Since: 23-09-2009
सरकार और प्रशासन को मृत घोषित कर किया प्रदर्शन
सरकार और प्रशासन को मृत घोषित कर विरोध प्रदर्शन करने का अनोखा मामला सामने आया है | दरअसल नर्मदा के सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों की समस्या नहीं सुनी जा रही | जिसकी वजह से लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन कर सरकार को मृत घोषित किया | और मुंडन करवाया |
बड़वानी में डूब प्रभावितों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है | नर्मदा के सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में हो रही गांवों की हत्या के खिलाफ प्रभावितों ने कारंजा चौराहे पर प्रदर्शन किया | सरकार और प्रशासन को मृत घोषित करते हुए गाँव वालों ने सांकेतिक रूप से विरोध जताया प्रदर्शनकारियों का कहना है की डूब क्षेत्र में आने से कई गांव उजड़ गए हैं | विस्थापियों की समस्या कोई सुन नहीं रहा | डूब प्रभावित और विस्थापित लोगों ने सरकार के मृत रवैये को लेकर दुःख जताया | और कुछ लोगों ने विरोध स्वरुप मुंडन भी कराया |
MadhyaBharat
22 August 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|