हनीप्रीत को लेकर हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी, मप्र पुलिस सक्रिय
हनीप्रीत

 

सच्चा डेर प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में भड़की हिंसा में आरोपी उनकी करीबी हनीप्रीत समेत करीब तीन दर्जन नामजद लोगों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।

विशेष तौर पर उन राज्यों के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है, जहां राम रहीम के आश्रम हैं। मध्यप्रदेश में बुदनी के निकट राम रहीम का आश्रम है। मप्र पुलिस की विशेष शाखा के आईजी कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने कहा कि एडवाइजरी के सभी बिंदुओं पर मप्र पुलिस काम कर रही है।

गौरतलब है कि राम रहीम के जेल जाने के तत्काल बाद से हनीप्रीत लापता है, जिसकी तलाश में हरियाणा पुलिस देश के विभिन्न् अंचलों समेत पड़ोसी देशों में भी संपर्क कर रही है।