स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल हुआ सम्मान
SWATANTRATA SAMAROH

पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे  |   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल का प्रतीक चिन्ह और शाल श्रीफल से सम्मान किया   |  इस अवसर पर पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर की प्रतिमा का अनावरण बजी किस गया  | 

  देश की आजादी में अपनी भागीदारी निभाने वाले राजनांदगांव शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया  |  आयोजन राजनांदगांव शहर के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर आडिटोरियम में किया गया  |  इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए   |   भूपेश बघेल ने  आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान  किया  |  इस  दौरान देश भक्ति नृत्य गीत और पेश किये गए  |  कलाओं को  जीवन समर्पण करने वाले नाचा के पुरोधा प्रसिद्ध नाटक चरणदास चोर के  मुख्य पात्र पद्मश्री स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर की प्रतिमा का ऑडिटोरियम परिसर में अनावरण भी किया गया  |   इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि  उपस्थित थे |