इसके बाद रीवा कलेक्टर ने पुलिस की मदद से एक टीम गठित कर नर्सिंग होम में डॉक्टर को रंगे हांथों  पकड़ा    जहां डॉक्टर के  घर से बिना रजिस्ट्रेशन  मशीन भी बरामद की गई है    जिसके द्वारा यह परीक्षण किया जा रहा था।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2019

TI sunil gupta

  सामाजिक संगठनो ने की हटाने की मांग  रीवा गोविंदगढ़  टीआई का आम देने वाला ऑडिओ सोशल मीडिया में  वायरल होने के बाद टीआई की किरकिरी होने लगी है   वसूली में व्यस्त  और निष्पक्षता  से  कार्य न करने की वजह से क्षेत्र में कई संगठनो  ने  टीआई का जमकर विरोध किया   रीवा के कई सामाजिक संगठनों ने गोविंदगढ़ टीआई  सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए बयान को बेतुका  बताया  और निंदा प्रस्ताव पेश  किया    बताया जा रहा है की  कुछ समय से गोविंदगढ़ टीआई वसूली और निष्पक्ष का कार्य न करने की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं  , और उनका क्षेत्र में जमकर विरोध भी वो रहा है   ग्रामवासी और युवा एकता परिषद के द्वारा रीवा आईजी  को ज्ञापन सौंप  कर टीआई बदलने की मांग की गई थी  बाद में आवाज उठाने वाले लोगों को शांत कराने की बात टीआई द्वारा की जा रही थी   गोविंदगढ़ टीआई किसी को भी गुंडा बदमाश बता देता है   उसने अपने खिलाफ  ज्ञापन देने वाले को भी अपराधी बता दिया  ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल  होने के बाद   टीआई ने ऑडियो  पर  अपना पक्ष रखते हुए  कहा कि आम की मांग की जा रही थी इस कारण हमने आम देने  की बात की  टीआई द्वारा मीडिया के सामने कहीं गई बातें  निंदा का विषय बन गई  है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2019

Death

मछली पकड़ ने गये थे चाचा- भतीजा रीवा के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के तालाब में चाचा भतीजे की डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो केशव को तालाब से बाहर निकाला  ये दोनों तालाब में मछली पकड़ ने गए थे  चाचा भतीजे को मछली पकड़ने का शौक भारी पड़ गया   चाचा और भतीजा दोनों गांव के तालाब पर मछली पकड़ ने गये थे इसी दौरान भतीजे का अचानक पैर फिसलाऔर वो तालाब में गिर गया  उसे बचाने के लिए चाचा ने भी तालाब में छलांग लगा दी  चाचा डूब रहे भतीजे को बचा पाता उससे पहले वह खुद मछली के जाल में उलझगया  मछली के जाल में उलझने के कारण दोनों पानी में डूब गए  इनके नाम बब्बू साकेत ओर अशोक साकेत बताये गए हैं   घटना के बाद से ही गांव में मातम छाया हुआ है

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2019

Dharna

पुलिस वसूली में व्यस्त,जनता हो रही है त्रस्त रीवा में मऊगंज विधायक थाना प्रभारी के विरोध में कार्यवाई की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए  विधायक का आरोप है की थाना प्रभारी वसूली में व्यस्त हैं और क्षेत्र अपराधों का गढ़ बनता जा रहाहै ... विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा की जब तक थाना प्रभारी को निलंबित नहीं कर दिया जाता तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे   रीवा में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, शाहपुर थाना के सामने थाना प्रभारी पर कार्यवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए   विधायक थाना प्रभारी विजय सिह बघेल सहित चार पुलिस कर्मियो के निलंबन की माग  कर रहे हैं     विधायक का आरोप है की शाहपुर थाना मे पीडितो की रिपोर्ट नही लिखी जाती  ...ग्रामीणों द्वारा बीते कई  माह से शाहपुर थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल की शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते उनको धरने पर बैठने  के लिए मजबूर होना पड़ा  पुलिस वसूली मे व्यस्त है और क्षेत्र मे अपराध बढ़ता जा रहा है  जगह जगह शराब  गांजा, खुले आम बिक रहा है छेड़खानी की घटना भी बढाती जा रही है  ...  जनता त्रस्त है, थाने में आम लोगों के साथ गाली-गलौज की जाती है   विधायक ने बताया की जनता चार पुलिसकर्मियों से त्रस्त हो चुकी है  जनता की मांग है की उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए  फरियाद लेकर धरना स्थल पर पहुचे कई पीडितो ने भी  टीआई विजय सिंह बघेल के निलंबन की माग की   विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इन पुलिस वालों को निलंबित नहीं किया जायेगा तब तक धरने पर बैठे रहेंगे    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2019

abvp

दलालों से रहें दूर,प्रक्रिया में रखें विश्वास   रीवा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने  शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में छात्र सहायता शिविर का आयोजन किया आयोजन में छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए जानकारी दी गई शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा  छात्र सहायता शिविर का आयोजन किया गया  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्रों की लंबी भीड़ प्रवेश पाने के लिए महाविद्यालयों में लगने लगी है वही प्रवेश प्रक्रिया में महाविद्यालय में बिचौलियों और दलालों का भी जमावड़ा लगने लगा है  दलाल  प्रवेश लेने आए छात्रों से पैसे लेकर उन्हें प्रवेश दिलाने की बात करते हैं इन्हीं सब समस्याओं से छात्रों को अवगत कराने और निजात दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सहायता शिविर का आयोजन किया विद्यार्थी परिषद् ने  छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज की जानकारी दी  एवं  सही प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी समझाया   उन्हें यह भी बताया गया कि वह किसी भी प्रकार के दलालों के चंगुल में न फंसे और महाविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया में विश्वास रखे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2019

quran

विशेष प्रकार के लेंस से पढ़ी जाती है कुरान     रीवा के  मन्नान मस्जिद  में दुनिया की सबसे छोटी कुरान शरीफ का पता चला है , जिसकी लम्बाई एक इंच और मोटाई आधा इंच बताई जा रही है , कुरान शरीफ विशेष प्रकर के चमड़े की जिल्द के अंदर रखी है | छह सौ  साल पुरानी  सोने की स्याही से हस्तलिखित इस कुरान शरीफ में पूरे 30 पारे हैं , इसे पढ़ने के लिए विशेष प्रकार के  लेंस की आवश्यकता होती है |   भारत सहित मुस्लिम देशो में पढ़ी जाने वाली पवित्र कुरान कई साइजों में मिलती है | आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी कुरान शरीफ दिखाने जा रहें हैं | रीवा में एक विशेष प्रकार के जिल्द में रखी कुरान  मिली है जिसकी लम्बाई एक इंच और मोटाई आधा इंच बताई जा रही है | छह सौ  साल पुरानी सोने की स्याही से हस्तलिखित इस कुरआन में 30 पारे है | कवर पेज पर रखे  विशेष प्रकार के लेंस से इसे पढ़ा जाता है | रीवा में स्थित इस कुरान को लोग बताते है कि इससे छोटी कुरान कही देखने व पढ़ने को नही मिली हाजी मन्नान परिवार मे मन्नान मस्जिद मे रखी इस कुरान शरीफ के मालिक का कहना है की हमारे पास यह लगभग आठ पीढ़ियो से है | इसे हम कुछ विशेष मौको पर ही बाहर निकालते है | रमजान के महीने में इसे खासतौर से निकाला जाता है | सात पीढ़ीयो से सहेज कर रखी पूरी दुनिया मे  इस दुर्लभ कुरान शरीफ को ,  रमजान जैसे इबादत के महीने मे देखना एक बड़ी इबादत है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 June 2019

