महिला नक्सलियों का होता है शोषण
naxli mahila

 

महिला नक्सली लौट रही हैं मुख्यधारा में 

छत्तीसगढ़ में पिछले एक अरसे में बड़ी संख्या में महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है | ये महिलाये बड़े नक्सलियों के शोषण का शिकार होती रही हैं | लेकिन अब पुलिस के प्रयासों से ये महिलाएं सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं |
छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा घोर नक्सल क्षेत्र है  |  इस इलाके में नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है | अब पुलिस का इस इलाके में दबाव बढ़ता जा रहा है | इसे देखते हुए कई नक्सलियों  ने  समर्पण किया है इन क्षेत्रों में महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा है | और बड़े नक्सली नेता महिलाओं का शोषण भी करके आए हैं | नक्सलियों ने महिलाओं की नसबंदी करा दी है ताकि वह बच्चे पैदा ना कर सकें नक्सलियों की  खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर दंतेवाड़ा में 100 से ज्यादा महिला नक्सलियों ने समर्पण किया है नसबंदी की जानकारी पुलिस को लगी तो सभी महिला नक्सलियों की नसबंदी ऑपरेशन के द्वारा खुलवा दी गई और महिलाओं की शादी भी करा दी गई अब यह महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के साथ यहां अपना बेहतर जीवन जी रही है और पुलिस की नौकरी भी कर रही है और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब भी दे रही हैं |
इस इलाके में पुलिस का एक अन्य चेहरा भी है  | नक्सली महिलाओं को  समर्पण करने के बाद पुलिस और सिविल में नौकरियां दिलवाई जाती हैं | इनकी शादियां करवाई जाती हैं | बाकी नक्सली इन को जब मुख्यधारा में देखते हैं तो वे भी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं  | इन नक्सलियों के  परिवार भी बन गया है  | इनकी शादी होने के बाद  बच्चे भी हैं और स्कूल पढ़ने भी जा रहे हैं   समर्पण करने के बाद इनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है|