Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मतदाताओं से अपील
bhopal, BJP state president, appeal to voters

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश लोकतांत्रिक मूल्यों को हमेशा से बढ़ाने में अग्रणी रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पुरूष, माता, बहनें पूर्ण मनोयोग से मतदान के लिये आगे आयेंगी और कीर्तिमान बनाकर प्रदेश के गौरव में चार चांद लगायेगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने 17 नवंबर को हो रहे मतदान में स्वतंत्रतापूर्वक, निर्भीकता के साथ मतदान करने की प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहली बार बड़ी संख्या में नव मतदाता मतदान करेंगे। मतदान लोकतंत्र का उत्सव है, यह हमें लोकतंत्र के संवर्धन और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर देता है।

 

मोदी की गारंटी, भाजपा के विकास पर करें मतदान

 

डबल इंजन की सरकार के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा को मतदान दें

 

लाडली बहनों और माताओं की सुरक्षा और विकास के लिए भाजपा को मतदान दें

 

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए भाजपा को मतदान दें

 

भ्रष्टाचार को नियंत्रण में लाने के लिए भाजपा को मतदान दें

 

वंशवाद और परिवारवाद मिटाने के लिए भाजपा को मतदान दें

 

शिक्षा और मेडिकल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भाजपा को मतदान दें

 

प्रदेश की प्रगति समृद्धि और खुशहाली के लिए भाजपा को मतदान दें

 

वीडी शर्मा ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार और लोकतंत्र के प्रति दायित्व है। अतः हमें भविष्य तय करने के लिए मतदान करना है। हम जैसा निर्वाचन करेंगे वैसी ही व्यवस्था, उसी तरह की हमारी सरकार बनेगी। हम बिना किसी लोभ-लालच और दबाव के 17 नवंबर को निर्धारित समय पर अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मतदान की गौरवपूर्ण परंपरा रही है। मतदान के समय शांति, सद्भाव के कारण मध्यप्रदेश को सराहना मिली है। विधानसभा चुनाव के अवसर पर प्रदेश की जनता इस गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ायेगी और अपनी लोकतांत्रिक परिपक्वता का परिचय देगी।

MadhyaBharat 16 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.