बीजेपी सरकार में कानून से बड़ा कोई नहीं
 INX GHOTALA

CBI सबूतों के आधार पर कर रही कार्यवाई

 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने INX घोटाले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की    | कांग्रेस अपने पापों को छुपाने के लिए इसे बदले की कार्यवाई का नाम दे रही है  |  CBI सबूतों के आधार पर कार्यवाई कर रही  | तोमर ने कहा की  कानून से बड़ा कोई नहीं है  | 

INX घोटाले में फंसे पी चिंदबरम को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान देते हुए कहा की कानून से बड़ा कोई नही है   | फिर चाहे पूर्व मंत्री हो, या वर्तमान मंत्री |  सब कानून की जद में आएंगे   |  इसके साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि बीजेपी की सरकार में देश और राज्य में कानून का राज होता है   |  सीबीआई के पास जो सबूत है| उसके हिसाब से ही पी चिंदबरम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है    |  लेकिन कांग्रेस के लोग अपने पापों पर छुपाने के लिए उसे बदले की कार्रवाई बता रहे है | 

 गौरतलब है की  पी चिंदबरम की गिरफ्तारी के बाद से  ही इसे  राजनैतिक रंग दिया जा रहा है   |  कांग्रेस और विपक्षी दल ने बीजेपी पर बदले की राजनीती का आरोप लगाया है   | उन्होंने कहा की 2010  में पी चिदंबरम के गृहमंत्री रहते अमित शाह को गिरफ्तार किया गया था   | और अब उसी का बदला  पी चिंदबरम को गिफ्तार कर लिया जा रहा है |