रिश्वत लेते पकड़ा गया श्रम विभाग का अधिकारी
 RISVAT

मकान का नक्शा और टैक्स नहीं भरने मांगे थे पैसे  

 

लोकायुक्त पुलिस  ने श्रम पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी  को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया  अधिकारी  मकान का नक्शा और टैक्स नहीं भरने के बदले सात हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था  

खरगोन में  लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने  श्रम पदाधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 नारायण ब्राह्मणे को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों  गिरफ्तार किया है    गिरफ्तार करने के बाद  पुलिस के द्वारा  आरोपी को कार्रवाई के लिए सर्किट हाउस ले जाया गया   कर्मचारी ने  फरियादी जयनारायण गुप्ता से मकान का नक्शा और टैक्स नहीं भरने के बदले सात हजार की रिश्वत मांग की थी  जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर  कार्रवाई करते हुए अधिकारी को  पांच हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया   लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल की टीम ने  इस कार्रवाई को अंजाम दिया