Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
एनआईए ने हिरासत में लिए दो संदिग्धों को जबलपुर ले जाकर छोड़ा
bhopal, NIA released ,two detained suspects

भोपाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा मप्र के सिवनी से गत दिवस हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध युवकों अजीज सेल्फी (40) और शोएब खान (27) को जबलपुर तक ले जाया गया था। पूछताछ के बाद दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। इनके हार्ड डिस्क, कई सिमकार्ड, मेमोरी कार्ड लगभग 26 आर्टिकल जब्त करके एनआईए अपने साथ ले गई है।

 

 

यह जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिये गए दोनों संदिग्धों को नोटिस जारी छोड़ दिया है। दोनों को आगे की जांच के लिए बेंगलुरु बुलाया गया है। तीसरे व्यक्ति अकरम से भी पूछताछ की गई थी। इसे भी नोटिस देकर बेंगलुरू बुलाया गया है।

 

 

सिवनी पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को एनआईए ने जिन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, उन पर करीब एक पखवाड़े से पुलिस की नजर थी। 26 फरवरी 2023 को सिवनी में एक जलसा का आयोजन किया गया था। जिसमें इन संदिग्धों की भूमिका रही है। कार्यक्रम से पहले संदिग्धों को पुलिस थाना कोतवाली में बुलाकर समझाइश भी दी गई थी।

 

गौरतलब है कि बेंगलुरु व अन्य स्थानों से आई एनआइए टीम ने शनिवार को सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत हड्डी गोदाम, घसियारी मोहल्ला क्षेत्र में चार स्थानों पर दबिश देकर तीन संदिग्धों से पूछताछ की थी। इनमें से दो लोगों अब्दुल अजीज सल्फी (40) व शोएब खान (27) को एनआईए टीम अपने साथ ले गई थी। वहीं अन्य एक अकरम खान (28) को पूछताछ के बाद कोतवाली से ही छोड़ दिया गया था। टीम ने दबिश के दौरान दो संदिग्धों के घर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस, हार्ड डिस्क व आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद किया है। एनआईए की कार्रवाई के दौरान शहर के कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

 

पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि एनआईए के दिल्ली मुख्यालय में दर्ज प्रकरण क्रमांक 46/2022 के संबंध में छानबीन के दौरान सिवनी जिले में संदिग्ध व अवैध गतिविधियों की सूचना टीम को मिली थी। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दिल्ली में दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।

 

आतंकवाद विरोधी गतिविधियों की छानबीन के दौरान एनआईए ने पहले भी कई शहरों में छापामार कार्रवाई कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में सिवनी की कड़ी मिलने पर ही टीम यहां पहुंची थी। तीनों संदिग्धों के घरों के साथ अब्दुल अजीज की फर्नीचर दुकान की भी तलाशी टीम ने ली थी।

MadhyaBharat 12 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.