कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सैकड़ों गिरफ्तार
कांग्रेसियों का प्रदर्शन

 

खबर रायपुर से। मध्यप्रदेश में किसानों पर हुई गोलीबारी और भाजपा के वायदा खिलाफी के विरोध में किसान आंदोलन की आग अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किए और चक्काजाम करने का प्रयास किया। हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते चक्काजाम सफल नहीं हो पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, कोरबा, जशपुर और अंबिकापुर सहित कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर में टाटीबांध चौक पर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को पुलिस ने जब पुलिस वैन में डाला।