अमित शाह पर दिग्विजय सिंह के गंभीर अाराेप
अमित शाह पर दिग्विजय सिंह के गंभीर अाराेप

 

 

इंदौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार आयकर विभाग के माध्यम से व्यापारियों से वसूली कर रही है। 

कोंग्रेस नेता सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों को वसूली का लक्ष्य दिया गया है, यही वजह है कि आयकर विभाग लगातार व्यापारियों को नोटिस जारी कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि गुजरात में शाह की को-ऑपरेटिव बैंक में सबसे ज्यादा नोट बदले गए हैं, नोटबंदी के बाद सबसे बड़ा काला कारोबार शाह ने ही किया है।

सिंह ने कहा कि शाह ने उत्तरप्रदेश में किसानों को कर्ज माफ करने का सपना दिखाया। पहली केबिनेट में कर्ज माफ करने की बात कही, लेकिन अब बहाने बना रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रटाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा यात्रा शुरू की है, लेकिन उनका परिवार नर्मदा किनारे रेत कारोबार में लगा है।