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति व्याख्यान माला में मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति व्याख्यान माला में कहा कि एकात्म मानववाद ही जीवन के सभी सुखों का मूलमंत्र है। श्री चौहान ने 'एकात्म मानववाद-उत्कृष्ट भारत विषय' पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति को आत्मसात कर नवीन भारत के निर्माण का संकल्प पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का जो सिद्धान्त दिया, वह समाज के अन्तिम छोर तक के व्यक्ति के हित में कार्य करने का है। हमारे लोकतंत्र में भी 'जनता का-जनता के लिये' सिद्धान्त लागू किया गया और इसी का प्रतिफल है सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा। श्री चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सिखाया था कि हम अपने भारतीय दर्शन, विचार और सोच पर चलकर सुखी रह सकते हैं। शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा का सुख मनुष्य को सुखी बनाता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट भारत के निर्माण के लिये आर्थिक सशक्तीकरण आवश्यक है। इसलिये हमें जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ाने के प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की हैं। म.प्र. में भी इस प्रकार के अभियान एवं कार्यक्रम तथा योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि प्रदेश को साधन सम्पन्न बनाया जा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बघेली भाषा प्रकोष्ठ, कुशाभाऊ ठाकरे विद्या केन्द्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध केन्द्र खोलने एवं विश्वविद्यालय में संचालित आनंद विभाग के विधिवत संचालन की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 61 लाख रूपये लागत के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। श्री चौहान ने विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। व्याख्यान माला में विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ चिंतक एवं समाज सेवी श्री भगवत शरण माथुर ने लोगों का आव्हान किया कि एकात्म मानववाद के माध्यम से उत्कृष्ट भारत के निर्माण में सहभागी बनें। स्व. दीनदयाल उपाध्याय ने आध्यात्मिक वर्ण व्यवस्था के आधार पर दरिद्र नारायण की सेवा को ही मूल आधार माना था, यही शाश्वत सत्य है। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति ने विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। प्रो.एस.एल. अग्रवाल ने कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन परिचय का वाचन किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, महापौर सुश्री ममता गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय मिश्रा, विधायक श्रीमती नीलम मिश्रा, श्री नारायण त्रिपाठी, श्री रामलाल रौतेल, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 September 2017

रीवा में अति-वृष्टि

वाणिज्य-उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में अति-वृष्टि के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और जल-भराव की स्थिति की समीक्षा की। श्री शुक्ल ने अधिकारियों से कहा कि अति-वृष्टि के कारण जहाँ-जहाँ जल-भराव की स्थिति निर्मित हुई है, वहाँ पूर्व में किये कच्चे प्रबंधों को पक्का किया जाये। वर्षा के कारण पानी रुकने की समस्या के समाधान के लिये पुख्ता प्रबंधन किये जायें। श्री शुक्ल ने समीक्षा बैठक में रीवा शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्मित हुई जल-भराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अमहिया नाला के नदी में मिलने के स्थान को सीधा किया जाये। शहर से वर्षा का पानी निकलकर नदी में सीधे जाकर मिले, ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। श्री शुक्ल ने विभिन्न नालों को अतिक्रमणमुक्त करने और राहत शिविरों में रुके व्यक्तियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर श्री एस.के. पाल ने अति-वृष्टि के कारण हुए जल-भराव से निपटने के लिये किये गये प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2017

सतना-रीवा में भारी बारिश

मध्यप्रदेश के सतना और रीवा अंचल में तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण सतना के बकिया बराज डेम के तेज गेट खोलकर 117 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं त्योंथर में टमस नदी का जलस्तर भी बढ़ जाने कारण अंदवा बांध से बेलन नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने निचले हिस्सों में रह रहे लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है। सभी डेम से पानी छोड़ने के बाद सतना रीवा में बाढ़ आने की भी आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इधर सतना में माधवगढ़ नदी का जलस्तर बढ़ जाने से भी यातायात प्रभावित हो गया है। सतना में लगातार हो रही बारिश के कारण प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश दे दिया है। सतना-ऊँचेहरा मार्ग पर बारहा तिराहे के पास एक पुलिया तेज बारिश के कारण धंस गई है। पिछली बरसात में भी ये पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। बदहाल हालत में भी इस पुलिया से बड़े वाहनों का आवाजाही लगातार बनी हुई है, ऐसे में कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2017

मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी

मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्निक किया सफारी का भ्रमण  सफेद शेर विन्ध्य की शान है। मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी बनने से विन्ध्य का गौरव वापस आया है। इस सफारी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ टाइगर सफारी में से एक बनाया जाएगा। रीवा के निकट सतना जिले में स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर में भ्रमण के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, उद्योग-वाणिज्य और खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शुक्ल मौजूद थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निश्चित ही मध्यप्रदेश सरकार मुकुन्दपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी को दुनिया की श्रेष्ठ सफारी में से एक बनायेगी। इसके लिये अगले सप्ताह भोपाल में उच्च-स्तरीय बैठक बुलायी जावेगी। इस सफारी को श्रेष्ठतम बनाने संबंधी निर्णय लिये जायेंगे। सफारी एवं जू के लिये किसी भी स्तर पर धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस व्हाइट टाइगर सफारी के लिये जैसी कार्य-योजना बनायी है और जैसी उनकी कल्पना है उसी अनुरूप इस सफारी को स्वरूप प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिवार से साथ मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू-रेस्क्यू सेन्टर का आनन्द उठाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रीवा में सफेद शेर के इतिहास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि विभिन्न स्थान पर जो भी सफेद शेर हैं, वे सभी विन्ध्य अंचल में जन्में सफेद शेर मोहन के वंशज हैं। मोहन को महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव ने विन्ध्य के जंगल से पकड़ा था। उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लम्बे समय के अन्तराल के बाद सफेद शेर को विन्ध्य की धरती पर वापस लाकर सराहनीय काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इस सफारी में विदेशी पर्यटकों की रूचि बढ़ी है और उन्होंने यहाँ आकर सफेद शेर देखा है। उन्होंने निर्देश दिये कि सफेद शेर, बंगाल टाइगर और अन्य वन्य-प्राणियों की समुचित देखभाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की निगरानी में ऐसे प्रयास हों कि सफेद शेर का कुनबा बढ़े। मुकुन्दपुर का क्षेत्र सफेद शेरों का प्राकृतिक रहवास है। जलवायु उनके अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने सफेद शेरनी विन्ध्या और बंगाल टाइगर और अन्य वन्य-प्राणियों को देखकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान ही रीवा में गत वर्षा ऋतु के समय आयी भीषण बाढ़ को रोकने के उपायों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रीवावासियों को बाढ़ की भीषण आपदा से बचाने के लिये हर सम्भव उपाय करने में शीघ्रता लायी जानी चाहिये। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल, सम्भागायुक्त श्री एस.के. पॉल और कलेक्टर श्री राहुल जैन ने बाढ़ की विभीषिका को रोकने के लिये अब तक किये गये प्रयास और कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 April 2017

शिवराज सिंह चौहान  कप कबड्डी

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज रीवा जिले के जवा जनपद अन्तर्गत ग्राम अतरैला में मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह एवं विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता 2017 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रीवा, सिरमौर, गंगेव और नईगढ़ी जनपद पंचायतों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि ग्रामीण अंचल में होने वाले खेलों के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बेहतर कोच और संसाधन मुहैया करवाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी जैसे स्थानीय खेल के आयोजन के लिये विधायक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सिरमौर में कबड्डी खेल के लिये इनडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँव और शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने का कर्त्तव्य प्रत्येक व्यक्ति का है। आज रीवा जिले की जो चार जनपदें खुले में शौच मुक्त हो रही हैं वहाँ के जन-प्रतिनिधि, ग्रामीणजन और प्रशासनिक अधिकारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि यहाँ सतत निगरानी हो और लोग शौचालयों का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति को आवास देने के उद्देश्य से ग्रामीण आवास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में रीवा जिले में इस वर्ष 38 हजार आवास बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के लिये दूर न जाना पड़े, इस उद्देश्य से शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों का उन्नयन और महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। अब कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को उच्च शिक्षा हेतु प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पर लगने वाली फीस शासन द्वारा वहन की जायेगी। किसानों के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। नहरों का जाल बिछाकर असिंचित भूमि को सिंचित करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी और स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ लेकर अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिये आगे आकर स्वावलम्बी बनें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में कानून बनाकर मासूमों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जायेगा। उन्होंने आजीविका मिशन को सशक्त बनाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने जवा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने के लिये हर सम्भव कार्य किये जाने की बात कहते हुए लोगों से नशा न करने और वृक्षारोपण कर प्रदेश को हरा-भरा एवं समृद्धशाली बनाने में सहयोग की अपेक्षा की। श्री चौहान ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान में खुले में शौच मुक्त जनपदों के अध्यक्षों और सरपंचों को पुष्प-वर्षा कर व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने अपने अतरैला भ्रमण के दौरान 8949.79 लाख रूपये लागत के 3301 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्यौंथर सर्वश्री रमाकांत तिवारी और दिव्यराज सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विभा पटेल सहित जन प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।     अच्छे प्रशासन के लिये तकनीक का उपयोग जरूरी-मुख्यमंत्री श्री चौहान मोबाइल एप-शिवराज सिंह चौहान की लांचिंग    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज के समय में अच्छा प्रशासन देने के लिये तकनीक का उपयोग करना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ 'मोबाइल एप शिवराजसिंह चौहान'' के लांचिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुशासन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जनता के जुड़ने का सशक्त डिजिटल माध्यम है। इससे कम समय में जनता जुड़ेगी तथा सुझाव और समस्याओं की जानकारी दे सकेगी। इस एप से कार्यक्रमों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। यह परस्पर संवाद का अच्छा माध्यम बनेगा। इससे जनता की समस्या का समाधान त्वरित समय में होगा। प्रमुख सचिव जनसंपर्क  एस.के.मिश्रा ने एप के संबंध में जानकारी दी। एण्ड्राईड फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर पर शिवराज सिंह चौहान एप्प सर्च कर सकते हैं। इसे सिलेक्ट कर इंस्टॉल बटन दबाये। अगर एप कोई परमिशन माँगता है तो सहमति दें । एप इंस्टॉल होने के बाद अपनी भाषा अंग्रेज़ी या हिंदी का चयन कर सकते हैं। यह एप में मेन्यू सेक्शन में जा कर अलग-अलग जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के समाचार, कार्यक्रम और उनके भाषण के वीडियो देख सकते हैं एवं ऑडियो सुन सकते हैं। साथ ही लेख पढ़ सकते हैं और अपना फ़ीडबेक भी दे सकते हैं। सोशल मीडिया से भी सीधा एप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। बहुत सारे इंटरैक्टिव फ़ीचर्स इस एप में आने वाले दिनों में डाले जाएँगे। इसका आई.ओ.एस. वर्ज़न भी बहुत जल्द उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान और श्री सुहास भगत उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2017

