उमा भारती पहुंची अदालत
uma bharti bhopal

भोपाल जिला अदालत में आज केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती पहुंची। उनके खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मानहानि का मामला दायर किया हुआ है। 

अदालत में हाजिर होने के लिए उमा भारती आज सुबह भोपाल पहुंची। वे करीब 11 बजे श्यामला हिल्स स्थित अपने बंगले से जिला अदालत गई। यहां पर वे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) भूभास्कर यादव की अदालत में पेश हुई। यहां वे आधा घंटे बैठी रही लेकिन यादव के न आने के कारण वे तृतीय व्यवहार न्यायाधीश अजयसिंह ठाकुर की कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची है। मानहानि के इस मामले में अक्टूबर 2015 से वह अपना बयान दर्ज नहीं करवा रहीं हैं तथा 13 वर्ष पुराने इस मामले में उन्हें कई बार कोर्ट ने अवसर दिया गया है।