तकाम प‍ारियो होंगे अरुणाचल के नए सीएम
khandu ji

 

 
 
अरुणाचल की सत्तारूढ़ पीपुल्स पार्टी (पीपीए) ने तेजी से बदलते घटनाक्रम में देर रात मुख्यमंत्री पेमा खंडु, उप मुख्यमंत्री चोउना मे और पार्टी के अन्य पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद खबर है कि तकाम पारियो राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री होंगे।
खांडू और अन्‍य नेताओं का पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से अस्थाई निलंबन हुआ है। निलंबित पांच अन्य विधायकों के नाम जांबे ताशी (लुम्ला), पसांग दोरजी सोना (मेचुका), चॉव तेवा मे (चॉवखाम), जिगनू नामचोम (नामसाई) और कामलुंग मोसांग (मियाओ) हैं।
हालांकि भाजपा नेता राम माधव का कहना है कि भाजपा इसका विरोध कर रही है और इसके 12 विधायक पेमा खांडू सरकार का पूरजोर समर्थन कर रहे हैं।
पीपीए के अध्यक्ष काहफा बेनजिया ने एक आदेश में कहा कि आदेश की शक्ति पार्टी संविधान से उन्हें मिली ताकत में निहित है। इस प्रस्ताव को राज्य अधिशासी समिति ने 20 दिसंबर की बैठक में स्वीकार किया था। अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत ही विधायकों का अस्थाई निलंबन तत्काल प्रभाव से किया जा रहा है।
बेनजिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में उन्हें मिले सुबूतों से संतुष्ट हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि इस निलंबन के चलते अब खंडु पीपीए विधायक दल के नेता भी नहीं रहेंगे। उन्होंने पार्टी विधायकों और पीपीए के कार्यकर्ताओं को कहा कि वह खंडु की बुलाई किसी बैठक में शामिल न हों।
साथ ही कोई शख्स उनके आदेशों का पालन करता पाया गया तो पार्टी उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। बेनजिया ने विधानसभा अध्यक्ष टी नोरबु थोंगडोक को लिए पत्र में निलंबित विधायकों को सदन के असंबद्ध सदस्य घोषित करने की अपील की है। साथ ही सदन में उनके अलग बैठने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इस घटनाक्रम की जानकारी राज्यपाल को भी देने को कहा है।