जैविक खेती के लिए हर साल 10 ग्राम पुरस्कृत होंगे
जैविक खेती के लिए हर साल 10 ग्राम पुरस्कृत होंगे
मध्यप्रदेश में इस वित्त वर्ष में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए 14 करोड़ 25 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। शत-प्रतिशत जैविक खेती करने वाले ग्रामों को मुख्यमंत्री खेत तीर्थ के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष 10 जैविक ग्राम पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया था। प्रत्येक संभाग से एक जैविक ग्राम चयनित करना प्रस्तावित है। यह जानकारी मुख्य सचिव अंटोनी डिसा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में दी गई।मुख्य सचिव श्री डिसा ने प्रदेश में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के 16 जिले में जैविक खेती प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। विभागीय वेबसाइट पर भी जैविक खेती करनेवाले कृषकों का नाम एवं विवरण दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त आर.के. स्वाई, प्रमुख सचिव कृषि राजेश राजौरा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।