Since: 23-09-2009
रस्सी के सहारे जेल से भागे कैदी
मध्यप्रदेश के नीमच में जिला जेल कनावटी से चार बंदी भाग गए | जेल प्रशासन और पुलिस ने बंदियों की तलाश शुरू कर दी है | चारों बंदी गंभीर अपराधों में जिला जेल में बंद थे | नीमच जेल से चार गंभीर अपराधी भाग गए | इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है | इनमें से एक हत्या, एक बलात्कार और दो नशीले पदार्थों के कारोबार के आरोप में जेल में बंद थे | पुलिस ने सूचना मिलते ही अलर्ट जारी किया है | पुलिस ने बताया कि रस्सी के सहारे जेल की दीवार फांद कर यह चारों कैदी भागे हैं | इन भगौड़े कैदियों में उदयपुर का नारसिंह एनडीपीएस में 10 साल की सजा काट रहा था मंडला का दुबे लाल धुर्वे बलात्कार के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा था | इन दोनों अपराधियों के साथ एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद चितौड़ का पंकज मोंगिया और मल्हारगढ़ का लेख राम भी जेल से भागे हैं |
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |