Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
सागर जिले में घने कोहरे के कारण हाइवे पर आपस में टकराए चार वाहन
sagar, Four vehicles collided , Sagar district

सागर। जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण कार सहित चार वाहन आपस में एक के बाद एक आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से वाहनों में सवार तीन से चार लोगों को चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है।

 

 

दरअसल, मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह कई शहरों में घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई थी। इसी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीम घाट के पास रविवार सुबह करीब 7:30 बजे चार वाहन आपस में टकरा गए। सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मियों ने आपस में टकराई कार और ट्रक में सवार घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति भी बन गई।

 

गौरझामर थाना प्रभारी बृजमोहन कुशवाहा ने बताया कि नीम घाट के पास कोहरे के कारण वाहनों के टकराने की सूचना मिली थी। मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को भी सड़क से हटाकर किनारे खड़ा करते हुए यातायात बहाल कर दिया गया है। वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पीछे से टकराने वाले ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 24 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.