सार्वजनिक स्थानों पर न पढ़ी जाए नमाज :खटटर
सार्वजनिक स्थानों पर न पढ़ी जाए नमाज :खटटर

 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने को लेकर उपजे विवाद के बाद हरियाणा सरकार ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने विदेश जाने से पहले दो टूक कह दिया कि निर्धारित स्थानों पर ही नमाज पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थान इस कार्य के लिए निर्धारित नहीं होते।

चंडीगढ़ में  पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद और ईदगाह होते हैं। इसके अलावा अपने निजी स्थान अथवा घर पर नमाज पढ़ी जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़कर प्रदर्शन करना उचित नहीं है। यदि नमाज पढ़ने के लिए निर्धारित स्थान कम पड़ते हैं तो संबंधित संस्थाओं के माध्यम से इनका निर्माण कराया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से निगाह है और स्थिति को किसी सूरत में नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।