Since: 23-09-2009
नेपानगर से जीतीं भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू
मध्य प्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी का परचम लहराया , सबसे पहले परिणाम नेपानगर से आए। यहां मंजू दादू ने 40,000 से ज्यादा मतों के अंतर से कांग्रेस के अंतर सिंह बर्डे को हराकर जीत हासिल की। वहीं, शहडोल में भी भाजपा के ज्ञान सिंह ने 57 हजार से ज्यादा मतों से कांग्रेस की हिमाद्री को हराया।
जनता का शुक्रिया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं: मंजू
अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए मंजू ने कहा कि, आप सभी का शुक्रिया करने के लिए पूरे दादु परिवार के पास शब्दकोष नहीं है। आप सभी ने हमारे परिवार पर जो प्रेम और आशीर्वाद बनाए रखा है वह एक मिसाल की तरह सदा मुझे एक सुखद एहसास कराता रहेगा। यह जीत मैं आप सभी से लाडले विधायक स्व. राजेन्द्र जी दादु को समर्पित करती हूं।
शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के ज्ञान सिंह और कांग्रेस की हिमाद्री सिंह के अलावा 15 और प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वहीं, नेपानगर में भाजपा की मंजू दादू, कांग्रेस के अंतरसिंह के अलावा दो अन्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
शहडोल लोकसभा उपचुनाव भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के चलते हुआ है। वहीं, नेपानगर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू के निधन के कारण हुआ।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |