यात्रा में क्रिकेट खेल रहे हैं अरुण यादव
यात्रा में क्रिकेट खेल रहे हैं अरुण यादव
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव आजकल मौका मिलते ही चौक मरने की जुगत में नजर आते हैं ,लेकिन सवाल यह है कि क्या वे मैदान में चौके मारकर शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ जनमत बना पाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों प्रदेश के धुंआधार दौर पर हैं। उनके दौरे का मुख्य मकसद शिवराज सरकार के खिलाफ माहौल बनान है। वे बीजेपी सरकार के खिलाफ कितना लोगों को आंदोलित कर पाएंगे यह तो वक्त बताएगा लेकिन अपनी यात्रा में वे क्रिकेट खेलते जरूर नजर आ रहे है। काल यादव विधायक जयवर्धन सिंह के साथ टीकमगढ़ में अपनी जनविश्वास पदयात्रा के दौरान 15 कि. मी. चले । यात्रा का शुभारम्भ ग्राम खिरिया में महादेव की पूजा के साथ किया। यात्रा के दौरान यादव ने ग्राम करमाई में ग्रामीणों के साथ लोकसंगीत का भी आनंद लिया। पांडेर में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने यादव का तुलादान किया।इसके उपरांत यादव ने पांडेर की सभा को संबोधित किया। ग्राम पहाड़ी तिलवारन में ग्रामीणों के साथ क्रिकेट खेला। ग्राम कुण्डेश्वर में यादव ने कार्यकर्ताओं सम्मान किया। यहीं पर यादव समाज द्वारा श्री यादव का सम्मान किया गया ।15 कि. मी. की जनविश्वास पदयात्रा के दौरान जहाँ यादव ने सतत् आमजनों की समस्याएं सुनीं और प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी उजागर किया। विभन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीणों ने भी यादव का स्वागत किया।