दोस्त ने नशे में चलाई दोस्त पर गोली
 JAANLEVA HAMLA

पुरानी रंजिश के चलते चलाई गोली 

 

पुराने विवाद के चलते एक युवक ने शराब के नशे में दोस्त पर गोली चला दी  आरोपी पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कारतूस और देसी पिस्तौल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया   

छतरपुर के  लवकुशनगर थाना पुलिस ने दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया  आरोपी अमित निगम और उसके दोस्त  नृपत  सिंह ने  पहले शराब पी और बाद मे अमित ने कट्टे से नृपत पर फायर कर दिया   फायर होने पर नृपत  नीचे झुक गया जिससे गोली दीवाल पर जा लगी   पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया  है  पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले दोनो का किसी बात पर विवाद हुआ था ,जिस पर पुलिस ने कारवाई की थी   लेकिन बाद मे दोनो का समझौता हो गया था  कयास लगाए जा रहे है की  इसी खुन्नस  को लेकर अमित ने दोस्त पर जानलेवा हमला किया