 राजेन्द्र शुक्ल

उद्योग मंत्री  शुक्ल ने रीवा में "भारत माता की जय'' से की "मिल-बॉचें म.प्र.'' की शुरूआत  वाणिज्य-उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्कार हमें अपने माता-पिता, गुरू, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे एवं आदर भाव रखने और सदमार्ग पर चलना सिखाते हैं। श्री शुक्ल  रीवा में 'मिल-बाँचें मध्यप्रदेश'' कार्यक्रम में शासकीय प्रवीण कुमारी हाई स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्राओं को पढ़ा रहे थे। उद्योग मंत्री ने 'भारत माता की जय'' के नारे से छात्राओं को पढ़ाना शुरू किया। शिक्षक के रूप में श्री शुक्ल ने छात्राओं को पढ़ाया। इसके बाद गुरू द्रोणाचार्य के शिष्यों की कहानी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि गुरू द्रोणाचार्य ने जब पक्षी पर निशाना लगाने की बात कही तो जहाँ युधिष्ठिर और भीम को पक्षी दिखाई दिया वहीं अर्जुन को सिर्फ पक्षी की आँख दिखी। इसकी सीख यह है कि हमें अपने लक्ष्य के अलावा अन्य की तरफ ध्यान नहीं रखना चाहिए। उद्योग मंत्री ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने की बात कही। परीक्षा की तैयारी के विषय में पूछा तथा कहा कि जब पढ़े तो पूरी एकाग्रता और तल्लीनता से करें। घर में भी मन लगाकर पढ़े। समाज में बेटियों का स्थान सर्वोपरि है। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बेटियों के उत्थान के लिये कई योजनाएँ तथा कार्यक्रम संचालित है। 'मिल-बांचें कार्यक्रम'' भी एक पहल है, जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति विद्यालयों में जाकर पढ़ा रहे हैं। इससे एक ओर जहाँ विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है, वहीं वह अच्छे संस्कार और शिक्षा ग्रहण करते हैं। श्री शुक्ल ने विद्यालय में व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। श्री शुक्ल ने अन्य कक्षओं में जाकर छात्राओं से शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। प्राचार्य को स्कूल मैदान को व्यवस्थित कर सुधार कार्य करवाने के लिये कहा। मुख्यमंत्री का संदेश भी छात्राओं को पढ़कर सुनाया गया। छात्राओं को पढ़ाने पहुँचे उद्योग मंत्री ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा के दौरान इसी विद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की थी। छात्रा कुमारी संध्या द्विवेदी ने श्री शुक्ल से पूछा कि राजनीति में आने के लिये किन-किन गुणों का होना आवश्यक है। उद्योग मंत्री ने बताया कि राजनेता में सेवाभाव का होना अति आवश्यक है। दूसरों के दुख-दर्द को समझे और संवेदनशील होकर उसे दूर करने का काम करे, तभी वह जनता का विश्वास जीतने में सफल हो पायेगा। श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुश्री निधि मिश्रा द्वारा लिखित ‘कुछ बातें’ पुस्तक का विमोचन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 February 2017

shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार को आवासीय भूमि का पट्टा दिया जायेगा और राज्य शासन की योजना में उनके लिये मकान का निर्माण भी करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा जिले के ग्राम ओझापूर्वा में जन-समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी बड़े हनुमान त्रिवेणी बाँध प्रयाग इलाहाबाद के अध्यक्ष महन्त नरेन्द्र गिरि श्री महाराज और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के आनन्दम विभाग की नीति के अनुसार एक अनुपम उदाहरण है। गुरू महन्त नरेन्द्र गिरि जी महाराज ने अपने निर्धन शिष्य शिवेक मिश्रा को एक शानदार मकान का निर्माण कर प्रदान किया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति सुख, शांति, समृद्धि और आनन्द के साथ जीवन जियें। मन को आनन्द धन और पद से नहीं मिलता है, जिसके पास कुछ नहीं है उसे सम्बल, सहयोग देने उसके सुख के लिये सभी प्रयास करने में ही आनन्द है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी आनन्द विभाग का गठन कर इसी दिशा में प्रयास शुरू किये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महन्त नरेन्द्र गिरि जी महाराज को आनन्दम विभाग का प्रमाण-पत्र ससम्मान प्रदान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन उनका सम्मान और आदर कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर और उच्च शिक्षा पाने में आने वाली हर बाधा को राज्य सरकार ने दूर किया है। अब किसी भी गरीब परिवार के छात्र को उच्च शिक्षा पाने में फीस की चिन्ता नहीं करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक युवा के लिये रोजगार की चिन्ता की है। उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष में साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार में स्थापित करने का लक्ष्य है। राज्य सरकार युवाओं को इसके लिये ऋण प्रदान करायेगी तथा ऋण की सुगमतापूर्वक वापसी की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार लेगी। मुख्यमंत्री ने गाँव की कक्षा 8वीं तक की शाला का कक्षा 10वीं तक उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केन्द्र प्रारम्भ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में अनेक जगह स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं ताकि हर पीड़ित व्यक्ति का समुचित इलाज हो सके। गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिये भी मध्यप्रदेश सरकार मदद देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संत-महात्मा और जन-समुदाय का आव्हान किया कि वे नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हों, ताकि नर्मदा नदी के साथ सभी नदियों के जल की स्वच्छता और भरपूर जल को कायम रखा जा सके। महन्त नरेन्द्र गिरि जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान अति उत्तम इंतजाम सुनिश्चित करवाये थे। महंत जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रत्येक संत-महात्मा और हर व्यक्ति के हृदय में सदैव निवास करेंगे। उन्होंने आज एक निर्धन व्यक्ति के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर प्रत्येक गरीब परिवार के मान को बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने महंत जी को आनन्दम विभाग की ओर से प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह और रामायण की प्रति भेंट स्वरूप दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन भी किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 February 2017

