शिवराज मिले सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन से
शिवराज मिले  सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन से
उत्तमचंद इसराणी की प्रतिमा का अनावरणमुख्यमंत्री श्शिवराजसिंह चौहान से भोपाल में सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन साहब ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना सादिकुल इद्दीजहाबी भाई का संदेश दिया तथा शाल भेंट की। इस अवसर पर बोहरा समाज के प्रतिनिधि-मंडल में शेख जोहेर भाई बद्री आमिल साहब, मुस्तफा भाई बेग वाला, मुर्तजा अली, मेहबूब हुसैन, आरिफ मोहम्मद खान भोपाल उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने किया उत्तमचंद इसराणी की प्रतिमा का अनावरणमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सिंधी कालोनी चौराहा में स्वर्गीय श्री उत्तमचंद इसराणी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इसराणी के व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व ज्ञान, भक्ति और कर्म का संगम था। भगवत गीता का श्लोक पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री इसराणी में सात्विक कार्यकर्ता होने के सभी गुण थे। वे हजारों कार्यकर्ताओं के दिलों में जीवित रहेंगे।मुख्य वक्ता रामदत्त ने कहा कि स्वर्गीय उत्तमचंद इसराणी का नाम, व्यक्तित्व और कृतित्व सभी उत्तम थे। वे विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ निरंतर कार्य करते थे। उन्होंने अनेक सामाजिक संगठन का संरक्षण-संवर्धन किया। समाज को समरस बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सजगता और समर्पण प्रेरणादायी है।अध्यक्षता करते हुए अशोक सोहनी ने कहा कि स्वर्गीय इसराणी का व्यक्तित्व विशाल था। कर्मयोगी के रूप में उन्होंने सारा जीवन समाज-सेवा में समर्पित किया। उन्होंने विद्वता और योग्यता का उपयोग सदैव समाज-सेवा के लिये किया। न्याय के हर संघर्ष को उनका सहयोग और संबल मिला।सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष बंसीलाल इसराणी ने पंचायत के समाज उपयोगी कार्यकलापों की जानकारी दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री भगवानदास सबनानी ने स्वागत भाषण दिया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, सांसद आलोक संजर, महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व सांसद कैलाश सारंग, छोटे सरकार दादाजी धूनीवाले, आलोक शर्मा, ज्ञानी दिलीप सिंह और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।