Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
प्रियंका के स्वागत के लिए बिछाए गए 20 टन गुलाब के फूल
raipur, roses laid ,welcome Priyanka

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल सहित आला नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत करने के लिए सड़क पर गुलाब के फूल भी बिछाए गए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी शुक्रवार को ही पहुंचे थे, लेकिन प्रियंका गांधी आज सुबह पहुंचीं हैं।

 

एयरपोर्ट पर हाइड्रोलिक सिस्टम से रंग-बिरंगी पंखुड़ियां उड़ाई गई। प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को फूल देकर उनका स्वागत किया। कांग्रेसियों ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में लिए एयरपोर्ट पर 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। साथ ही उनके ऊपर भी फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

 

शनिवार को अधिवेशन में शामिल बड़े नेता देश के तीन बड़े मुद्दों पर बात करेंगे। ये मुद्दे हैं राजनीतिक हालात, अर्थव्यवस्था और इंटरनेशनल अफेयर्स। देश में सेंट्रल एजेंसियों का सियासी इस्तेमाल किए जाने, अर्थव्यवस्था को कांग्रेस कैसे संभाल सकती है या बेहतर कर सकती है और देश की विदेश नीतियों पर चर्चा होगी। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक इन मुद्दों पर कांग्रेस पूरी तरह से अपनी रणनीति तैयार करेगी। इसके बाद शाम के वक्त कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

MadhyaBharat 25 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.