बाइक सवार युवकों ने छीना मंगलसूत्र
 LOOT

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

 

ग्वालियर में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सत्संग में जा रही महिला के गले से सोने की  चैन छीन ली   | यह घटना cctv में कैद हो गई है  |  जिसके आधार पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है  | 

ग्वालियर के चावड़ी बाजार में बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के गले से चैन छीन ली   |  घटना के बाद  महिला ने 100 नंबर पर चैन स्नेचर  की जानकारी दी  | दोनों आरोपियों की तस्वीरें  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | यह  घटना जनकगंज थाना क्षेत्र की है   | जहाँ  सत्संग में जा रही महिला के गले से   दो अज्ञात बाइक सवार  बदमाशों ने   चैन  लूट ली   | महिला के मुताबिक बदमाश काली पल्सर पर सवार  थे   | और एक बदमाश ने पीली और दूसरे ने नीली शर्ट पहने हुई थी  | महिला ने बताया की  एक बदमाश ने पीछे से उनके गले से मंगलसूत्र छीना  तो उन्होंने मंगलसूत्र पकड़ लिया  | जिससे बदमाश आधा मंगलसूत्र ही छीन पाया  |  और फिर आगे  जा रही बाइक पर  बैठकर भाग गया   | 

चैन खींचने के तुरंत बाद महिला ने 100 नंबर पर फ़ोन किया  | जिससे तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई  | दोनो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हो गए है    पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए  चैन स्नैचर  की तलाश शुरू कर दी है |