रीवा में कांग्रेस भवन बनाने की मांग
CONGRESS PARTY

कोंग्रेसियों ने मांगा सरकार से प्लॉट 
 
कोंग्रेसियों ने  रीवा में कांग्रेस कर्यालय बनाने के लिए सरकार से  प्लाट उपलब्ध कराने  की मांग की  है 

 कार्यकर्ताओं का कहना है की पार्टी भवन का निर्माण जनभागीदारी से किया जाएगा  भवन के निर्माण के लिए  मुख्यमंत्री कमलनाथ  को  ज्ञापन भी सौपा जायेगा 

रीवा में  कांग्रेस भवन बनाने की कवायद  तेज हो गई है  अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया की

आजादी के 72 वर्षों के बाद भी कांग्रेस  का कार्य  करने के लिए  जिले में कार्यालय  नहीं बना  कार्यालय के अभाव में जनहितकारी कार्य योजनाओं का लोक प्रचार नहीं हो पा रहा है

जबकि प्रचार ही लोकतंत्र में प्रभावी संसाधन है  इन नेताओं ने सांसद राजमणि पटेल एवं बृजेश पांडे से चर्चा उपरांत  आग्रह किया गया है कि  जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन हेतु भूमि आवंटित की जाए  एवं  2020 के पहले भव्य कांग्रेस भवन को  विंध्य कांग्रेस भवन के नाम से निर्माण कराया जाय