Since: 23-09-2009

Latest News :
उपराज्यपाल ने सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत के खिलाफ पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट.   फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल.   वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा- न्यायपालिका को बदनाम करने का चलाया जा रहा है राजनीतिक एजेंडा.   केजरीवाल को 01 अप्रैल तक ईडी हिरासत.   आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   भाजपा एकमात्र पार्टी है जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   गर्मी के तेवर शुरू, शहर में अधिकतम पारा अब 39 डिग्री के पार.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   नडेनार से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार.   एट्रोसिटी एक्ट के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को न्यायालय ने किया दोषमुक्त.   कांग्रेस डूबता हुआ जहाज- मुख्यमंत्री साय.   कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग : किरण सिंह देव.   40 डिग्री चढ़ा तापमान का पारा लोग बेहाल.   ओलावृष्टि से फसल नुकसान किसानों ने की कर्जमाफी की मांग.  
मुख्यमंत्री शिवराज ने नाव में नर्मदा पाठ किया
path narmada
 
नदियों को संवारने, प्रकृति को बचाने के लिये जागने का समय है 
 
 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के दूसरे दिन माँ नर्मदा की आरती की और पाठ किया। उन्होंने यात्रियों के साथ नर्मदा नदी के तट पर यात्रा की। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा जारी रखने वाले यात्रियों के समूह को यात्रा का ध्वज सौंपा। सुरम्य कबीर सरोवर के किनारे रात्रि विश्राम के बाद वे सुबह घाट पर स्थित संतों के आश्रम गये और पूजा की।
श्री चौहान अरंडी आश्रम गये। वहाँ उन्होंने पौधरोपण किया और कबीर सरोवर पहुँचकर नाव से घाटों का भ्रमण किया। नर्मदा मैय्या का पाठ किया। वे चक्रतीर्थ आश्रम पहुँचे और संतो से भेंट की । श्री चौहान ने मीरा माई के आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया।
श्री चौहान ने कहा कि नदियाँ मानव समाज की जीवनदायिनी है, इसलिये नदियों की रक्षा के लिये समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने का अभियान सही अर्थों में प्रकृति और मनुष्य को बचाने का अभियान है। श्री चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे नर्मदा नदी की सेवा का संकल्प लें और शुद्ध मन के साथ  नर्मदा सेवा यात्रा में भाग लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य ने अपने स्वार्थ के कारण प्रकृति का नुकसान किया है। आने वाली पीढ़ियों का जीवन खतरे में है। प्रदूषण के कारण मानव समाज संकट में है। लगातार विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जागने का समय आ गया है। प्रकृति को हरियाली से संवारने का समय है। मुख्यमंत्री ने ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने और उनकी रक्षा करने की अपील की। यात्रा में नर्मदा तटों के आस-पास के गाँवों के हजारों लोग शामिल हुए।
MadhyaBharat 12 December 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.