मुख्यमंत्री को ध्वज लगाकर सम्मानित किया
shivraj singh

भारत स्काउट एवं गाईड स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज यहाँ भारत स्काउट एवं गाईड स्थापना दिवस पर ध्वज लगाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत स्काउट एवं गाईड के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामना दी।

इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाईड के राज्य मुख्य आयुक्त  पारस जैन, राज्य आयुक्त  डी.एस.राघव, राज्य सचिव  प्रकाश दिसोरिया, राज्य आयोजन आयुक्त अनिता अंकुरनेरकर, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त  एच.सिद्दीकी, प्रशिक्षण समन्वयक  बी.एल.शर्मा एवं चंद्रकांता उपाध्याय उपस्थित थे।