Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से पूछे चौदह सवाल
raipur, BJP , fourteen questions , Congress leadership

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शुक्रवार को रायपुर में भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी से 14 सवाल पूछें हैं।पत्रवार्ता में सबसे पहले अरुण साव ने भाटापारा बलोदा बाजार में हुए भीषण हादसे में 11 लोगों की मृत्यु शोक व्यक्त किया और गंभीर रूप से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साव ने राहुल गांधी के आगमन को लेकर निशाना साधते हुए सवाल उठाए और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी घेरे में लिया।

 

उन्होंने 2018 में राहुल गाँधी की उपस्थिति में जारी किये गये कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के वादों को पूरा न किये जाने को लेकर तीखा हमला किया।साव ने पूछा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में चुन-चुन कर भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा पार्टी के विधायक भीमा मंडावी जी की नृशंस ह्त्या नक्सलियों के नाम पर कराई गयी।पिछले माह मात्र चंद दिनों में भाजपा के चार नेताओं की निर्मम ह्त्या हुई है। सत्ता के संरक्षण में टार्गेट किलिंग को अंजाम दिया जा रहा है इसका दोषी कौन है? उन्होंने भूपेश सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दुर्भावना का आरोप लगाए ।पूछा कि आवास देने में विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने संबंधित विभाग को छोड़ दिया। फिर भी भूपेश बघेल अड़े रहे। पीएम आवास की प्रतीक्षा में कांकेर में एक ही परिवार के 5 सदस्य कच्चे घर में दब कर मर गए उसका दोषी कौन? उन्होंने पूछा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में नल से स्वच्छ जल कब तक पहुंचेगा?केन्द्र सरकार द्वारा राशि जारी करने के बावजूद जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ आज देश के अंतिम तीन राज्यों में है उसका दोषी कौन?

 

श्री साव ने कांग्रेस को प्रदेश के 10 लाख युवाओं को 25 सौ रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने के वायदे को याद दिलाया और कहा कि चार वर्ष में यह रकम 12 हजार करोड़ होती है, जिसे कांग्रेस सरकार ने गबन कर लिया है।कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के कारण प्रदेश में 18 हजार युवा-युवतियों समेत 26 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या कर ली है।कांग्रेस की सरकार अपने प्राथमिक दायित्व यानी क़ानून-व्यवस्था बनाये रखने में भी पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में 7 हजार से भी अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं एवं 3 हजार से ज्यादा हत्याएं हुई है। छत्तीसगढ़ महतारी की बहन-बेटी, बच्चे व आम जनता असुरक्षित क्यों हैं ?उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 1 लाख से ज्यादा किसानों कनेक्शन लंबित है किसानों के साथ ये अन्याय क्यों है ?प्रदेश के बुजुर्ग व विधवाओं को पेंशन कब मिलेगी?

कांग्रेस के जनघोषणा पत्र को यद् दिलाते हुए अरुण साव ने कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा सरकारी-अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी, पंचायत के सचिव सब जानना चाहते हैं, जो उनसे वादा किया था, वो कब पूरा होगा? गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाए थे शराबबंदी कब होगी? शराब के माध्यम से खजाने की लूट हो रही, वो कब बन्द होगा? नशे का कारोबार कब बन्द होगा? धर्मांतरण का खुला खेल कब खत्म होगा? यहां की संस्कृति को चौपट करने का काम कब बंद होगा?

अरुण साव ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से पूछा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में केवल कांग्रेस के कार्यकाल में 25 हजार नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई है।आखिर छत्तीसगढ़ में लचर स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मेदार कौन है ?उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने अपने भाषणों में साफ कहा था किसान के खेत के सामने 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी ,जनता जानना चाहती है वो फूड प्रोसेसिंग यूनिट कहा बनी है?पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, यशवंत जैन, सोमेश पाण्डेय मौजूद रहें।

MadhyaBharat 24 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.