कांग्रेस नेता ने शेयर किया अश्लील वीडियो
 ASLIL VIDEO

पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन दुबे को गिरफ्तार किया 

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अश्लील वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस नेता की मुसीबत बढ़ गई  |   बिलासपुर में कांग्रेस नेता पवन दुबे ने एक अश्लील वीडियो पार्टी के व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर कर दिया था, जिससे नाराज होकर पार्टी की स्थानीय महिला नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई  | पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता पवन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है  |  

बिलासपुर में अलग-अलग ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है  |  इसमें महिला नेताओं के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी जुड़े हुए हैं  |  बीते दिनों कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने एक युवती का अश्लील वीडियो इस ग्रुप में शेयर कर दिया, जिसमें लिखा था \'\'अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रुझान  | वीडियो शेयर होते ही पार्टी में हड़कंप मच गया  |  कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए इसे ग्रुप से हटाकर माफी मांगने की मांग की, लेकिन दुबे ने वीडियो डीलिट करने और माफी मांगने से इंकार कर दिया  |  तब महिला नेताओं ने अश्लील वीडियो डालने की शिकायत दर्ज कराई  |  गौरेला थाने ने आरोपी आरोपी पवन दुबे के खिलाफ धारा 292 और आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है