कर्ज माफी का नया प्रारूप किसानो के साथ धोखा
 SARKAR

नए नियम लाकर किसानो को फिर ठगने का प्रयास

 

कमलनाथ सरकार के किसान कर्ज माफी के बदलते प्रारूप पर पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने निशाना साधते हुए कहा की  |   सरकार ने नया प्रारूप लाकर  एक झटके में  5 लाख किसानों को कर्ज माफी से वंचित कर दिया  |  यह सरकार किसानो को  ठगने का नया रास्ता ढूढ़ रही है  |  और खुद तबादला उद्योग में व्यस्त है  | 

पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा की प्रदेश की सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया है  |  कर्जमाफी को लेकर बनाए गए नए प्रारूप  पर कमल पटेल ने  कहा कि प्रदेश के किसानों को ठगने का नया प्रयास किया जा रहा है  | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्जमाफी को लेकर एक के बाद एक कई प्रारूप लेकर आ रही है   |  पहले लाल, पीले, हरे, नीले फार्म भरवाए गए   |  अब कुछ नए नियमों के साथ नये प्रारूप सामने आ रहे हैं   |  लेकिन प्रदेश के किसानों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भयंकर असंतोष है  |  प्रदेश में किसानों के हितों की लगातार अनदेखी की जा  रही है   |  

पटेल ने कहा की  पूरे प्रदेश में किसान त्राहि त्राहि कर रहा है  |  और सरकार तबादले के उद्योग में व्यस्त है  |  ऐसा लग रहा है  कि यह सरकार तबादले के जरिए भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाकर  गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहती है   | लेकिन अब हम चुप नहीं बैठेंगे   |  अब किसानों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन आन्दोलन करेंगे   | और किसानों को उनका हक दिलाएंगे |