लोक सेवा गारंटी

 रीवा में युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री  चौहान  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर संभाग में उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाये जायेंगे। इनमें प्लेसमेंट सेंटर भी होगा। छात्रों को उत्तर-पुस्तिका देखने का प्रावधान लोक सेवा गारंटी अधिनियम में जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा पढ़ाई में जुटें और अपनी प्रतिभा को निखारें, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।  चौहान रीवा में युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये अथक प्रयास कर रही है। युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिये एक करोड़ रूपये की बैंक ऋण गारंटी को बढ़ाकर दो करोड़ रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई-लिखाई के उत्कृष्ट संसाधन मिले, इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। पहली से कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क पुस्तक, 8वीं तक यूनिफार्म और घर से 3 किलोमीटर स्कूल दूर होने पर ग्रामीण क्षेत्र में नि:शुल्क सायकल दी जा रही है। गाँव की बेटी योजना में 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक लाने पर और कॉलेज में प्रवेश लेने पर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को भी 5 हजार रूपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक लाने पर लेपटॉप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारे प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये बाहर नहीं जाना पड़े, इसके लिये अखिल भारतीय स्तर के इंस्टीटयूट खोले जा रहे हैं। प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने इसके‍लिये सरकार ने निर्णय लिया है कि उनकी फीस माता-पिता नहीं बल्कि सरकार भरेगी। युवाओं को लोक सेवा और राज्य सेवा आयोग की कोचिंग भी नि:शुल्क दिलवाई जायेगी।   मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले सत्र से 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा फिर से शुरू की जायेगी। महाविद्यालयों में पीजी और रेगुलर अथॉरिटी कोर्स को छोड़कर सेमेस्टर सिस्टम को बंद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 10 हजार से लेकर 2 करोड़ तक का बैंक ऋण सरकार की गारंटी पर दिया जायेगा। इस पर 15 प्रतिशत अनुदान और 5 साल तक 5 प्रतिशत तक का ब्याज सरकार भरेगी। सरकार द्वारा 100 करोड़ रूपये का वेंचर केपिटल फण्ड भी बनाया गया है। इससे युवाओं को नई कम्पनी बनाने में मदद दी जायेगी। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने, बेटियों का सम्मान, पर्यावरण की रक्षा और हर वर्ष एक पेड़ लगाकर नदियों को दूषित होने से बचाने का संकल्प दिलवाया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने बताया कि अगले शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम में कौशल उन्नयन के साथ 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम नैतिक शिक्षा से संबंधित होगा। वाणिज्य-उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य के युवाओं में ऊर्जा है, जिसका उपयोग इस अंचल के साथ ही प्रदेश की उन्नति में किया जायेगा। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने बताया कि अगले शिक्षण सत्र से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिन्दी माध्यम से परिक्षाएँ संचालित करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल उन्नयन के लिये 1600 करोड़ के प्रोजेक्ट बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विवाह और निकाह योजना में 501 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने रीवा शहर को खुले में शौच से मुक्त होने पर महापौर सुश्री ममता गुप्ता को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमी द्वारा लगाये जाने वाले उद्योगों का शुभारंभ कर 10 हितग्राहियों को ई-रिक्शा वितरित किये। छात्रों को स्मार्ट फोन और दिव्यांग छात्रों को लेपटॉप दिये। मुख्यमंत्री ने लगभग 220 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और 5 करोड़ से अधिक के कामों का शिलान्यास किया। उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अनुसूचित जाति, जनजाति कन्या छात्रावास, मॉडल केरियर सेन्टर रीवा वनकुंइया मार्ग, कटरा क्योटी लालगाँव और मउगंज मार्ग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। सम्मेलन में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, श्री गणेश सिंह, श्रीमती रीति पाठक, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अभय मिश्रा, अध्यक्ष व्यापार संवर्धन बोर्ड श्री मदन मोहन गुप्ता, विधायक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 January 2017

riwa prutan

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित विंध्या रिट्रीट एवं फूड क्राफ्ट इंस्टीटयूट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों भवन के निर्माण और डिजाइन की तारीफ की। श्री चौहान ने कहा कि रिट्रीट के बन जाने से पर्यटकों को रूकने की सुविधा मिलेगी। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट से युवाओं को होटल प्रबंधन, फूड प्रोडक्शन, फूड बेवरेज सर्विस, बेकरी, कनफेक्शनरी एवं हाउसकीपिंग का डिप्लोमा मिलेगा, जिससे उन्हें रोजगार भी मिल सकेगा। फूड एण्ड क्राफ्ट इंस्टीटयूट की स्थापना भारत सरकार के सहयोग से की गई है। साढ़े 300 करोड़ की लागत से निर्मित इस संस्थान में विभिन्न विषय के पाठयक्रम शुरू किये जायेंगे, जिससे युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सकेगा। विन्ध्या रिट्रीट का निर्माण 3 करोड़ की लागत से किया गया।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 January 2017

एफ.सी.आई. एवं विंध्या रिट्रीट रीवा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 20 जनवरी को रीवा में फूड एण्ड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे। श्री चौहान मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा नव-निर्मित विंध्या रिट्रीट रीवा का लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि फूड एण्ड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना रीवा में भारत सरकार के सहयोग से की गई। रीवा में यह संस्थान 3.50 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है। संस्थान में जल्द ही फूड प्रोडक्शन, फूड एण्ड वेबरेज सर्विस एवं हाउसकीपिंग विषयों के पाठ्यक्रम शुरू किये जायेंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सकेगा।   मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी दिन रीवा में नवनिर्मित विंध्या रिट्रीट का लोकार्पण भी करेंगे। इससे रीवा में पर्यटक सुविधाओं का विस्तार होगा। विंध्या रिट्रीट के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसमें 10 कक्ष बने हैं। साथ ही सर्वसुविधायुक्त कॉन्फ्रेंस हॉल, रेस्टॉरेंट, लॉबी और किचन का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर रीवा में आयोजित समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक एवं महापौर श्रीमती ममता गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 January 2017

riwa news

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना कार्य का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। यह परियोजना दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है। इससे 750 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। इसमें सहभागिता के लिए प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों ने रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परियोजना के कार्य में तेजी लायी जाये। उन्होंने परियोजना के विभिन्न चरणों के कार्य की जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना को 250 मेगावॉट की तीन इकाइयों में बाँटा गया है। इसके पावर ग्रिड सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। यह देश की पहली परियोजना है, जिसे क्लीन टेक्नोलॉजी फण्ड के अंतर्गत ऋण स्वीकृत किया गया है। इससे दिल्ली मेट्रो को बिजली दी जायेगी। परियोजना का प्रस्तुतिकरण करते हुए प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना से प्रदेश को विभिन्न लाभ होंगे। इनमें प्रदेश को सस्ती सौर विद्युत प्राप्त होगी, विद्युत वितरण कम्पनियों के आर.पी.ओ. की पूर्ति, परियोजना में 5000 करोड़ रूपये का निवेश, निजी भूमि के लिये भू-स्वामियों को 54 करोड़ रूपये का भुगतान, प्रमुख है। विकासकों से 15 करोड़ रूपये स्थानीय क्षेत्र विकास के रूप में प्राप्त होंगे। विकासकों से रजिस्ट्रेशन के रूप में राज्य को साढ़े सात करोड़ रूपये और राजस्व भूमि उपयोग के लिये 32 करोड़ रूपये प्राप्त होंगे। परियोजना निर्माण अवधि में 13 हजार 500 श्रमिकों को रोजगार मिलेगा तथा परियोजना कमीशनिंग होने पर 750 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध होगा।बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 January 2017

pashudhan

उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बेसहारा पशुधन को संरक्षित रखने पंचायतों में भी गौ-शालाओं का निर्माण किया जाये। उन्होंने कहा कि रीवा शहर के आसपास की ग्राम पंचायतों सहित जिले के अन्य ग्रामों में भी गौ-शालाओं के निर्माण के कार्य प्राथमिकता से करवाये जाये। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणबाग गौ-शाला को भी आत्म-निर्भर बनाया जायेगा। श्री शुक्ल आज रीवा में जिला गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौ-शाला से प्रेरणा लेकर लोग गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आयेंगे और गौ-वंश से दैनिक उपयोग की वस्तुओं का भी निर्माण करेंगे। उद्योग मंत्री ने बताया कि गौ-शाला में गाय के गोबर से लकड़ी एवं गमले तथा गौ-मूत्र से फिनायल बनाने का कार्य प्रथम चरण में शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बसावन मामा के पास स्थित क्षेत्र में गौ-अभयारण्य के निर्माण के लिए आवश्यक कार्य-योजना बनाते हुए जमीन हस्तांरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उद्योग मंत्री ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौ-शाला जागरूकता का भी कार्य करेंगी जिससे प्रेरित होकर जिले में गौ-वंश को संरक्षित तथा संवर्धित करने का काम होगा। बैठक में गौ-शालाओं की बेहतर व्यवस्थाओं तथा गोबर और गौ-मूत्र से बनायी जाने वाली सामग्री का प्रस्तुतीकरण दिया गया। गौ-शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय ने गौ-शाला की अद्यतन प्रगति से अवगत करवाया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 January 2017

