भगवान परशुराम पर कथा वाचन और रोजा अफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री
भगवान परशुराम पर कथा वाचन  और रोजा अफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में भगवान परशुराम कथा वाचन में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने मानव जाति को अधर्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी। राज्य शासन द्वारा परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव को आध्यात्मिक प्रेरणा देने वाले स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।श्री चौहान ने कहा कि कमजोर लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सामान्य वर्ग के निर्धन बच्चों के लिये छात्रावास संचालित करने के पीछे भी दिव्य प्रेरणा है। सरकार इसमें सहयोग करेगी। भगवान परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश पहले ही घोषित किया गया है। श्री चौहान ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर व्याख्यान दे रहे श्री रमेश शर्मा का स्वागत किया।इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, विधायक श्री विश्वास सारंग तथा बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।रोजा अफ्तारश्री चौहान आज आनन्द नगर कोकता क्षेत्र में रोजा अफ्तार कार्यक्रम में भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में उपस्थित रोजेदारों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने रमजान के पवित्र दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि यह इबादत का महीना है। विधायक विश्वास सारंग और सुरेन्द्र नाथ सिंह भी उपस्थित थे।