Since: 23-09-2009
अगले दो दिन तक हो सकती है तेज बारिश
छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर यह है कि चक्रवात, द्रोणिका दोनों सक्रिय हैं और इनसे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है| सोमवार को सरगुजा संभाग में चक्रवात का खासा असर देखा गया | आने वाले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी | उत्तर छत्तीसगढ़ को लेकर मौसम विभाग ने यलो एलर्ट जारी किया है |
सरगुजा के कई जिलों में 145 मिमी यानी 14 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज हुई | वहीं बिलासपुर संभाग के मस्तूरी, कोटा में भी 80 मिमी तक बारिश हुई
मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी कर दिया है | प्रदेश में अब तक करीब 800 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस सीजन में औसत बारिश के आंकड़े 1200 मिमी के हैं | वर्तमान में प्रदेश के मैदानी इलाकों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है | इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव प्रमुख रूप से शामिल हैं | प्रदेश के 12 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है | यह सरकार के साथ किसानों के लिए भी चिंता का विषय है| मौसम वैज्ञानिकों का कहना है एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड और उससे लगे बिहार तक बना है | एक चक्रवाती घेरा 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है | तो वहीं मानसून द्रोणिका दक्षिण पूर्व दिशा से उत्तर पश्चिम बंगाल की खा़ड़ी तक विस्तारित है | मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है |
MadhyaBharat
20 August 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|