सांसद नंदकुमार -झा और कई जज बाल-बाल बचे
pebhat jha

भोपाल से नई दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान को आज फ्यूल लीक होने पर आपात स्थितियों में जयपुर में लैडिंग कराई गई। विमान में भाजपा  के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, पार्टी  के राष्टÑीय उपाध्यक्ष प्रभात झा समेत कई जज बाल-बाल बच गए। अगर पालयट को समय रहते फ्यूल लीक होने की जानकारी नहीं लगती तो विमान में आग लग सकती थी। एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट आज सुबह 7.55 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस फ्लाइट में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के अलावा सांसद प्रभात झा, लक्ष्मीनारायण यादव, सुलभ इंटरनेशनल से जुड़े विंध्येश्वरी दुबे समेत भोपाल की सेंट्रल ला अकादमी में आए कुछ जज सवार थे। करीब 8.45 बजे पायलट को फ्यूल लीक होने की जानकारी लगी। उसने फ्लाइट को दिल्ली ले जाने की बजाए जयपुर ले जाने का निर्णय लिया और जयपुर एयरपोर्ट को सूचना दी। जयपुर में विमान की इमरजेंसी लैडिंग करीब सवा नौ बजे कराई गई।

बेंगलुरु फ्लाइट से गए दिल्ली

विमान में सवार यात्रियों को कुछ देर जयपुर एयरपोर्ट में ही रुकने को कहा गया। इसके बाद बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से सभी यात्रियों को दोपहर 12 बजे करीब दिल्ली रवाना किया गया।

प्रभात झा ने MD लोहानी को बताया घटनाक्रम

सांसद प्रभात झा ने प्रदेश टुडे को बताया कि विमान को सुबह सवा नौ बजे दिल्ली पहुंचना था पर फ्यूल लीक होने की जानकारी पायलट को करीब पौने नौ बजे के आसपास लगी। जिसके चलते जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई। मैंने एयर इंडिया के एमडी अश्विनी लोहानी से बात कर घटना की पूरी जानकारी दी। वे तत्काल सक्रिय हुए और अपनी देखरेख में सभी यात्रियों को दिल्ली भेजने की व्यवस्था करवाई।