Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
रायपुर के कोटा में 29 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ
raipur, Inauguration , yoga practice center

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा शनिवार को नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड के टीचर्स कॉलोनी गार्डन, कोटा में 29वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन भी उपस्थित थे। इस योगाभ्यास केंद्र का संचालन योग प्रशिक्षक सुषमा ऊके द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि, ज्ञानेश शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर शहर के साथ-साथ राज्य भर में योग गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिससे निश्चित ही लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ परिवार में सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा। बच्चों के व्यक्तित्व का विकास भी होगा।

 

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, श्याम सुंदर रैदास सहायक संचालक, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, सतीश अग्निहोत्री संरक्षक एक्स आर्मी फाउंडेशन, कैप्टन विरेन्द्र चौहान महासचिव, दिनेश मिश्रा, योग साधक छबिराम साहू, सुषमा ऊके, प्रियंका साहू सहित वार्ड तथा कॉलोनी के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.