युवक की चाकू मारकर हत्या
 MURDAR

भीड़ भरे इलाके में की गई हत्या 

 

बाइक सवार दो  अज्ञात युवको ने  एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी  | और फरार हो गए  | भीड़ भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने  पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी   |  पुलिस ने मामल दर्ज कर आरोपियों की तलाश  शुरू कर दी है  | 

जबलपुर में  संजीवनी नगर थाना क्षेत्र  में  सरेराह अज्ञात युवकों  ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी   | बताया जा रहा है कि जिस युवक पर चाकू से हमला हुआ वो यादव कॉलोनी का  रहने वाला था   |  उसका नाम मगन पटेल है   | जो किसी काम से शाहीनका दुर्गामंदिर के पास गया था   | और अपनी एक्टिवा पर  बैठा था   | तभी बाइक से  दो युवक आये और उस पर दनादन चाकू से वार कर  दिया  ...  और भाग निकले   |  प्रत्यक्षदर्शियों  का कहना है कि युवक के साथ  जिस तरह से पूरी घटना हुई  |  सब स्तब्ध रह गए   |  जब तक हमलावरों को पकड़ने की कोशिश  की गई वे भाग चुके थे   | वही दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि | कोई एक्सीडेंट हो गया है,  जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल है   |  जब पुलिस मौके पर पहुची तो एक युवक सड़क पर जख्मी हालत में पड़ा था  | जिसे उपचार के लिए  भिजवाया गया   | भीड़ भाड़ वाले इलाके में ही इस तरह की घटना से क्षेत्र में डर  का माहौल है | मृतक के चाचा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही मगन की पत्नी  को डिलीवरी हुई थी   | जिसको लेकर मगन बहुत खुश था   | सभी को मिठाईया बांट रहा था   | 

वही इस मामले में अति पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि   | आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गया है   |  आरोपियों की तलाश  की जा रही है   | जल्द ही आरोपियों को गिरिफ्तार कर लिया जयगा   | आये दिन हो रही हत्या से लोगों में डर  का माहौल बनता जा रहा है  | एक तरफ सरकार है जो तबादले में व्यस्त है  | दूसरी ओर पुलिस जो लोगों को सुरक्षा तक मुहैया नहीं करा पा रही  |