Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
उपज की लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर तय होगा समर्थन मूल्य
शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पिछोर में 2208 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शिलान्यास

 मध्यप्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय पर 2208 करोड़ की लागत की वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि आगामी दिनों में राज्य सरकार कृषि उपज की लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर समर्थन मूल्य निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही किसान की फसल की खरीदी प्रदेश सरकार करेगी। श्री चौहान ने इस अवसर पर मगरौनी कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वृहद सिंचाई परियोजना से खनियाधाना और पिछोर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 40 लाख हेक्टेयर तक पहुँचा दिया गया है। अब राज्य सरकार का लक्ष्य इसे 80 लाख हेक्टेयर तक पहुँचाने का है। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन-समुदाय को संबल योजना सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ भी वितरित किये।

जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि परियोजना की पूर्ण जल-ग्रहण क्षमता 371.80 मैट्रिक घनमीटर होगी और जल-ग्रहण क्षेत्र 1843 वर्ग किलोमीटर रहेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से पिछोर विधानसभा क्षेत्र के 208 ग्रामों में एक लाख 67 हजार एकड़, शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में 11 ग्रामों की 7 हजार एकड़, करैरा विधानसभा क्षेत्र में 87 ग्रामों की 67 हजार एकड़ और दतिया विधानसभा क्षेत्र में 37 ग्रामों की 32 हजार एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई होगी।

मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राजस्व मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने पिछोर की कु. आशिया खान को बेडमिंटन नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण-पदक हासिल करने पर सम्मानित किया। अपर मुख्य सचिव जल-संसाधन श्री आर.एस. जुलानिया ने परियोजना की जानकारी दी। समारोह में विधायक श्री प्रहलाद भारती, अन्य जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 31 July 2018

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.