shivraj singh rewa

  रीवा में गरीब कल्याण एवं अन्त्योदय मेला में मुख्यमंत्री    विकास के साथ रोजगार के नये अवसर सृजित करने के कार्य प्राथमिकता और योजनाबद्व तरीके से किये जाकर युवा पीढ़ी को प्रदेश के विकास में सहभागी बनाया जाये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  रीवा जिले के मनिकवार ग्राम में गरीब कल्याण एवं अन्त्योदय मेले में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने 35 हजार हितग्राहियों को करीब करोड़ों रूपये के हितलाभ पत्र और सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में 2 करोड़ 32 लाख की लागत के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। उद्योग एवं खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीबों और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुँचाना है। इसीके मद्देनजर विभिन्न प्रकार की योजनाएँ बनायी गयी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रगति और विकास के मापदण्ड से ही प्रदेश को उन्नतिशील बनाने का हर कार्य होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विन्ध्य की उर्वरा भूमि को आने वाले वर्षों में बाणसागर के पानी से सिंचित कर दिया जायेगा। उन्होंने औषधीय खेती के साथ ही फलों की खेती कर उन्नतिशील कृषक बनने की बात किसानों से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएँ अपने खाली समय का सदुपयोग करें और आजीविका मिशन को अपनी उन्नति का माध्यम बनायें। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों को घर बनाने के लिये भूमि देने और मकान बनाने की योजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि 1.20 लाख से मकान और 12 हजार रूपये से घर में शौचालय के निर्माण की राशि शासन द्वारा मुहैया करायी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पढ़ाई के लिये बेटे-बेटियों को किताबें, छात्रवृत्ति, साइकिल, लैपटाप और स्मार्टफोन देने का काम भी किया जा रहा है। अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के साथ हाथठेले वालों के लिये ई-रिक्शा देने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने घर-घर में शौचालय बनवाने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने और वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे जीवित रखने का आव्हान लोगों से किया। मुख्यमंत्री ने नशामुक्त गाँव बनाने और कैशलेस व्यवस्था का अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि रायपुर-सीतापुर मार्ग को उन्नत सड़क के तौर पर सौ करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा। उन्होंने शासकीय विद्यालय खैरा, पूर्वा और रायपुर के उन्नयन की घोषणा भी की। आजीविका मिशन का बैंक लिंकेज कराये जाने, शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल मनिकवार के नये भवन का निर्माण, स्कूल के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने, स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, हायर सेकण्डरी शिवराजपुर का नामकरण शहीद भैरोसिंह के नाम पर करवाने सहित शासकीय महाविद्यालय नईगढ़ी और देवतालाब में अन्य विषय प्रारंभ कराने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनिकवार विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी श्री बृजराज सिंह तिवारी के नाम पर किया जायेगा। सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने बाणसागर के पानी को हनुमना में भी पहुँचाये जाने की माँग की। विधायक  गिरीश गौतम ने कहा कि शासन की जन-कल्याणकारी और आमजन हितैषी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से उन्होंने देवतालाब क्षेत्र में साइकिल यात्रा की। श्री गौतम ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विकास पुरूष बताया और क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया। विकास प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र मेला में जनसम्पर्क और अन्य विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। जनसम्पर्क विभाग के सूचना-सह-शिविर में विकास एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रचार साहित्य का भी वितरण किया गया।     Attachments area

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 December 2016

rajendra ji

    रीवा में 4.80 करोड़ की सड़कों का भूमि-पूजन    उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना बहुत आवश्यक है। सड़कें अच्छी बन जाने से विकास की यात्रा शुरू हो जाती है। साथ ही आवागमन सुगम हो जाता है। श्री शुक्ल आज रीवा जिले के विभिन्न स्थान में 4 करोड़ 80 लाख रुपये लागत की सड़कों का भूमि-पूजन कर रहे थे। श्री शुक्ल ने लौआ लक्ष्मणपुर में तीन करोड़ की लागत से बनने वाली चिन्मय आश्रम से कपूरी, बरा कोठार में एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से बनने वाली विश्वविद्यालय सिरमौर रोड से अजगरहा और ग्राम पंचायत रौसर में 7 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनने वाली छोटी रौसर से गुलाबी टोला की सड़क का भूमि-पूजन किया। श्री शुक्ल ने कहा कि सड़कों का निर्माण पूरा होने पर ये क्षेत्र भी विकसित क्षेत्र की सूची में जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गाँव बिना सड़क का नहीं होगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप गाँवों को भी शहर की भांति सुविधाएँ मुहैया करवायी जायेंगी। गाँवों में पाइप लाइन बिछाकर घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहरों से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। सड़कों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत सहित अनेक बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति कर किसानों को समृद्ध बनाया जायेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि सभी ऋणी और अऋणी किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को स्व-रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना से ऋण दिया जा रहा है। मंडी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री रामसिंह ने कहा कि मंत्री श्री शुक्ल के सहयोग से विकास और विस्तार सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है। श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा सहित अनेक क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री शुक्ल द्वारा विकास के बहुत से कार्य किए गए हैं। रीवा जनपद अध्यक्ष श्री के.पी. त्रिपाठी सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 December 2016

godevak

शुक्ल ने पुरस्कृत किया गौ-पालकों को  उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि संगठित और योजना बनाकर रीवा के गौ-पालकों को डेयरी उद्योग से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक को अपनाकर पशुपालक दूध के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। श्री शुक्ल ने पशुपालकों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। उद्योग मंत्री  शुक्ल आज रीवा में जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना में गौ-पालकों को पुरस्कृत कर रहे थे। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा अंचल में नई नस्ल की दुधारू गाय लाये जाने की आवश्यकता है। इसके लिये गौ-पालकों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रीवा में आयी बाढ़ के समय जिन व्यक्तियों ने गायों को बचाया था, उन्हें गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। उद्योग मंत्री ने गौ-पालन और गौ-सेवा को पुनीत कार्य बताते हुए अपेक्षा की कि हर गाँव में गौ-शालाएँ खुलें जिससे बेसहारा गायों को आश्रय मिल सके। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला संचालक समिति को बधाई भी दी। जिला गौ-संबंर्धन बोर्ड एवं लक्ष्मणबाग गौशाला के संचालक राजेश पाण्डेय ने कहा कि रीवा जिले के गौ-पालक किसी भी अन्य जिले से बेहतर हैं। गोपाल पुरस्कार योजना में जवा जनपद के चपरिहन पुरवा के गौ-पालक विनोद कुमार मिश्रा को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50 हजार, रायपुर पहड़िया के प्रभाकर सिंह को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार तथा त्यौंथर के कैमा निवासी संदीप यादव को तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपये प्रदान किये गये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2016

rewa -सिलेंडर फटा छ घायल

रीवा में रानी तालाब मंदिर के पास शुक्रवार सुबह गुब्बारे में गैर भरने वाला सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।  नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। कलेक्टर राहुल जैन ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 50-50 हजार रुपए और सामान्य रुप से घायल तीन लोगों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायत राशी स्वीकृत की है। जैसे ही गैस सिलेंडर फटा वहां भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2016

बिजली गिरने से  18 लोगों की मौत

  मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर छिटपुट वर्षा हुई लेकिन इस दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। ये मौतें उज्जैन, मंदसौर, आगर, राजगढ़ और गुना जिलों में हुई। मालवा अंचल में बदले मौसम के बीच शनिवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है। उज्जैन के ग्राम करोंदिया में रेशमबाई , ग्राम धुलेटिया में मंजू और केशरपुर (थाना घट्टिया) में सोयाबीन काटने आए बजरंगगढ़ (रतलाम) निवासी सैतान भील की मौत हो गई। मंदसौर जिले में पांच स्थानों पर बिजली गिरी। इसमें दो लोगों की मौत हो और 8 लोग घायल हो गए। आगर के ग्राम ताखला में बिजली गिरने से विनोद विश्वकर्मा की मौत हुई। पांच गांवों में गिरी बिजली राजगढ़ जिले के पांच गांवों में शनिवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग झुलस गए। खुजनेर ब्लॉक के पाटनकलां गांव में खेत में उस वक्त बिजली गिरी जब मजदूर सोयाबीन काट रहे थे। यहां 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 झुलस गए। प्रभुलाल तंवर , सुनीताबाई की मौत हो गई और 7 मजदूर झुलस गए। उधर कल्पोनी गांव में रतनबाई सौंधिया, पटाड़ियाधाकड़ में संतोषबाई और भादाहेड़ी गांव में चौथमल दांगी , उसकी पत्नी कौशल्या की मौत हो गई। खिलचीपुर ब्लॉक के भादाहेड़ी में एक दंपती और पचोर ब्लॉक के पटाड़िधाकड़ व कल्पोनी में दो महिलाओं की जान चली गई। ब्यावरा कलां गांव में युवक झुलस गया। भाई-बहन सहित छह की मौत गुना में कैंट थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में शनिवार दोपहर घर की सर्विस लाइन पर बिजली गिर गई। इससे लाइन में फाल्ट हो गया और बिजली के तार टूटकर लोहे के गेट पर गिर गए। घर में करंट फैल गया जिससे राहुल और उसकी बहन संगीता की मौत हो गई। चांचौड़ा ब्लॉक के कीताखेड़ी और तेलीगांव रोड के पास खेत पर सोयाबीन की फसल काट रहे मजदूरों पर भी बिजली गिर गई। इससे रमेश कुशवाह व रोडीबाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सावित्रीबाई की हालत गंभीर है। बीनागंज के नजदीक बीजनीपुरा में बिजली गिरने से जानकी मोगिया की मौत हो गई। गायत्री मोगिया गंभीर रूप से घायल हुई है। कुंभराज तहसील के सांकाकला गांव में श्यामलाल की मौत हो गई और उसकी पत्नी प्रेमबाई घायल हो गई। मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त चांचौड़ा ब्लॉक के कीताखेड़ी गांव में शनिवार दोपहर राधाकृष्ण मंदिर के शिखर पर बिजली गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। दो भैंसों की मौत राघौगढ़ नपा क्षेत्र के तहत वार्ड क्रमांक 12 के बरखेड़ी मेवाती गांव में दो भैंसों की मौत हो गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2016

