Since: 23-09-2009

Latest News :
विधानसभा चुनाव में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने का भाजपा का दांव आया काम.   विस चुनाव के नतीजे 2024 का ट्रेलर: अनुराग ठाकुर.   कांग्रेस को ले डूबा सनातन का श्राप : आचार्य प्रमोद कृष्णम.   तूफान ‘मिचौंग’ को लेकर प्रधानमंत्री ने की आंध्र के मुख्यमंत्री से बातचीत.   मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी: योगी आदित्यनाथ.   मतगणना के बीच कांग्रेस नेता को बधाई देने पहुंचे डीजीपी आयोग ने किया निलंबित.   मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगताें को श्रद्धांजलि अर्पित की.   शिवराज ने लाडली बहनों व परिवार के साथ मनाई खुशी.   भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस के घर में लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की मौत.   दुकान और लॉज में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान.   सुरक्षा के मजबूत जाल के बीच रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना.   परिणाम से पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे कमलनाथ की जीत के बधाई पोस्टर.   रायपुर के सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा.   आदिवासी नेता ननकी राम कंवर चुनाव हारे.   मुख्यमंत्री भूपेश जीते डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हारे.   कवासी लखमा छठवीं बार चुनाव जीतकर कांग्रेस के अभेद गढ़ को बचा लिया.   विधानसभा में पहुंची 19 महिला उम्मीदवार.   रायगढ़ से ओपी की ऐतिहासिक जीत.  
बस खदान में गिरी, 14 की मौत,17 घायल
ratlam bas hadsa

 

 

रतलाम से मंदसौर जा रही बस नामली के पास बारा पत्थर इलाके में पानी से भरी एक खदान में डूब गई। दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की हुई  है और 17 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक पलटते हुए सीधे खाई में जा गिरी। यात्री बचकर बाहर निकल पाते इससे पहले ही बस गहराई में डूबने लगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उसमें रस्सी बांधकर जेसीबी से बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ शवों को बाहर निकाला गया और करीब 10 से ज्यादा घायलों को रतलाम रेफर किया गया है। आठ शवों को रतलाम पहुंचाया गया है, जिनमें एक बालक, एक महिला और 6 पुरुष शामिल हैं।

गाड़ी ममता बस सर्विस की बताई जा रही है। घायलों के मुताबिक बस ड्राइवर तेजी से बस चला रहा था। उसे ऐसा करने के लिए मना भी किया गया लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान अचानक बस पलटी खाते हुए पानी से भरी खदान के अंदर गिर गई। कुछ का कहना है कि तेज रफ्तार में बस का टायर फट गया और वह 5 से 6 पलटी खाते हुए खदान में समा गई। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों की भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसपी और डीएम से नाराजगी जताई।

MadhyaBharat 14 October 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.