सड़क पर आया विशाल मगरमच्छ
 MAGARMACH

वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ 

 

सड़क पर अचानक विशाल  मगरमच्छ के आने से लोगों में हड़कंप मच गया  | ग्रामीणों  ने इसकी सूचना रेंज के वनकर्मियों को दी  |  घंटो की मशक्कत के बाद  बमुश्किल से मगरमच्छ को काबू किया जा सका  | 

मंदसौर जिले के थाना नारायणगंज के अंतर्गत आने वाले गाँव  खेड़ा- अरनिया जटिया मार्ग के किनारे अचानक   |  एक विशाल काय  मगरमच्छ के आने से  राहगीर सकते में आ गए  |  बताया जा रहा है की  तुलसीराम माली ने गाँव आते समय सड़क के किनारे मगरमच्छ देखा   ... तो उसके होश उड़ गए  |  तुरन्त ही उसने इसकी जानकारी प्रशासनिक दल के  साथ ही  वन-विभाग को दी    | देखते ही देखते मगरमच्छ को देखने ग्रामीणों का मजमा लग गया   | बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था   | उसे काबू में करने के लिए बार-बार फंदा डालने की कोशिश की गई  | बमुश्किल  वन विभाग की टीम ने  गड्ढे के पानी को जेसीबी की मदद से निकाला   | और घण्टो की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यु कर पकड़ा  |