madhyprdesh barish

रीवा, गुना सहित कई जिलों में फिर भारी बारिश का अलर्ट   दो दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को राजधानी भोपाल फिर हल्की बारिश से तरबतर हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद शहर में कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।   यहां अलर्ट भोपाल में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में यहां अब तक 1241 मिमी से ज्यादा पानी बरस चुका है। जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, उज्जैन, देवास में भी बारिश हुई। गुना, राजगढ़, आगर, सतना, रीवा, शहडोल समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।    भोपाल, इंदौर, मंडला, हरदा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर जिलों में आज गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम केंद्र ने बताया कि बांग्लादेश के पास बना लो प्रेशर सिस्टम झारखंड, बिहार, छतीसगढ़ होता हुआ पूर्वी मप्र से दस्तक दे सकता है। इस वजह से फिर तेज बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 33 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मप्र में 30 और पश्चिमी मप्र में 36 फीसदी ज्यादा पानी बरस चुका है।   30 जिले में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा, 19 में सामान्य और 2 जिले में कम वर्षा दर्ज मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 22 अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 30 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा, 19 जिले में सामान्य तथा 2 जिले में कम वर्षा दर्ज की गई है।   सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले- जिन जिलों में 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। इनमें जबलपुर, कटनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और बैतूल है।   सामान्य वर्षा वाले जिलों में छिन्दवाड़ा, सिवनी, डिण्डोरी, टीकमगढ़, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, धार, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, मुरैना, श्योपुरकला, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, हरदा, खण्डवा और आगर शामिल हैं। कम वर्षा वाले जिले बड़वानी और बालाघाट हैं।   बाढ़ से 3.80 लाख आबादी प्रभावित प्रदेश में बाढ़ और अति वर्षा से 3 लाख 83 हजार 459 आबादी प्रभावित हुई। कुल 103 जनहानि दर्ज की गई है। इक्कीस लोग घायल हुए हैं और 7 लोग लापता है। वर्षा से 2760 मकान पूरी तरह और 44 हजार 200 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। बाढ़ के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर संचालित राहत शिविरों की संख्या 162 रही है। इन शिविरों का उपयोग 22 हजार 387 लोग ने किया। मानसून मौसम में सबसे ज्यादा सतना में 40 और रीवा में 29 शिविर वर्तमान में संचालित किये जा रहे हैं।   इसके अलावा मानसून मौसम में प्रदेश के 26 जिलों में 398 पशुहानि हुई। पन्ना जिले में 2 बांध फूटे और छतरपुर जिले में 2 पुलिया क्षतिग्रस्त हुई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2016

barish satna rewa

  मुख्यमंत्री  चौहान  सतना और रीवा  पहुँचे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  सतना और रीवा क्षेत्र में अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों और पीड़ितों से मिलने के लिये शनिवार रात 10 बजे सतना पहुँचे। श्री चौहान सतना पहुँचते ही बाढ़ प्रभावितों के लिये स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाये गये अस्थाई राहत शिविर पहुँचे। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद और उनकी देखभाल के लिये मैं आया हूँ। प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जायेगी।   बबलू मार्टिन की याद को अक्षुण्ण बनाया जायेगा   मुख्यमंत्री श्री चौहान सतना से मैहर के लिये रवाना हुए और उन्होंने बारिश के दौरान एक भवन के धराशायी होने से घायल हुए पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की। श्री चौहान ने इस दुर्घटना में एक चार वर्षीय बालक मयूर गुप्ता को बचाने में अपनी जान गँवाने वाले फुटबाल और क्रिकेट के खिलाड़ी बबलू मार्टिन के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बँधाया। उन्होंने परिजनों को 5 लाख रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। श्री चौहान ने बबलू मार्टिन के सेवाभाव और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता के लिये जो बलिदान दिया है, उस पर प्रदेश को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दुर्घटना में मृत हुई सुश्री रानी गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल ओमप्रकाश, प्रभा और शालू के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और कहा कि उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जायेगा।   कोई भी अधिकारी बाढ़ राहत का कार्य छोड़कर उनके साथ न आये   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सतना-रीवा के उनके दौरे के दौरान कोई भी अधिकारी बाढ़ राहत कार्य छोड़कर न आये। वे अपना काम करेंगे, मैं अपना काम करूँगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 August 2016

