किसानों से सीधा संवाद करेंगे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा व नगर निगम चुनाव में उम्मीद के विपरीत नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर दिल्ली के लोगों से बेहतर जुड़ाव और संवाद के लिए संगठन निर्माण का काम शुरू किया है।

पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लैंड पूलिंग योजना को लेकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

जिसके तहत 25 मई को वह पश्चिमी दिल्ली के मटियाला एवं नजफगढ़ क्षेत्र में किसानों से बात करने जाएंगे। सोमवार को भी दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले।दिल्ली के अलग-अलग गांवों से आए किसान लैंड पूलिंग योजना को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद देने आए थे।

\'आप\' के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि दिल्ली वालों से संवाद के लिए ही रविवार को \'मेरा बूथ सबसे मजबूत\' नाम से कैंपेन शुरू किया गया है।पंजाबी बाग में आयोजित पार्टी के राज्य स्तरीय सम्मेलन में दिल्ली में पार्टी के तीन हजार मंडल अध्यक्षों की नियुक्तिया की गई हैं।

जल्द ही सात सौ मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां और की जाएंगी। पार्टी दिल्ली में हर बूथ पर संगठन को मजबूत करेगी ताकि जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाए सके।