Since: 23-09-2009
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पंजाब और दिल्ली के मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों ने आप प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।
दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने भिंड में आप प्रत्याशी राहुल कुशवाह के समर्थन में सभा की और लोगों से वोट मांगे। वहीं पंजाब के मंत्री लाल चंद्र ने खरगापुर में आप प्रत्याशी प्यारेलाल सोनी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से परेशान है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पहला विकल्प बन गई है। उन्होंने कहा कि जनता आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए तैयार बैठी है।
मध्य प्रदेश के सह प्रभारी और पंजाब के विधायक शैरी कलसी ने चाचौड़ा में आप प्रत्याशी ममता मीणा के लिए चुनाव प्रचार किया और जनता से आप को वोट करने की अपील की। वहीं आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने छतरपुर में आप प्रत्याशी भागीरथ पटेल के समर्थन में रोड शो किया। महाराजपुर और खरगापुर में भी पंकज सिंह ने चुनाव प्रचार किया और आप प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |