पॉलिटिकल हो गया स्मार्ट रोड का ड्रामा
कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा

 

भोपाल में पॉलिटेक्निक से डिपो चौराहे तक बनने वाली स्मार्ट रोड को लेकर पिछले तीन दिन से चल रहा विवाद अब पॉलिटिकल ड्रामे मे बदल गया है। अब यहां कांगे्रस और भाजपा में सीधे बयानबाजी हो रही है। कांगे्रस नेताओं पर एफआईआर होने के बाद यह नेता अब और तैयारी के साथ विरोध में जुट गए हैं। उधर भाजपा ने इसे सिर्फ कांगे्रस की सिर्फ विकास विरोधी राजनीति बताया है। गौरतलब है कि पॉलिटेक्निक से डिपो चौराहे तक 29 करोड की लागत से यह स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। जिसमें कुछ मकान, दुकान टूट रही हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कहा कि यह कार्यवाही परेशान करने के लिए की जा रही है। जो शेड इन्हें रहने के लिए दिए गए हैं, उनमें जानवर तक नहीं रह सकते कांग्रेस अब भाजपा द्वारा किए जा रहे इस अन्याय को चुपचाप नहीं सह सकती है।

जिला भाजपा अध्यक्ष और महापौर आलोक शर्मा ने शहरवासियों और नगर निगम की बड़ी मेहनत के बाद भोपाल स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ है। लेकिन कांगे्रस के लोग विकास कार्य में रोड़ा बन रहे हैं। कहीं भी काम कराओ, यह विरोध के लिए आ जाते हैं।

कांगे्रस पार्षद शाविस्ता जकी सहित अन्य कुछ कांगे्रसियों की जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। इन पर आरोप है कि सोमवार को जब नगर निगम कर्मचारी यहां सर्वे के लिए गए थे तो इन्होेंने उनसे मारपीट की। इस शिकायत के बाद इनके खिलाफ एफआईआर की गई है। इस संबंध में एएसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि पार्षद और उनके पति सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। आज की कार्रवाई शांतीपूर्ण तरीके से चल रही है। उधर इस संबंध में पार्षद जकी का कहना है कि भाजपा जानबूझकर गरीबों को उजाड़ रही है।