Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
बाबा महाकाल की वर्ष में एक बार दोपहर मे होने वाली भस्मार्ती सम्पन्न
ujjain, Baba Mahakal, Bhasmarti

उज्जैन। रविवार दोपहर महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन वर्ष में एक बार दोपहर मे होने वाली भस्मार्ती सम्पन्न हुई। इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया। इसी के साथ शिवनवरात्रि का समापन हो गया। एक वर्ष के लिए पुन: परंपरागत रूप से प्रतिदिन होनेवाली आरती आदि प्रारंभ हो गई।

 

मंदिर के सहायक प्रशासक आर के तिवारी ने बताया कि वर्ष में एक बार होने वाली भस्मार्ती रविवार को दोपहर 12 बजे सम्पन्न हुई। दोपहर की भस्म आरती के आधे घंटे बाद भोग आरती हुई। भगवान को भोग लगाया गया। शनि प्रदोष के कारण आम श्रद्धालु के साथ भगवान ने भी उपवास किया था। अत: भोग आरती के साथ भगवान ने भी नैवेद्य ग्रहण किया। इसके बाद ब्राह्मण भोज का आयोजन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया गया।

 

तिवारी ने बताया कि अब 21 फरवरी को चंद्र दर्शन दूज पर भगवान महाकालेश्वर के पञ्चानन दर्शन होंगे। दर्शन अपरांह 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक, शयन आरती के पूर्व तक होंगे। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की शाम से भगवान महाकाल का पूजन क्रम नित्य अनुसार प्रारंभ हो जाएगा।

MadhyaBharat 19 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.