इनामी महिला नक्सली सहित 4 गिरफ्तार
 इनामी महिला नक्सली सहित 4 गिरफ्तार

दंतेवाड़ा में  पांच लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 4 हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी में 2 महिला और 2 पुरुष है। महिला माओवादी पायके के ऊपर 5 लाख का इनाम पहले ही घोषित था। इसके अलावा उसके साथ पकड़े गए देवे एवम् कोसा के ऊपर 2-2 लाख का इनाम रखा गया था।

पुरुष नक्सली कोसा और हांदा को पेदाररास बाजार से गिरफ्तार किया गया। वहीं दो महिला नक्सली को पडवार् रास से पकड़ा गया। महिला नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान सहित देशी कट्टा व नक्सली वर्दी बरामद की गई है। दंतेवाड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई।