मछली पकड़ने गए ग्रामीण बाढ़ में फंसे
 BAADH

मेढकी नदी में हुआ हादसा रेस्क्यू जारी 

 

मछली पकड़ने का शौक कुछ ग्रामीणों को महँगा पड़ गया | तेज बरसात के चलते नदी का जल स्तर बढ़ गया हैं  |और ऐसे में ग्रामीणों का शौक प्रशासन की मुसीबत बन जाता हैं  |  

 

कांकेर में ग्रामीणों के नदी में फसने की खबर सामने आई हैं   | दरसल प्रतापपुर थाना इलाके की  मेढकी नदी में सात ग्रामीण मछली पकड़ने गए हुए थे  |   सभी ग्रामीण पखांजुर इलाके के चंदनपुर गांव के है  |  इसी दौरान मेढकी नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मीत हो गई  |  वही मछली पकड़ने गए ग्रामीण उफनती नदी में फंस गए   | और अपना बचाव करते हुए नदी में ही एक पेड़ के ऊपर चढ़ गए  |  बाढ़ में फंसे सात ग्रामीणों में से एक ग्रामीण जैसे तैसे खुद बचाव करते हुए देर शाम नदी से बाहर आ गया  |  और सबसे पहले प्रतापपुर थाने में व परिवार जनों को जानकारी दी  | मामले की जानकारी होते ही पखांजुर का स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा  , फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी रहा |