barish madhyprdesh

  बन रहा है एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट और बरसेंगे बादल      मध्य प्रदेश के मैहर में बारिश के बाद एक बिल्डिंग भरभरा के गिर गई। पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण 15 लोगों की मौत हो गई हैं।  इसमें सागर जिले में 7 , कटनी में 2 ,  छतरपुर में 3 और  सांची में तीन लोगों की मृत्यु हुई है । मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 4-4  लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ।    मैहर में हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग गिरने के पीछे गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जमीन धंसने के कारण छोटे हुए पिलर को हाउसिंग बोर्ड ने उसी के उपर चुनाई करा कर बढ़वा दिया था। बताया जा रहा है यह निर्माण इंजीनियर यशवंत दोहरे और उपयंत्री द्विवेदी के संरक्षण में हुआ था। इसमें ठेकेदारों और इंजीनियरों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। बिल्डिंग का निर्माण 2 साल पहले हुआ था।   सागर के राहतगढ़ में एक मकान के गिरने से सात के मरने तथा तीन लोगों के घायल होने की खबर है। राहतगढ़ में यह घटना रात दो बजे बताई जा रही है। बारिश के चलते सागर का जबलपुर छतरपुर आदि शहरों से सम्पर्क कट गया है। बुंदेलखंड के छतरपुर, दमोह, पन्ना और कटनी में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। दमोह जिले के मड़ियादो-हटा,पटेरा,रनेह,छतरपुर और पन्ना जिले से संपर्क टूट गया।   बाढ़ के हालातों का जायजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ले रहे  हैं।मुख्यमंत्री ने बारिश से  मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का भी ऐलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने  अपने निवास पर  आपदा प्रबंध से जुड़े आला अफसरों की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि प्रभावित क्षेत्रों के बांधों से पानी एक साथ नहीं छोड़ा जाये।  पानी उतरने के बाद नुकसान सर्वे का काम तुरंत शुरू किया जाये।   मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित होने वाले हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 17 अगस्त को बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन अब मध्य भारत की ओर  है। 20 अगस्त को मध्य प्रदेश इस डीप डिप्रेशन की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में मध्य प्रदेश में तूफानी बारिश होने की आशंका है। इतना ही नहीं, 22 अगस्त से एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद मध्य प्रदेश एक बार फिर से भारी बारिश की चपेट में होगा।    मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बारिश का तीव्रतम प्रकोप देखने को मिल सकता है। मॉनसूनी हवाओं के कारण प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 50 किमी प्रतिघंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश तूफान का रूप अख्तियार कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरा प्रदेश इसकी चपेट में आने की संभावना है। लेकिन शुरूआती तौर पर इसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा, जहां पहले ही बारिश बीते एक हफ्ते से अपना कहर बरपा रही है। इस स्थिति में इन इलाकों में हालात और बिगड़ने की आशंका है।    प्रदेश में रेड अलर्ट जारी : सतना और रीवा सम्भागों में मूसलाधार बारिश के बाद अब डीप डिप्रेशन प्वाइंट के आगामी असर को देखते हुए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 19 अगस्त से शुरू होने वाले इस रेड अलर्ट को आने वाले दिनों तक जारी रखने का फैसला किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि आने वाला एक हफ्ता प्रदेश के लिए मूसलाधार बारिश वाला साबित हो सकता है, लिहाजा प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेड अलर्ट जारी करने का मतलब है कि प्रदेश में कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश का दायरा काफी बड़ा होगा, जो जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करेगा।    सतना-रीवा में हालात बदतरमध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के कारण बने हालातों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रीवा शहर को बाढ़ के खतरे के कारण खाली कराया जा रहा है। कई इलाकों में पानी भरने के बाद लोग पहले ही पलायन कर चुके हैं। बाकी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। रीवा, सतना और पन्ना में बीते हफ्ते भर से मूसलाधार बारिश जारी है। ज्यादातर सम्पर्क मार्ग कट चुके हैं, दर्जनों घर धराशायी हो चुके हैं और लाखों लोग जलभराव के बाद बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के चेतावनी के बाद रीवा और सतना जिलों में हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।   कटनी में भी जनजीवन प्रभावितमूसलाधार बारिश की चपेट में आने के बाद कटनी में भी हालात खतरनाक हो गए हैं। इलाके की कई नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। तेज बारिश के कारण कई जगहों से घरों के गिरने की खबर है, तो वहीं घरों में पानी घुसने के बाद लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। कटनी में हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बारिश से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना है डीप डिप्रेशन प्वाइंटमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा डीप डिप्रेशन इस वक्त झारखंड के ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण मॉनसूनी हवाओं का बहाव छत्तीसगढ़ से लेकर पूरे मध्य प्रदेश में बना हुआ है। प्रदेश में कई जगह मूसलाधार बारिश हो रही है। सतना और रीवा जिले पहले ही बाढ़ की मार झेल रहे हैं। अनुमान है कि एक से दो दिन इन इलाकों के अलावा प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्व से पश्चिम तक एक साथ भीगेगा प्रदेशमौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश की स्थिति बद से बदतर हो सकती है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश हो सकती है। हालांकि सतना और रीवा सम्भाग पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है। इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सही बैठता है तो सतना रीवा में स्थिति और गंभीर हो सकती है।  पूर्वी इलाकों में मॉनसून की अति सक्रियता के बाद इसके पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। माना जा रहा है 20 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश का ये दौर मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ जाएगा। 72 घंटे तक रहेगा प्रभावमौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कम दबाव के इस क्षेत्र का प्रभाव प्रदेश में 72 घंटे तक रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के साथ साथ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का सिलसिला अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा।    बन रहा है एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट : मध्य प्रदेश के लिए सिर्फ दो दिन ही भयंकर नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अगस्त को जब मॉनसून प्रदेश में अपनी अतिसक्रियता दिखा रहा होगा, उसी वक्त बंगाल की खाड़ी में एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट बनेगा। जिसकी सक्रियता 22 अगस्त से प्रदेश में नजर आएगी। यानि आने वाला पूरा एक सप्ताह मध्य प्रदेश में भारी बारिश वाला साबित होगा। बंगाल की खाड़ी से मिले मौसम के आंकड़ों के मुताबिक कम दबाव के दूसरा क्षेत्र  एक्टिव हो गया है । जिसके बाद 22 और 23 अगस्त को उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड होते हुए मध्य प्रदेश में मूसलादार बारिश करवाएगा। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2016

barish madhyprdesh

    मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। बीते 72 घंटों में राज्य के विंध्य एवं बुंदेलखंड में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खजुराहो में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।   मौसम विभाग ने राज्य में तेज हवाएं चलने के साथ सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है। रीवा, सतना, पन्ना और छतरपुर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों की सुरक्षा और राहत कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। राज्य में बारिश जारी रहने से तापमान में भी गिरावट आई है।    शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।   नौगांव में भारी बारिश के कारण बापू डिग्री कॉलेज का पुल बह गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश शुक्ला और टीआई मृगेन्द्र त्रिपाठी ने ट्रैफिक रुकवाया। आवागमन पूरी तरह से बंद है। छतरपुर जिले में भारी बारिश के कारण राजनगर तहसील क्षेत्र में बने रनगवां बांध के 12 गेट खोले गए। इसके चलते रनगवां-बमीठा-सीलोन मार्ग बंद कर दिया गया है। 72 घंटे से हो रही बारिश के चलते छतरपुर कलेक्टर डॉ मसूद अख्तर ने जिले के सभी स्कूलों में 2 दिन 19 और 20 अगस्त का अवकाश घोषित किया।   Weather Update Analysis/Warning /Alert.....   HEAVY TO VERY HEAVY RAINFALL WARNING/ BHAARI SE ATI BHAARI VARSHA KI CHETAVANI at few  places for next 24 hours at Sagar, Damoh, Vidisha, Raisen, Bhopal, Narsingpur, Shajapur districts.   HEAVY RAINFALL WARNING /BHARI VARSHA KI CHETAVANI at few places for next 24 hours over Satna, Panna, Chhattarpur, Tikamgarh, Rajgarh, Umaria, Katni, Jabalpur, Mandla, Sehore, Hoshangabad, Harda, Dewas, Indore, Ujjain, Ashoknagar, Agar and Guna districts                              Alert........Alert........Alert For next 24 hrs till morning/ noon  of 20th August   Heavy Alert: Satna, Chhattarpur, Panna, Katni, Sagar, Damoh, Vidisha and Raisen districts.   Alert: Rewa, Sidhi, Tikamgarh, Bhopal, Hoshangabad, Jabalpur, Sehore, Narsingpur, Shajapur district.                                                                                         Forecast/ Purvanuman for next 24 hrs.....till 20th August morning/noon....                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   Many places (51-75% areas= Fairly wide spread) anek jagah over Sidhi, Singrauli, Rewa, Burhanpur, Badwani, Alirajpur, South of Khandwa, South of Khargone, Gwalior, Datia, Neemuch, Mandsaur districts and Chambal division.   Most places(76-100% areas= wide spread)/adhikansh jagah over rest of the State.

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2016

havey rain

     मध्यप्रदेश के सरकार ने उठाए कुछ कदम    मध्यप्रदेश में हो रही अतिवृष्टि के मद्देनजर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रियों के साथ की पिकनिक कैंसिल कर दी है। जिले के कलेक्टरो  से वीडियों कांफ्रेंसिंग करके बारिश और बाढ़ के हालात को जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिये है |  वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और प्रभावित क्षेत्रो मे राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है |मुख्यमंत्री  चौहान ने रविवार को होने वाली मंत्रियों की पिकनिक और बैठक को स्थगित करते हुये सभी मंत्री,विधायकों को अपने अपने क्षेत्र मे मुस्तैद रहकर बचाव कार्य मे जुटने के निर्देश दिये है |  सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए हर जिले में आपातकालीन संचालन केंद्र गठित किए है| जल जमाव क्षेत्रो मे सफाई का कार्य तेज़ी से चल रहा है तो वही स्वास्थय विभाग की ज़िम्मेदारी को भी सुनिश्चित किया गया है |  बाढ़ राहत के लिए  प्रदेश में होमगार्ड के 366 रेसक्यू सेंटर के साथ विशेष रूप से एसडीआरएफ के 108 प्रशिक्षित जवान उपकरणो सहित तैनात किये  गए है | एनडीआरएफ की भी एक विशेष टीम भोपाल मे मौजूद रहेगी | बाढ़ जल भराव और मौसमी बीमारियों से बचाव राहत के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 1079 तथा राहत आयुक्त से2441419 पर सीधा संपर्क किया जा सकता है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2016

