Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
सबनानी के लिए रामेश्वर ने किया जनसंपर्क एक दूसरे को दी जीत की अग्रिम बधाई
bhopal, Rameshwar, public relations for Sabnani

भोपाल। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के लिए जनसंपर्क किया। सबनानी शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा के पत्रकार कॉलोनी स्थित निवास पहुँचे, जहां उनका विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्त्व में स्थानीय नागरिको, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। यहाँ रामेश्वर शर्मा की धर्म पत्नी संगीता शर्मा ने भगवान दास सबनानी का विजय तिलक किया एवं श्री शर्मा ने भगवा अंग वस्त्र उढ़ाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दी।

 

इसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबनानी के साथ जनसंपर्क किया। रामेश्वर शर्मा ने कहा की विकास और जनकल्याण के लिए भाजपा को दिया गया आपका एक- एक वोट बहुमूल्य है। आपका एक - एक वोट देश को ओर मज़बूत करेगा। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के लिये एक- एक सीट जीतना महत्वपूर्ण है इसलिए जैसा आशीर्वाद आपने मुझे हमेशा दिया है वैसा ही आशीर्वाद दक्षिण पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी को प्रदान करें।

 

 

 

एक दूसरे को दी प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ

विधायक रामेश्वर शर्मा के निज निवास पहुँचे भगवान दास सबनानी ने एक दूसरे को प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। विधायक रामेश्वर ने उपस्थित दक्षिण पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ताओं से सबनानी को जिताने के लिए जुट जाने का आवाहन किया तो वहीं सबनानी ने भी विधायक रामेश्वर शर्मा को बड़ी जीत हेतु शुभकामनाएँ दी। ज्ञात हो कि विधायक रामेश्वर शर्मा लगातार तीसरी बार हुजूर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी है वही दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में भगवान दास सबनानी मैदान में हैं।

 

एक दूसरे के वोटर हैं भगवानदास और रामेश्वर

हुजूर विधानसभा के पंचवटी कॉलोनी निवासी भगवान दास और दक्षिण पश्चिम विधानसभा की पत्रकार कॉलोनी निवासी रामेश्वर शर्मा एक दूसरे के विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। हुज़ूर से प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा दक्षिण पश्चिम विस में पत्रकार कॉलोनी में निवास करते हैं। जबकि भगवान दास सबनानी हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में निवास करते हैं।

MadhyaBharat 10 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.