शिवराज ने दिखाई सहृदयता
 SHIVRAJ SINGH

घायल को देखकर सड़क पर रुके 

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी आम आदमी वाली छवि के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं |  शिवराज सिंह भोपाल से अपने गांव  जा रहे थे और रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल युवक दिखा  | तत्काल उन्होंने अपनी गाडी रोकी और घायल युवक की मदद करवाई  | 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सबसे बड़ी पूंजी उनका  आम आदमी से जुड़ाव है  | शिवराज सिंह अपने परिवार के साथ भोपाल से अपने गांव जैत जा रहे थे   मंडीदीप के पास एक्सीडेंट में घायल  एक युवक को उन्होंने सड़क पर देखा तो उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक की मदद की   उन्होंने अपने काफिले की एंबुलेंस से घायल अस्पताल पहुंचाया  | यह पहला मौका नहीं है जब शिवराज सिंह ने ऐसा किया हो  |  वे जब मुख्यमंत्री थे तब भी ऐसा ही करते थे  उनकी यह अदा उन्हें तमाम समकालीन नेताओं से अलग करती है |