लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी लेह में फहराएंगे तिरंगा
 MS DHONI

एमएस धोनी अभी ड्यूटी पर कश्मीर में हैं 

 

भारतीय क्रिकेटर और लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्रसिंह धोनी स्वतंत्रता दिवस पर लेह में तिरंगा फहराएंगे  |  धोनी इस समय  सेना की 106 टीए बटालियन  के साथ कश्मीर में पोस्टेड हैं  | 

महेंद्र सिंह धोनी अपनी बटालियन के साथ शनिवार को लद्दाख जाएंगे |  लद्दाख को हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला है |   धोनी 31 जुलाई को अपनी बटालियन के साथ जुड़े थे और वे 15 अगस्त तक उसके साथ रहने वाले हैं   | स्वतंत्रता दिवस पर धोनी लेह में किस जगह पर ध्वज फहराएंगे इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है |  लेकिन माना जा रहा है धोनी लेह में तिरंगा फहराएंगे  | धोनी ने इंडियन आर्मी की सेवा करने के लिए क्रिकेट से करीब दो महीने का ब्रेक लिया है |   उन्होंने हाल ही में संपन्न वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, जहां भारतीय टीम उपविजेता बनी थी   | धोनी इंडियन आर्मी के ब्रांड एम्बेसडर है  | वे  अपनी यूनिट के जवानों के साथ फुटबॉल तथा वॉलीबॉल खेल रहे हैं और वे उनका मनोबल बढ़ाने वाली गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं  |  वे इसके अलावा पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी को भी अंजाम दे रहे हैं|