Since: 23-09-2009

Latest News :
विधानसभा चुनाव में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने का भाजपा का दांव आया काम.   विस चुनाव के नतीजे 2024 का ट्रेलर: अनुराग ठाकुर.   कांग्रेस को ले डूबा सनातन का श्राप : आचार्य प्रमोद कृष्णम.   तूफान ‘मिचौंग’ को लेकर प्रधानमंत्री ने की आंध्र के मुख्यमंत्री से बातचीत.   मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी: योगी आदित्यनाथ.   मतगणना के बीच कांग्रेस नेता को बधाई देने पहुंचे डीजीपी आयोग ने किया निलंबित.   मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगताें को श्रद्धांजलि अर्पित की.   शिवराज ने लाडली बहनों व परिवार के साथ मनाई खुशी.   भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस के घर में लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की मौत.   दुकान और लॉज में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान.   सुरक्षा के मजबूत जाल के बीच रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना.   परिणाम से पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे कमलनाथ की जीत के बधाई पोस्टर.   रायपुर के सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा.   आदिवासी नेता ननकी राम कंवर चुनाव हारे.   मुख्यमंत्री भूपेश जीते डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हारे.   कवासी लखमा छठवीं बार चुनाव जीतकर कांग्रेस के अभेद गढ़ को बचा लिया.   विधानसभा में पहुंची 19 महिला उम्मीदवार.   रायगढ़ से ओपी की ऐतिहासिक जीत.  
जन्मजात विकृति जानने लांच होगा विशेष एप चेतना
जन्मजात विकृति जानने लांच होगा विशेष एप चेतना

बच्चों में जन्मजात विकृति जानने लांच होगा विशेष एप चेतना

बच्चों में जन्मजात विकृति, बीमारी और उनके विकासात्मक विलम्ब को चिन्हित करने के लिये 'चेतना' नाम का विशेष एप बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बाल सुरक्षा कार्यक्रम में बनने वाले इस एप में 4 डी-डिफेक्ट बर्थ, डिज़ीज़, डेफिशिएंसी और डेव्हलपमेंटल डिले की बच्चों में स्क्रीनिंग की जायेगी। चेतना का फुल फार्म है चाइल्ड हेल्थ, एक्जामिनेशन, ट्रीटमेंट, नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन।

स्वास्थ्य मंत्री  रुस्तम सिंह अगले सप्ताह प्रदेश में इस एप का शुभारंभ करेंगे। पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के चार जिले भोपाल, होशंगाबाद, बड़वानी और रीवा में प्रारंभ किया जा रहा है। बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आज एप से संबंधित कार्यशाला की गयी। मिशन संचालक श्री व्ही. किरण गोपाल ने बताया कि प्रस्तावित एप से कार्यक्रम को उत्कृष्ट एवं तकनीकी पद्धति से चलाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में पॉयलेट प्रोजेक्ट में शामिल जिलों के चिकित्सक, जिला समन्वयक ने भाग लिया।

 

MadhyaBharat 10 November 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.