Since: 23-09-2009
भारतीय त्योहारों को बनाया जा रहा निशाना
अक्सर अपनी नीतियों में सफल होने के लिए नक्सली भोलेभाले ग्रामीण आदिवासियों को बहला-फुसला कर नकसानी गतिविधियों में शामिल करते हैं | अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने नक्सली ऑटो में बैठ कर पुरे गावं में घूम रहे हैं और माईक से राष्ट्र विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने के लिए आदिवासियों को बहका रहे हैं | आदिवासियों को कोई भी त्योहारों ना मानाने की सीख दे रहे हैं |
देश मे अलगाववादी शक्तियां हर उस जगह सक्रिय हो जाती हैं | जहां उन्हे सीधे और भोलेभाले ग्रामीण आदिवासियों नजर आते हैं | अलगावाद के इस जहर से आदिवासी बाहुल्य बस्तर भी अछूता नही है| यहां भी आदिवासियों का गैर आदिवासियों से अलगाव कराने की कोशिशे की जाने लगी हैं | नक्सलवादी और वामपंथी विचारधारा से प्रभावित कुछ लोग | अलगाववाद फैलाने की राष्ट्र विरोधी नीतियों को अंजाम देने में लगे हुए है | अब इन तत्वों के निशाने पर भारत के महत्वपूर्ण त्योहार आ गये हैं| जिनके माध्यम से वो अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे | वीडियो मे आप देख सकते हैं कि किस तरह आदिवासियों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा हैं |
MadhyaBharat
16 August 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|