बम लगाने के आरोपी दो नक्सली गिरफ्तार
नक्सली  गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार को दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को नारायणपुर जिले के बागझर के जंगलों में नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके को घेरकर सर्चिंग अभियान शुरू किया, जिसमें दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पुलिस ने बताया कि दोनों नक्सलियों पर छेरीबेड़ा में बम लगाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।