bjp

    भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक  रीवा में शुरू हुई। इसका उद्घाटन बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप जला कर किया। कार्यसमिति बैठक के पूर्व  पार्टी के संभागीय कार्यालय अटलकुंज रीवा में  प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष  नंदकुमार सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश  से कांगे्रस को उखाड़ने का संकल्प 13 वर्ष पूर्व यहीं विंध्य की धरती से लिया था। 13 वर्षों बाद पुनः प्रदेश कार्यसमिति की बैठक यहां होने वाली है। दो दिन पूर्व इलाहाबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी ने देश एवं प्रदेशों के लिए पार्टी के कामकाज का रोडमैप तैयार किया है। उस रोडमैप के साथ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर दो दिन में रणनीति तैयार करेगी। उन्होनें कहा कि राजनीतिक चुनौतियों के लिए खुद को सक्रिय बनाये रखना जरूरी है, पार्टी का हर कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा और मध्यप्रदेश  में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनानें की ओर अग्रसर होगा। नंदकुमार सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश दो दिवसीय प्रदेष कार्यसमिति के प्रथम दिन पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री सरतेन्दु तिवारी शोक प्रस्ताव किया गया । अध्यक्षीय उद्बोधन प्रदेश अध्यक्ष  नंदकुमार सिंह चौहान ने दिया । पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  अजयप्रताप सिंह राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । प्रदेश महामंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  बंशीलाल गुर्जर कृषि प्रस्ताव पेश किया । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री उषा ठाकुर, सुश्री अनुसुईया उईके, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री विजेश लूणावत, श्री मनोरंजन मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्री विनोद गोटिया, श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री अरविंद सिंह भदौरिया, श्री मनोहर उंटवाल, प्रदेश मंत्री श्री सरतेन्दू तिवारी, श्री मदन मोहन गुप्ता, श्रीमति पद्मा शुक्ला, सुश्री राजो मालवीया, श्रीमति सम्पतिया उइके, श्रीमती नीता पटैरिया, श्रीमती संध्या राय, श्रीमती डा. विनोद पंथी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री चेतन कश्यप, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री गोविन्द आर्य, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेश संवाद प्रमुख डा. हितेष वाजपेयी, प्रदेश प्रवक्ता श्री विजेन्द्र सिंह सिसौदिया, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री डा. दीपक विजयवर्गीय, श्री रूपचंद पमपानी एवं श्री बाबूसिंह रघुवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह शेख, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश खटीक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह पटेल सहित संभागों के संगठन मंत्री उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2016

white tiger

  बाबुल सुप्रियो ने किया व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण        केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री  बाबुल सुप्रियो ने  विश्व की पहली मुकुन्दपुर व्हाईट टाइगर सफारी का भ्रमण किया। उन्होंने सफारी का आनंद लेने के साथ ही सफेद बाघ को भी देखा। श्री सुप्रियो ने कहा कि देश में वन्य-प्राणियों की विलुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण तथा संवर्धन जरूरी हैं। विन्ध्य की पहचान सफेद बाघ की वापसी इसका जीता-जागता उदाहरण है। जनसंपर्क तथा ऊर्जा मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने श्री सुप्रियो को व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण करवाया। उन्होंने सफारी की स्थापना से लेकर आगे तक की योजनाओं से अवगत करवाया।   राज्य मंत्री  सुप्रियो ने कहा कि मुकुन्दपुर के सफेद बाघ का दीदार कर मैं अभिभूत हूँ। सफारी में प्रवेश करते ही कुछ सेकेण्ड में सफेद बाघ को सामने देखना एक रोमांचकारी दृश्य था। इसे भुलाया नहीं जा सकता। ऐसा लगा कि सफेद बाघ और उनका कुनबा हमारी ही प्रतीक्षा कर रहा था।   केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी कार्य को जुनून और जज्बे के साथ किया जाये तो निश्चित ही उसके परिणाम अच्छे मिलते हैं। जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल का यह प्रयास इसका उदाहरण है। उन्होंने श्री शुक्ल द्वारा विन्ध्य के गौरव सफेद बाघ को इस क्षेत्र में पुन:स्थापित करने के लिए व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माण के प्रयासों की सराहना की।   जनसंपर्क मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सफेद बाघ विन्ध्य की पहचान रही है। हम इसे विन्ध्य की धरा पर वापस लाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुकुन्दुपर जू सफारी विश्व का ऐसा केन्द्र होगा जहाँ जू, सफारी, रेस्क्यू केन्द्र तथा ब्रीडिंग-सेन्टर एक ही स्थान पर होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश का विन्ध्य क्षेत्र सफेद बाघ की नैसर्गिक मातृभूमि और मौलिक पर्यावास है। प्रदेश के इतिहास में 27 मई 1951 का दिन अविस्मरणीय है। इसी दिन सफेद बाघ विन्ध्य के वनों से मनुष्य के संरक्षण में आया। जनसंपर्क मंत्री ने बताया कि इसके लिये रीवा के तत्कालीन महाराज श्री मार्तण्ड सिंह के प्रति विश्व के वन्य-जीवन प्रेमी सदैव कृतज्ञ रहेंगे। विंध्य में सफेद बाघों का संवर्धन और संरक्षण 8 जुलाई 1978 तक होता रहा। यहीं से सफेद बाघ की वंश-बेल दुनिया भर में फैली।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 June 2016

सैनिक स्कूल रीवा के केडेट्स का देश की सुरक्षा में अमूल्य योगदान

जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सैनिक स्कूल रीवा का गौरव है। यहाँ के केडेट्स ने सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इसके साथ ही शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी इस स्कूल से निकले छात्रों ने ऊंचाइयों के शिखरों को छुआ है। श्री शुक्ल सैनिक स्कूल रीवा में वार्षिकोत्सव 2014 की एथलीट मीट को सम्बोधित कर रहे थे।श्री शुक्ल ने केडेट्स के मार्च-पास्ट की सराहना की और कहा कि छात्रों का अनुशासन अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों को हार-जीत को खेल भावना के साथ लेना चाहिये। श्री शुक्ल ने मीट की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा में निखार आता है। श्री शुक्ल ने प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र आज नहीं जीत सके वे लगन और परिश्रम के साथ अभ्यास करें। जिससे अगली बार उन्हें जीत मिल सके।इससे पूर्व शुक्ल का कार्यक्रम स्थल पर सैनिक स्कूल परिवार ने आत्मीय स्वागत किया। छात्रों ने अभिनंदन गीत की प्रस्तुति दी। केडेट्स ने मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। जनसम्पर्क मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार एवं मेडल वितरित किये और चम्बल हाउस को ट्राफी प्रदान की।इस अवसर पर प्राचार्य कर्नल पी.के. शर्मा, रजिस्ट्रार ले.क. एल.के. यादव और हेड मास्टर स्क्वाड्रन लीडर के.जे. एम. रेड्डी सहित सैनिक स्कूल परिवार के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रीवा में स्थापित होगा माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया परिसर

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का नया परिसर रीवा में बनेगा। इसके पहले ग्वालियर,खण्डवा और अमरकंटक में परिसर स्थापित हो चुके हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई महापरिषद की बैठक में प्रबंध समिति के कार्यों के निर्धारण के लिये समिति के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में जनसंपर्क, खनिज एवं ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।बैठक में एन सी आर दिल्ली में विश्वविद्यालय के परिसर के लिए भवन क्रय करने के लिए नयी समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। श्री गुप्ता ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को अप्रसन्नता-पत्र देने का निर्देश दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सार्क देशों के समाचार-पत्रों में भारत से संबंधित समाचारों को कम्पाइल कर 15 दिन में ई-कांटेट के रूप में पब्लिक डोमेन में रखा जायेगा।चीन की बीजिंग इंस्ट्टीयूट ऑफ ग्राफिक कम्युनिकेशन के साथ सहयोग तथा दुबई में अध्यापन केन्द्र खोलने के संबंध में चर्चा करने का निर्णय लिया गया। श्री कमल चोपड़ा को एडजंक्ट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति तथा बिसनखेड़ी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय भवन के लिए मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रस्तुत कार्य-योजना को स्वीकृत किया गया।विश्वविद्यालय में रजत जयंती वर्ष 2015-16 के लिये एक करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गयी। इस दौरान विभिन्न संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएँ होंगी।बैठक में विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को प्रबंध समिति के 3 सदस्य के मनोनयन और विश्वविद्यालय अधिनियम में सुधार के लिये समिति बनाने के लिये अधिकृत किया गया। यह भी तय किया गया कि विश्वविद्यालय के अमरकंटक, खण्डवा और ग्वालियर परिसर के लिये नि:शुल्क भूमि आवंटित करने के लिये राज्य शासन से अनुरोध किया जाय।कुलपति डॉ.बी.के.कुठियाला ने विभिन्न प्रस्ताव की जानकारी दी। महापरिषद के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये।विश्वविद्यालय के रेक्टर लाजपत आहूजा और कुलसचिव डॉ.सच्चिदानंद जोशी ने सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में सदस्य कैलाश चंद्र पंत, प्रशांत पॉल, रूचि विजयवर्गीय, डॉ.हिमांशु द्विवेदी, उमेश उपाध्याय, डॉ. हितेश शंकर, मुकेश शाह, लोकेन्द्र पाराशर, डॉ. शिरीश काशीकर, विश्वनाथ सचदेव, गौरांश अग्रवाल एवं श्री किरण शेलार उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Video
Advertisement
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.